छत्तीसगढ़: कोरबा के L & T कंपनी के यार्ड में डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता एक और आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा के L एंड T कंपनी के यार्ड में डकैती के मामले में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे हरियाणा से पकड़ा है। आरोपी ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। कुछ समय पहले इन्होंने गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी के यार्ड से कुल करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस इस केस में आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।17 मार्च 2022 को 12 आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस केस में कंपनी के ही अनिमी बालाकृष्णा से शिकायत की थी। शिकायत में यह बताया गया कि पावर ट्रांसमिशन के लिए टावर लगाने और तार बिछाने का काम तमनार से भैसमा तक कंपनी कर रही है। जिसके लिए केरवा गांव में कंपनी ने अपना यार्ड बनवा रखा है। यहीं पर कंपनी ने अपना सामान रखा है।

पुलिस को ऐसे हुआ शकउन्होंने बताया कि 17 मार्च की रात को करीब 12 लोग यार्ड में घुसे थे और गार्ड को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपए का 5 बंडल कंडक्टर एवं एल्युमिनियम तार ले गए हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि यह काफी वजनी तार है। जिसे हाथ में ले जाया नहीं जा सकता। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपियों ने इसे ले जाने में बड़ी गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुरागइसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पुलिस को यार्ड के पास वारदात की रात एक सफेद कार दिखी थी। साथ ही उसके पीछे एक ट्रक भी दिखी थी। जो वारदात की रात यार्ड तक आई थी। जिसके बाद यह ट्रक कोरबा होते हुए उत्तरप्रदेश चले गई। फिर दिल्ली की ओर गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा गाड़ियों की भी जानकारी निकाली थी। इसके अलावा मुखबिर से भी पता लगाया गया। तब पुलिस को पता चला कि इस तरह की वारदात उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर इलाके में भी हो चुकी है। इसी आधार पर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से राजेश निषाद, धर्मेंद्र निषाद और संजय कुमार निषाद को गिरफ्तार किया था।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़