हरदोई : सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की भूमि तत्काल कब्जा मुक्त करायें:- जिलाधिकारी।

आज थाना टड़ियावां में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। थाना समाधान दिवस में गरीबों की एवं सरकारी भूमि पर आयी अवैध कब्जों की शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को पुलिस बल के साथ जाकर तत्काल कब्जा मुक्त कराये और बार-बार भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही…

गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी एक युवक ने

लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों के यह नजारा देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों ने इस विषय में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।हजरतंगज पुलिस…

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने नए गठबंधन में जाने का इशारा कर दिया

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने नए गठबंधन में जाने का इशारा कर दिया है। अब यूपी की सियासत में जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन से मोह त्याग कर एनडीए गठबंधन की तरफ बढ़ चुक हैं। माना जा रहा है की 12 फरवरी के आसपास एनडीए गठबंधन में शामिल होने का ऐलान बीजेपी के साथ कर देंगे।जयंत चौधरी की एनडीए गठबंधन में शामिल होते ही यूपी में होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में जीत और हार…

ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए

पाकिस्तान में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी कराने पर अब फ्रेंचाइजी लीग के ऑर्गनाइजर्स ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में टी-20 लीग भी होती हैं। अगर ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए।चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी और मार्च के दौरान होगी, इस दौरान 4 देशों की टी-20 लीग भी चलती हैं। इससे पहले BCCI ने भी पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने का विरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि टीम इंडिया…

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गुरुवार रात UAE, कतर और जॉर्डन के फॉरेन मिनिस्टर्स की मीटिंग हुई

इजराइल और हमास के बीच नवंबर के बाद एक और सीजफायर की उम्मीद जिंदा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गुरुवार रात UAE, कतर और जॉर्डन के फॉरेन मिनिस्टर्स की मीटिंग हुई। इसका एक और दौर होना है।दूसरी तरफ, हमास ने एक बार फिर कहा है कि वो जल्द से जल्द सीजफायर चाहता है, क्योंकि गाजा में हालात बदतर हो चुके हैं और इसके बावजूद इजराइली हमले बंद नहीं हो रहे हैं।हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइली शहरों पर हमला करके 1200 लोगों को मार डाला था। 234…

मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ हो रही है

तेलुगु फिल्म हाय नन्ना के लिए मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ हो रही है। 2022 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म सीता रामम के लिए भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फैंस का मानना है कि जिस तरह का काम मृणाल को साउथ सिनेमा में मिल रहा है, वैसा बाॅलीवुड ने उनके साथ न्याय नहीं किया है।फैंस की इन बातों से मृणाल भी सहमत नजर आई हैं। हाल में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वो बाॅलीवुड फिल्ममेकर से काम मांग-मांग कर थक गई हैं।मृणाल…

‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं आमिर खान इस फिल्म को उनकी सेकेंड एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया

आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को उनकी सेकेंड एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है। वहीं, आमिर जो आमतौर पर किसी भी फिल्म पर आसानी से ऑन बोर्ड नहीं आते वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।किरण ने पहले 2010 में एक फिल्म बनाई थी ‘धोबी घाट’। उसके बाद वो बेटे आजाद की परवरिश में बिजी हो गईं और उनका पूरा मेंटल स्टेट दूसरी तरफ चला गया। दो साल पहले उन्होंने फिर काम करना शुरू किया और वो एक…

रायबरेली : ऊंचाहार विधानसभा के रोहिनिया के पदाधिकारियों के नृत्य में कार्यशाला आयोजित किया गया

ऊंचाहार विधानसभा के ब्लॉक रोहनिया के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,ग्रामसभा अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष की कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि हम सभी को लोकसभा चुनाव के लिए दिन रात पार्टी के लिए मेहनत करनी होगी।हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक वोट पड़े।प्रदेश सचिव एवं रायबरेली प्रभारी फिरोज अहमद ने कहा कि राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है।समाज के हर तबके के लोग राहुल गाँधी की…

हरदोई : आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति संबंधी सूचना ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड की जाए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डिफाल्टर श्रेणी में कोई प्रकरण आने व अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपलब्ध धनराशि का ससमय व्यय न किये जाने पर कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के…

हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक

जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र मे बने भवनों के नाम में परिवर्तन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार कोलिया ग्राम के मतदाताओं को मझिगवां जाकर मतदान नहीं करना पड़ेगा। कोलिया में एक पृथक मतदान केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में राजनीतिक दलों के सुझावों पर कार्रवाई की जाए। मतदान केन्द्रों की सूची में किये गए संशोधनों से राजनीतिक दलों को अवगत कराया जाए।…

हरदोई : परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए:- जिलाधिकारी

रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा- 2023 व यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। पावर बैकअप के रूप में जेनरेटर की व्यवस्था केन्द्र पर रखी जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कम से…

हरदोई : रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।

उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत आज रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का आयोजन कृषक सभागार, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसार सिंह एवं विशिष्टि अतिथि केशव चन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, धनंजय मिश्र सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अधिकारी एवं किसानों के साथ अवलोकन किया गया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी,…