एटा:सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रोफेसरों ने किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (AIFUCTO) द्वारा आह्वान किए गए चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज दिनांक 20.09.2024 को जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज, एटा में सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रोफेसरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव प्रोफेसर वाचस्पति यादव ने कहा कि शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार को 8वें वेतन आयोग का गठन करना चाहिए। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के उपाध्यक्ष डॉ. रामअवध सिंह यादव ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि पुरानी…

कन्नौज:थाना ठठिया क्षेत्र के भगतपुर्वा और जवाहरपुर्वा के मध्य सड़क का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण बह गया ?

थाना ठठिया क्षेत्र के भगतपुर्वा और जवाहरपुर्वा के मध्य सड़क का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।उपरोक्त समस्या के कारण जहां स्कूल आने जाने वाले बच्चों के लिये बड़ी समस्या पैदा हो गई है, वहीं आवागमन को लेकर ग्रामीणों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल विभागीय अधिकारियों को मामले की सूचना दिये जाने के बाद जेसीबी से अस्थाई रूप से कटी सड़क के हिस्से पर मिट्टी गिट्टी डालकर समस्या का औपचारिक निदान किया गया है।बताते चलें कि बोते दिनों में…

कन्नौज: शौचालय आवंटन में खेल अपात्रों को आवंटित कर रहे अधिकारी

जलालाबाद ग्राम कई बर्षो पहले ओडीएफ हो चुका है। उसके बाबजूद शौचालय निर्माण की प्रक्रिया जारी है । आवेदक शौचालय के लिए आवदेन करते है। जिससे उन्हें शौचालय मिल सके और स्वच्छ भारत मिशन में जुड़ सके। ऐसे में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से कई अपात्र ब्यक्तियो को शौचालय का आवंटन किया जा रहा है। और पात्र ब्यक्तियो को शौचालय के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है । ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर ऐसे अपात्रों को शौचालय बाँट रहे जो नियमानुसार हकदार ही नहीं थे। यही नहीं…

ये लोग डबल पैसे ले जाते हैं’, अर्चना पूरन सिंह ने कर दिया खुलासा, कपिल शर्मा के शो के लिए मिलती है कम सैलरी ?

कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो लोगों को बहुत पसंद आया. इस बार भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कई सितारे मेहमान बनकर पहुंचेंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है. इस बीच अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया कि शो की बाकी स्टार कास्ट को उनसे डबल फीस मिलती है. अर्चना पूरन सिंह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं.…

Ind vs Ban: अश्विन-जडेजा की तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन रविचंद्रन अश्विन ने शानदार शतक जड़ा. रविचंद्रन अश्विन ने शतक 108 गेंद पर बनाया. यह उनके टेस्ट करियर का छठवां शतक था. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी शानदार बल्लेबाजी की. जडेजा और अश्विन की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ में उतरे हैं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “निराशा से डोमिनेंस तक… आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की पारी ने एक…

ऋषभ से पंगा लेना लिटन दास को पड़ा भारी, मुझे क्यों मार रहे हो ?

ऋषभ पंत मैदान पर हों तो खेल के अलावा भी कुछ ना कुछ दिलचस्प होता रहता है. भारत के इस लाडले क्रिकेटर की चुहलबाजी से सब परिचित हैं. लेकिन भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों से चुहलबाजी के लिए नहीं, बल्कि विरोधी विकेटकीपर लिटन दास के पंगा लेने की वजह से चर्चा में हैं. लिटन दास ने ऋषभ पंत के रन दौड़ने पर आपत्ति जताई तो भारतीय बैटर ने अपने जवाब से बांग्ला कीपर की बोलती बंद कर दी. आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. ऋषभ…

हरदोई: किसानों ने एआरटीओ ऑफिस का किया घेराव।

हरदोई:- किसानों ने ए आरटीओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन भाकियू राष्ट्रीयतावादी के किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर किया प्रदर्शन ए आरटीओ संजीव कुमार सिंह से मिलकर दिया ज्ञापन किसान नेता रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शहर में अवैध टैक्सी टेंपो और मैजिक स्टैंड बंद किए जाएं टैक्सी स्टैंड वालों पर अधिक किराया वसूली करने का भी लगाया आरोप एक सप्ताह में मांगे पूरी न हुई तो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ए आरटीओ कार्यालय में ताला…

