जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समस्त जनपदवासियों को रंग पर्व होली की ह्द्रिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी लोग होली पर्व को जनपद की गंगा जमुनी तहजीब के तहत आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनायें।उन्होने कहा है कि सभी लोग होली पर्व पर कैमिकल रंगों के जगह हर्बल रंगों का प्रयोग करें और किसी प्रकार का हुड़दंग न करंे तथा होली पर्व की तरह लोक सभा सामान्य निर्वाचन में 13 मई 2024 को होने मतदान के दिन स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से…
Month: March 2024
हरदोई : होली का त्यौहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें:- जिलाधिकारी सभी लोग अमन चैन के साथ होली का त्यौहार मनाएं:- पुलिस अधीक्षक
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली के जर्ज़र तारों को बदला जाये। टेढ़े बिजली के खम्भे सीधे किये जाएं। सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। होली का त्यौहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने मोबाईल पर सी विजिल ऐप डाऊनलोड कर लें। इस ऐप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की…
अमेरिका बोला- हमले में यूक्रेन शामिल नहीं
आतंकी संगठन ISIS ने रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले का वीडियो जारी किया है। इसे गोलीबारी करने वाले एक आतंकी के कपड़ों पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया। 90 सेकेंड के वीडियो में चारों आतंकियों की पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे ब्लर किए गए हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आतंकी दूसरे आतंकी से उस जगह पर हमला करने का इशारा करता है जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए छुपे थे। जमीन पर लाशें, खून और धुआं भी…
जलकल विभाग की कार से घायल पीआरडी जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई
जलकल विभाग की कार से घायल पीआरडी जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गाड़ी ने हजरतगंज में शनिवार शाम 7 बजे टक्कर मारा था। वहीं, हादसे में एक स्कूटी सवार महिला भी घायल हो गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।जलकल विभाग की एंबेसडर कार हजरतगंज चौराहे की तरफ परिवर्तन चौक के तरफ से जा रही थी। तभी गाड़ी ने आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी। दुर्घटना की चपेट में पैदल…
पंजाब किंग्स ने IPL में सबसे ज्यादा बार RCB को हराया
IPL-2024 में शनिवार को पहला डबल हेडर खेला गया। दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। वहीं, शाम को रोमांचक मुकाबले में KKR को SRH पर 4 रन की जीत मिली।पंजाब किंग्स ने IPL में सबसे ज्यादा बार RCB को हराया है। अब इस रिकॉर्ड में दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल हो गई। दोनों को पंजाब ने 17-17 बार हराया है। दूसरी ओर कोलकाता के आंद्रे रसेल ने IPL में 200 सिक्स पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 9वें प्लेयर बने। जानते…
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आ गई, इसमें यूपी के 9 नाम
कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आ गई है। इसमें यूपी के 9 नाम भी हैं। वाराणसी से अजय राय, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया है।I.N.D.I गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस में समझौता हुआ है। 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं, सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें देशभर के 82 प्रत्याशियों के नाम हैं। मगर, यूपी से कांग्रेस…
‘पंचायत’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी वेब सीरीज में नजर आए एक्टर जीतेंद्र कुमार ने अपनी पहली लव स्टोरी पर बात की
‘पंचायत’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी वेब सीरीज में नजर आए एक्टर जीतेंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली लव स्टोरी पर बात की। जीतू ने बताया कि वो छोटे शहर से आते हैं और वहां लोगों को अजीब तरीके से प्यार हो जाता है।उन्होंने बताया कि उनको एक लड़की पर सिर्फ इसलिए क्रश हो गया क्योंकि टीचर में उसे बुरी तरह से डांट दिया था। एक दो दिनों बाद वो क्रश प्यार बन गया।यूट्यूबर राज शमानी को दिए एक इंटरव्यू में जीतेंद्र ने कहा, ‘मुझे एक लड़की से बड़े…
इमरान 21 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। पिछले साल वो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में दिखे थे
आज इमरान हाशमी का 45वां बर्थडे है। इमरान 21 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। पिछले साल वो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में दिखे थे। आने वाले दिनों में वो फिल्म OG से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं।इमरान के पिछले 10 साल के करियर पर नजर डालें, तो उनकी सिर्फ 13 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से सिर्फ एक फिल्म टाइगर 3 हिट रही और दूसरी फिल्म बादशाहो बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। बाकी फिल्मों का हाल बेहद खराब रहा।इमरान हीरो…
हरदोई: शराफतअली बने सपाजिला अध्यक्ष, नव नियुक्त सपा जिला अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता
हरदोई : प्रत्याशी चयन में माथापच्ची कर रही समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले अपने संगठन के भी कील कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनावों में इस बार जीत के लिए सपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसलिए उसने जिले के संगठन में भी बड़ा फेरबदल कर जिलाध्यक्ष को बदल कर अपने पुराने विश्वसनीय चेहरे को जिलाध्यक्षी की कमान सौंपी है।अब तक सपा जिलाध्यक्ष के तौर पर जिले की कमान संभाल रहे वीरेंद्र यादव बीरे के स्थान पर शराफत अली को एक बार…
रायबरेली : मोहम्मदाबाद स्कूल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्माहत्या
