हरदोई: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय राघौपुर में 25-08-2023 को खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी…
Month: August 2023
हरदोई:अगस्त माह की शिक्षक संकुल बैठक हुई सम्पन्न।
हरदोई : न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक संविलियन विद्यालय रोशनपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ एस आर जी शशांक मिश्र व ए आर पी कुलदीप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। एस आर जी द्वारा सभी शिक्षकों के साथ अकादमी रणनीति 2023-24 एवं उजाला, मोटिवेशनल वीडियो तथा क्विज पर चर्चा की गई । ए आर पी ने बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा , कायाकल्प…
हरदोई:राजनैतिक दल के ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैः- प्रियंका सिंह
हरदोई :आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी तथा अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने निर्वाचन कार्यालय के एफ0एल0सी0 हाल में रखी ईवीएम मशीन एवं वीपी पैडों के रख- रखाव एवं सफाई व्यवस्था आदि को देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी हाल में नामित अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों का प्रथम रैडमाईजेशन चेकिंग की जा रही है और ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में कोई भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि आदि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।जिलाधिकारी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं अन्य…
हरदोई:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना की
हरदोई:अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार/बच्चो के लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा बच्चो के अधिकारों व लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम के विषय में किशोरो को अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त…
हरदोई:बैंक खातें को आधार से लिंक करायेंः-कमल नयन सिंह।
हरदोई जिला ब्यूरो। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 477909 लाभार्थियों को सूचित किया है कि भविष्य में दो गैस सिलेण्डर की सब्सिडी रु० 914. 50 रूपये प्रति सिलेण्डर की दर से खाते में भुगतान किया जाना प्रस्तावित है। सिलेण्डर की पहली किस्त इस दिवाली तक खाते में भेज दी जायेगी। इसके लिये लाभार्थियों के बैंक खाता को आधार से लिंक/एन०पी०सी०आई० कराने की कार्यवाही तेजी करने को कहा गया है। सब्सिडी उन्हीं लाभार्थियों को प्राथमिकता कि आधार पर प्राप्त होगी जिनके बैंक…
हरदोई:09 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
हरदोई जिला ब्यूरो जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा 09 सितंबर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 सितंबर 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद…
हरदोई:अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों का किया गया चालानः-ए0आर0टी0ओ0
हरदोई : संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया है कि शासन द्वारा सघन चौकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में 23 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक कुल 37 अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों को विभिन्न अभियोगो में चालान किया गया तथा 29 वाहनों को विभिन्न अभियोगों मे कोतवाली शाहाबाद, कोतवाली देहात हरदोई एवं पुलिस लाईन कैम्पस में निरुद्ध किया गया। आज वाहन संख्या यूपी-53 डीटी 2030 ट्रैवेलर मिनी बस को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास सवारी बैठाते समय पार्किग रूल का उल्लघंन एवं अन्य अभियोग…
हरदोई: छात्रवृत्ति हेतु करे आवेदन
हरदोई : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण हेतु पूर्व मे जारी समय सारिणी 28 जुलाई 2023 को निरस्त करते हुये अब समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 5 अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक…
रायबरेली:तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ किया द्रूव व्यवहार
डलमऊ रायबरेली डलमऊ तहसील परिसर में स्थानांतरण होने के बाद तहसीलदार अपनी मनमानी कर शैली करने में जी तोड़ से लगे हुए हैं। शुक्रवार को डलमऊ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं एवं फैले भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा एक बैठक होनी थी। जिसका प्रस्ताव डलमऊ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह एवं महामंत्री मनोज सिंह के द्वारा दिया गया था। अधिवक्ताओं का प्रस्ताव न्यायालय उपजिलाधिकारी, न्यायालय नायब तहसीलदार कोर्ट में मानकर वादी एवं प्रतिवादियों को संबंधित तारीख दे दी गई। परंतु तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ताओं की…
रायबरेली:जाति जनगणना के कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य
रायबरेली में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए बीपी मंडल जयंती समारोह गोष्टी जाति जनगणना के कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का सपाईयों ने जोरदार फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया आपको बता दे कि आज दिनांक 25 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में बीपी मंडल जयंती समारोह 2023 गोष्टी जातीय जनगणना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
रायबरेली:पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों समेत कुल सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश रायबरेली और प्रतापगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाश बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शटर गैस कटर से काट कर चोरी करने के अभ्यस्त हैं। पिछले दिनों हरचंदपुर इलाके में सर्राफा व्यवसायी की दुकान का शटर काटकर इन्हीं बदमाशों ने लाखों के जेवरात चोरी किये थे। पुलिस…