तिरुपति लड्डू में मिली जानवरों की चर्बी, अब उठने लगीं विरोध में आवाजें

टीडीपी ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए और दावा किया कि इसकी पुष्टि लैब में हुई है। अब टीडीपी के इस दावे के बाद देशभर से विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। भाजपा ने कहा कि आंध्र प्रदेश की पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने हिंदू समुदाय की भावनाओं का ठेस पहुंचाई है और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति प्रसादम में…

प्रयागराज: दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हॉकन शिविर का किया जायेगा आयोजन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर द्वारा भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जनपद के दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण यथा-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, हस्तचालित ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर, सी0पी0 चेयर, एम0आर0 किट एवं ब्रेल किट आदि से लाभान्वित करने हेतु विकास खण्ड फूलपुर, सहसों एवं बहरिया के लिए विकास खण्ड परिसर फूलपुर में दिनांक 23 सितम्बर, विकास खण्ड हण्डिया, धनूपुर एवं प्रतापपुर के लिए विकास खण्ड परिसर धनूपुर में दिनांक 24 सितम्बर, विकास खण्ड बहादुरपुर एवं सैदाबाद के लिए विकास खण्ड परिसर सैदाबाद में दिनांक…

मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे, जुए में ही जीती थी साइकिल, AIMIM नेता ने दिया विवादित बयान

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे दिया. शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जुआ खेलते थे. उन्होंने जुए में ही पहली बार साइकिल जीती थी. इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल रखा. शौकत अली ने इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी पर भी निशाना साधा. एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का यह बयान…

प्रयागराज: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामी नियत तिथि 26 सितम्बर तक सम्बंधित कार्यालय में लागबुक जमा कर अपने किराये-भाड़े का भुगतान कराना सुनिश्चित करें

नगर मजिस्टेट/प्रभारी अधिकारी (यातायात) श्री विनोद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से किया जाना है, जिनके वाहन उक्त निर्वाचन में प्रयोग किये गये हैं, वे अपने बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, मोबाईल सं0 सहित, पोलिंग पर जाते समय ड्राईवर को उपलब्ध कराये गये रूटचार्ट की प्रति तथा लाग बुक (वाहन में लिये गये ईधन एवं तय…

प्रयागराज: मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की

मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी गुरूवार को सर्किट हाउस में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रमों की बैठक एवं समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा मा0 मंत्री जी को अपने विभाग की योजनाओं व गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसपर मा0 मंत्री जी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।बैठक के पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र कटरा बख्तियारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए…

बरेली :आंवला तहसील क्षेत्र में वृद्ध को बैल्टो से पीटा, मौके पर हुई मौत।

बरेली/आंवला – आंवला संदिग्ध अवस्था में एक वृद्व की मौत हो गयी। परिजनों ने रिश्ते के तीन भांजों पर बैल्ट से हमला कर हत्या का आरोप लगाया हैपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है भूरीपुर गांव निवासी पिंटू ने बताया कि किसी बात पर उसके रिश्ते के तीन फुफेरे भाई उसके घर में घुस आये और उसके 65 वर्षीय पिता बृजपाल को बैल्ट से मारा पीटा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक दो भाईयों में सबसे…

बरेली: आंवला नगर में बिजली सही करते समय लगा करंट, लाइनमैन झुलसा हालत गंभीर ।

बरेली/आंवला – आंवला नगर के रामलीला गेट कच्चा कटरा के समीप खंबे पर चढ़कर एक लाइनमैन शकील बिजली सही कर रहा था अचानक उसको करंट लगने से वह झुलस गया और खंबे से नीचे गिर गया गंभीर हालत में सरकारी एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया सरकारी अस्पताल में पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ आंवला के जेई मनोज कुमार यादव ने बताया खंबे पर चढ़कर बिजली लाइन मैन बिजली सही कर…

इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया. यह हमला उसी वक्त किया गया जबकि हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह पेजर विस्फोटों के बाद भाषण दे रहे थे. इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के तकरीबन 150 रॉकेट को लॉन्च से पहले ही एयर स्ट्राइक से निशाना बनाया. इजरायली सेना ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हिजबुल्ला के 30 के करीब लॉन्चरों और आंतकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. दक्षिण लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों, और वेपन स्टोरेज फेसिलिटी को तबाह किया. इजरायली सेना ने गुरुवार को…

पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, केजरीवाल ठोकेंगे हरियाणा चुनाव के लिए संग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जहां वे ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अमरावती में एक टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वर्धा में सुबह साढ़े ग्यारह बजे ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर वे योजना के लाभार्थियोंको प्रमाण पत्र और ऋण वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे। इसके साथ ही योजना के तहत एक साल पूरे…