विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह कारनामा किया. विराट की इस ऐतिहासिक पारी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है. अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा की, जिसपर उन्होंने हार्ट इमोजी लगाकर खुशी व्यक्त की है. बता दें कि यह वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अनुष्का…

फिल्म ‘इक्कीस’ से सिमर भाटिया का पोस्टर हुआ जारी, अक्षय कुमार ने भांजी के लिए किया नोट

साल 2025 की शुरुआत में शनाया कपूर, अमान देवगन, इब्राहिम अली खान, राशा थडानी और अहान पांडे समेत कई स्टारकिड्स ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इनमें से कुछ हिट हुए, तो कुछ आते ही फ्लॉप हो गए। अब साल के लास्ट में यानी दिसंबर में भी दो स्टार्स बड़े पर्दे के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा है और दूसरी सिमर भाटिया। सिमर भाटिया बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय की भांजी हैं और…

एआई जेनरेटेड अश्लील फोटोज पर रश्मिका ने जताई नाराजगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रयोग से बॉलीवुड भी काफी चिंतित है। वजह है एआई का गलत इस्तेमाल करके सेलेब्स के फेक और अश्लील फोटोज व वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है। रश्मिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई-जनरेटेड कंटेंट के संचालन में जवाबदेही और जिम्मेदारी की अपील की है। अपनी पोस्ट में रश्मिका ने जागरूकता और नैतिक उपयोग की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसे एक नैतिक पतन बताया, जिसका सामना…

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल की हो गई वापसी

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. उपकप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है. वह गर्दन की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी. 9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय…

आपको रोजाना कितने आइरन की जरूरत है, जानिए सही मात्रा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक रिप्रोडक्टिव एज में दुनिया की एक तिहाई महिला एनीमिया से पीड़ित हैं. आंकड़ों के मुताबिक 40 प्रतिशत प्रेग्नेंट महिला एनेमिक हैं. दूसरी ओर 5 साल से कम उम्र के 40 प्रतिशत बच्चे भी एनीमिया से पीड़ित होते हैं. एनीमिया यानी खून की कमी. पूरी दुनिया में इस बीमारी से करोड़ों लोग परेशान हैं. दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश लोगों को पता भी नहीं रहता है कि उनमें एनीमिया है. जब खून में आइरन की कमी हो जाए तो उसे एनीमिया ) कहते हैं. इससे…