संवाददाता: अभिषेक शाक्य ताखा/इटावा: विकास खंड ताखा के ताखा संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कंपोजिट विद्यालय कठौतिया के प्रांगण में आयोजित की गई।जूनियर स्तर की बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में ताखा की टीम शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी। ताखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।बनीप्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने झंडी दिखाकर किया।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ताखा के फरान ने पहला, तमोरी के शौर्य ने दूसरा,बालिका वर्ग में परशुरामपुर की संध्या ने पहला, तमोरी…
Day: November 13, 2024
रायबरेली : बामूताबिक 9 जमादि अव्वल 1446 हिजरी खानकाहे करीमियां का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ?
12 नवंबर 2024 बामूताबिक 9 जमादि अव्वल 1446 हिजरी को खानकाहे करीमियां आस्ताने अशरफिया सलोन में रूहानी 347 वा उर्स में गागर की रस्म मनाई गई । गागर की ये रस्म महबूहे इलाही हसरत निजामुद्दीन औलिया र.अ. से होते हुए ताजुल औलिया हजरत पीर अब्दुल करीम मानिकपुर तक ये रस्म पहुंची और उनके बाद उनके जानशीन शैखुल इस्लाम हजरत शाह पीर मोहम्मद सलोनवी र.अ. ने इस रस्म को अपने पीरो मुर्शीद पीर अब्दुल करीम मानिकपुर नक्शे कदम पर चलते हुए इस महफिल को अपनी शानो शौकत से मनाते रहे ।…
इटावा : नकली खाद बेचने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने की छापेमारी दुकानदार ताला लगाकर गायब ?
ताखा। किसान नेता की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर लिए खाद के सैंपल, दुकानदार ताला लगाकर हुआ फरार पिछले एक सप्ताह से नकली डीएपी बेचने का किसान नेता ने लगाया आरोप। ताखा क्षेत्र में नकली डीएपी की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा, तहसीलदार मोहम्मद असलम व जिला कृषि अधिकारी की टीम पालन अडडा पहुंची जहां दुकानदार दो आटो खाद दुकान से लेकर पहले ही ताला मार कर फरार हो गया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकान का ताला तुडवाकर जांच की और…
प्रयागराज- मुख्य सचिव ने सीवर लाइन वाले क्षेत्रों में सभी घरों एवं संस्थाओं को अनिवार्य रूप से जोड़ने के दिए निर्देश ?
महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं निर्मल गंगा का पानी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को पानी की शुद्धता का सर्वे कर अपने ऑब्जर्वेशन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में नैनी एसटीपी सभागार में बैठक संपन्न हुई, जिसमें नालों का शत-प्रतिशत शोधन करते हुए अपेक्षित बीओडी/सीओडी लेवल मेन्टेन करने हेतु सीपीसीबी द्वारा प्रस्तुत किए गए बिंदुओं…
प्रयागराज- मुक्त विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन डॉ प्रभात चंद्र मिश्रजनसंपर्क अधिकारी
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के 27 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र कल्याण परिषद ने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती की श्रृंखला में अटल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें आयुषी त्रिपाठी ने जहां ओजपूर्ण एवं देशभक्ति परक काव्य पाठ ने समां बांध दिया वहीं डॉक्टर कृष्ण राज सिंह के निर्गुण काव्य की धारा में श्रोता सराबोर हो गए। इस अवसर पर चांदनी सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।…
मुकेश खन्ना को ‘शक्तिमान’ के ड्रेस में देख फूटा फैंस का गुस्सा, बचपन की यादों को खराब करने पर किया ट्रोल ?
मुकेश खन्ना अपने आइकॉनिक किरदार ‘शक्तिमान’ से वापसी करने वाले हैं. वो लगभग 20 साल बाद पर्दे पर ‘शक्तिमान’ के किरदार में लौटेंगे. एक्टर शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहन दिखे जिसके बाद उन्होंने अपने इस किरदार के बारे में बात भी की. वो पर्दे पर अपने आइकॉनिक रोल में लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन एक्टर के फैंस ऐसा नहीं चाहते हैं. बचपन में शक्तिमान के फैन रहे लोग अब मुकेश खन्ना से गुहार लगा रहे हैं कि वो उनके बचपन की सुनहरी यादों को बर्बाद न करें. 66 साल…
360 दिन बहुत लंबा समय होता है , वापसी पर इमोशनल हुए मोहम्मद शमी ?
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर खुश हैं. शमी का कहना है कि 360 दिन बहुत लंबा समय होता है और रणजी ट्रॉफी में वह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने को पूरी तरह से तैयार हैं. बुधवार से रणजी ट्रॉफी का पांचवां राउंड शुरू होगा. शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल की ओर से मुकाबला खेलेंगे. पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें…
