सीएम योगी बोले- ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नियुक्ति पाने वाले युवाओं से कहा कि अपनी अपनी ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और स्मार्ट बनाएं। आज पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पा रहे युवाओं से एक अपेक्षा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी बड़ी होती है। गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की इकाई ग्राम पंचायत ही है। पीएम मोदी ने भी 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की बात की है। इसकी नींव पंचायतें ही बनेगी। ग्राम पंचायतों को काफी अधिकार दिए गए हैं। आज 57 हजार…