अमेरिका में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भारतीय मूल की 5 महिला एग्जीक्यूटिव

अमेरिका के वित्तीय क्षेत्र की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भारतीय मूल की 5 महिला एग्जीक्यूटिव भी शामिल की गई हैं। ये लिस्ट वाल स्ट्रीट जर्नल की बैरन मैगजीन ने जारी की है। इस लिस्ट में जे पी माॅर्गन की अनु आयंगर, एरियल इन्वेस्टमेंट की रूपल जे भंसाली, फ्रेंकलिन टेंपलटन की साेनाली देसाई, गाेल्डमैन साक्स की मीना फ्लिन और बैंक ऑफ अमेरिका की सविता सुब्रमण्यम को जगह मिली है।
बैरन मैग्जीन ने वित्तीय सेवा उद्याेग में प्रमुख पद हासिल करने और उसके भविष्य काे बदलने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं काे इस लिस्ट में रखा है। इस चाैथी वार्षिक सूची में वित्तीय सेवा, कॉर्पोरेट जगत, एनजीओ और सरकारी क्षेत्र में स्थापित तथा उभरते नेताओं काे शामिल किया जाता है।
अनु आयंगर जनवरी में जे पी मॉर्गन की मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) की ग्लोबल प्रमुख बनी हैं। इससे पहले 2020 से वे इस विभाग में काे-हेड थीं। आंकड़ाें काे लेकर उनकी दिलचस्पी, कानूनी काॅन्ट्रैक्ट और ग्राहकाें से संबंध बनाने में महारथ से वे इस क्षेत्र में आगे बढ़ीं।

रूपाली जे भंसाली एरियल इन्वेस्टमेंट्स में ग्लोबल इक्विटी स्ट्रेटेजीस में मुख्य निवेश अधिकारी और पाेर्टफाेलियाे मैनेजर हैं। वे 100 वूमन इन फाइनेंस की बाेर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं। वे मानती हैं कि उनका जन्म ही वित्तीय प्रबंधन या संपत्ति के प्रबंधन के लिए हुआ है। वित्तीय क्षेत्र में महिलाओं काे काम करने काे प्रोत्साहित करने काे लेकर उनमें जुनून है।
साेनाली देसाई ने 2018 में फ्रेंकलिन टेंपलटन के ग्लाेबल इन्वेस्टमेंट फंड में चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर नियुक्त हाेने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा। वे 2009 में फर्म से जुड़ी थीं। मीना फ्लिन गाेल्डमैन साक्स में ग्लाेबल प्राइवेट वैल्थ मैनेजमेंट में काे-हेड हैं। 1999 में उन्हाेंने जे पी माॅर्गन से काम करना शुरू किया। वे कहती हैं कि अब ज्यादा महिलाएं असेट प्रबंधन में आ रही हैं।
सविता सुब्रमण्यन बैंक ऑफ अमेरिका में इक्विटी एंड क्वांटिटेटिव स्ट्रैटेजी की प्रमुख हैं। वे S&P 500 व अन्य प्रमुख अमेरिकी बाजारों के लिए अनुमानों पर काम करती हैं।