प्रयागराज:पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज मोहल्ला सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन करने के दिये निर्देश
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज मोहल्ला सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन करने के दिये निर्देश, के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सुरक्षा समिति (VILLAGE DEFENCE COMMITTEE) एवं शहरी इलाके के प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला सुरक्षा समितियों को क्रियाशील करने और आवश्यकतानुसार ग्राम सुरक्षा समिति/मोहल्ला सुरक्षा समितियों का पुर्नगठन करने के निर्देश दिये गये हैं। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज-दि0- 24-08-2023 को कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षक गण के हुए स्थानांतरण ,
निरीक्षक यशपाल सिंह* को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर से प्रभारी निरीक्षक नैनी स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक दीनदयाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक, खुल्दाबाद से प्रभारी निरीक्षक फूलपुर स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक विरेन्द्र सिंह* को प्रभारी निरीक्षक नैनी से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक अमर नाथ राय को वाचक, पुलिस आयुक्त से प्रभारी निरीक्षक करेली स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक रामाश्रय यादव को प्रभारी निरीक्षक करेली से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक संजय संधू को कार्यालय, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर से प्रभारी निरीक्षक माण्डा स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक अरविन्द कुमार गौतम…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायतों को बुनियादी अनुदान एवं निर्दिष्ट अनुदान से सम्बंधित समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में नगर पंचायतों को बुनियादी अनुदान एवं निर्दिष्ट अनुदान से सम्बंधित समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों में अमृत सरोवर बनाये जाने तथा साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सप्ताह में तीन दिन साफ-सफाई का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही साथ…
प्रयागराज-धान की फसल को पत्ती लपेटक कीट से बचाने के उपाय
विगत कई दिनों से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण धान में पत्ती लपेटक कीट के लगने की संभावना को देखते हुए गोपाल दास गुप्ता उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि पत्ती लपेटक कीट की मादा पत्तियों की निचली सतह में समूह में अंडे देती है। 6 से 8 दिन बाद अण्डे टूट जाते हैं, जिनसे हल्के पीले रंग की सूडियां निकल कर कोमल पत्तियों को खाती हैं, इसके बाद अपने लार का धागा बनाकर पत्तियों के दोनों किनारो को आपस में मिलाने…
मैंने कभी सोचा नहीं था कि पूजा बनकर फिल्मों में लड़की की आवाज निकालूंगा: आयुष्मान
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज हो गई है।‘ड्रीम गर्ल’ का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। आयुष्मान ने बताया कि इस बार उनकी फिल्म में कोई मैसेज नहीं दिया गया है। इस बार पूरी फिल्म फैमिली एंटरटेनिंग है।वहीं अनन्या ने कहा कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। आयुष्मान ने कहा कि जब वे लड़की बन कर मथुरा की गलियों में निकलते थे तो लोग उन्हें लड़की समझ लेते थे।आयुष्मान खुराना अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लड़की बनकर…
बीजेपी राज में किसान खुशहाल…का दावा कर रहे सीएम, बांदा-झांसी में 2 ने की आत्महत्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक बदहाली की जिंदगी जी रहा है। प्राकृतिक आपदा के साथ सरकारी कुव्यवस्थाओं के चलते हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं पर भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों की कोई चिंता नहीं है। बाढ़, सूखा के संकट के साथ बिजली संकट ने किसानों को कर्ज के बोझ से भी लाद दिया है जिससे तंग आकर वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा करते नहीं थकते हैं…
इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी देखने आए थे 50 हजार दर्शक, भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत
मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थेमेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत नाजुक है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मेडागास्कर की…
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, नाम रखा- ऑरा
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने दूसरी बार पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘हम प्रिसेंस ऑरा का वेलकम करते हैं।’ 41 साल के युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने पिछले साल जनवरी में ही दोनों के पहले बच्चे को जन्म दिया था। युवराज और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी।युवराज सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे…
आज 47वीं पुण्यतिथि पर जानिए लीजेंड्री सिंगर मुकेश के बारे में
लीजेंड्री सिंगर मुकेश की आज 47वीं पुण्यतिथि है। 1300 से ज्यादा गाने गा चुके मुकेश कभी राज कपूर की आवाज माने जाते थे। 40 के दशक से अपनी गायकी का सफर शुरू करने वाले मुकेश को गायकी का ट्रैजेडी किंग भी कहा जाता था। उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी।मुकेश का जन्म दिल्ली के एक माथुर कायस्थ परिवार में 22 जुलाई 1923 को हुआ था। वो 10 भाई-बहनों में एक थे। उनका रुझान हमेशा से संगीत की तरफ था। वो कुंदन लाल सहगल के गीत उनकी स्टाइल…