सलोन थाना क्षेत्र के गांव चरिहा पूरे बैसन मे 20 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्माहत्या मामला रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोड़वा हसनपुर गांव चरिहा पूरे बैसन का है यहां 20 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्माहत्या मिली जानकारी से बता दे कि चरिहा पूरे बैसन निवासी विकास पासवान पुत्र अर्जुन पासवान मोहम्मदाबाद में पढ़ाई कर रहा था कि परिजनों को सूचना मिली कि विकास पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी वहीं परिजनों का रो रो…
प्रयागराज: मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पांच मूल्यांकन केंद्रों पर जिला विद्यालय निरीक्षक/ सहायक नोडल अधिकारी स्वीप पी.एन.सिंह के द्वारा समस्त शिक्षकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पांच मूल्यांकन केंद्रों पर जिला विद्यालय निरीक्षक/ सहायक नोडल अधिकारी स्वीप पी.एन.सिंह के द्वारा समस्त शिक्षकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। उल्लेखनीय है कि शहर के 09 मूल्यांकन केंद्रों पर परिषदीय परीक्षाओं का मूल्यांकन हो रहा है।इस संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जीआईसी में 300, कुल भास्कर आश्रम इंटर कॉलेज में 4 00, केपी इंटर कॉलेज में 450 , एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 350 और केसर विद्यापीठ में 250 शिक्षकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई। इसके पूर्व उन्होंने अपने उद्बोधन…
हरदोई : एक से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान।
संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ काम करें और अभियान को सफल बनाएं उन्होंने कचरा निस्तारण, सूकरबाड़ों को आबादी से दूर रखने, आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के आस-पास झाड़ियों की साफ- सफाई, नालियों…
हरदोई : चुनाव आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अनुपालन किया जाये जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह।
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित की जाये। पार्किंग की योजना तैयार कर ली जाये। वेबकॉस्टिंग की तैयारी कर ली जाये। एफएसटी टीमों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाये। चुनाव आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अनुपालन किया जाये। सी विजिल व 1950 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। प्रेक्षकों के साथ रहने के लिए लायजनिंग…
हरदोई : उपजिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भाष्कर ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ 5 बूथ से अधिक वाले मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रो की व्यवस्थाओं को देखा तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील शाहाबाद में एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी टीमों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरदोई : उपजिलाधिकारी ने चुनाव के दौरान लोगों को दिया भयमुक्त वातावरण का आश्वासन।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी बिलग्राम गरिमा सिंह ने मल्लांवा विकास खण्ड के वलनरेबल बूथों सम्विलियन विद्यालय गंज जलालाबाद एवं प्राथमिक विद्यालय करवा में वलनरेबल वोटर्स के साथ बैठक कर भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। किसी मतदाता को डराने व धमकाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई : 13 मई को स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ बूथ पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करें:- जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर संवाद किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रथम बार मतदाता बनी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा…
दिल्ली शराब घोटाले में एक अन्य आरोपी पी शरद चंद्र रेड्डी की कंपनी अरबिंदो फार्मा ने BJP को कुल 34 करोड़ से ज्यादा का चंदा दिया
21 मार्च 2024 यानी गुरुवार की शाम दो बड़ी हैपनिंग्स हुई। शाम 6.30 बजे चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा सार्वजनिक किया। शाम 7 बजे ED की टीम दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची और देर रात उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया।इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा से पता लगा कि दिल्ली शराब घोटाले में एक अन्य आरोपी पी शरद चंद्र रेड्डी की कंपनी अरबिंदो फार्मा ने BJP को कुल 34 करोड़ से ज्यादा का चंदा दिया है। इसमें 5 करोड़ रुपए…
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया
IPL 2024 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में RCB टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।इस मुकाबले में विराट कोहली ने 21वां रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए है। वे टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले…
मास्टर चाभी से लॉक खोल महिला, पैदल ही बाइक को ठिकाने लगा देती थी
वेशभूषा बदल कर एक महिला चोर बाइक चुराती थी। मास्टर चाभी से लॉक खोल महिला, पैदल ही बाइक को ठिकाने लगा देती थी। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा आने के बाद महिला गिरफ्तार हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है।बाइक पैदल ठिकाने लगाने पर कोई पूछता तो बोलती पेट्रोल खत्म हो गयाइंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि आरोपित महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। महिला तेलीबाग के कुम्हारमंडी में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस का कहना है कि महिला साधारण…
रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 60, 100 से ज्यादा लोग घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 60 हो गई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।हमला शुक्रवार शाम (22 मार्च) को हुआ। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। सेना जैसी वर्दी पहने 5 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और बम फेंके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ…
