रील बनाने के दौरान युवक को दिल दे बैठी 6 बच्चों की मां

बिहार के सिवान जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक महिला को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के दौरान यूपी के एक लड़के से प्रेम हो गया. जिसके बाद 6 बच्चों की मां ने उस लड़के से कोर्ट मैरिज भी कर ली. शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि महिला अब कुछ कागजात लेकर थाने के चक्कर लगा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिवान जिले की रहने वाली सोनी खातून इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के दौरान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ वाले अफ़रीद से बातचीत करने…

बांदा:देश के सभी राज्यों में प्रेस आयोग का हो गठन- गिरीश चन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पत्रकारों के बीच बताया कि पत्रकारो की सुरक्षा और हित के लिये देश के प्रत्येक राज्य में प्रेस आयोग का गठन करना जरूरी है। पत्रकारो ने देश की स्वतंत्रता से लेकर सरकारों को देश के राज्यों में विकास को लेकर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कहने को तो पत्रकारों को शासन-प्रशासन लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मानती है l लेकिन देखा जाये तो किसी भी राज्य में पत्रकारों के लिये राजसभाओ में बोलने की, बैठने की आज तक जगह नहीं दी गयी है। आये दिन…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं के एचबीएनसी से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचबीएनसी कार्यक्रम में आशाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने 15 दिनों के अंदर उक्त प्रशिक्षण में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया है।…

सिर्फ लखनऊ में 1 दिन का कारोबार 17 लाख, ग़दर 2 ने मचाया ग़दर

आजकल रुपहले पर्दे पर फिल्म गदर-2 जगमगा रही है। OTT से संघर्ष में घिस रहे फिल्मों के संसार को नई संजीवनी मिल गई है। फिल्म में जिस तरह से गदर के बीच से प्रेम परवान चढ़ा ठीक उसी तरह से सिनेमा उद्योग भी दशकों की दुश्वारी के बाद लहलहा रहा है। खासतौर पर अपने अस्तित्व के लिए हांफ रहा सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने गुल्लक को भरते हुए लंबे अंतराल के बाद देख जा रहा।सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने सुनहरे दौर की यादों और कमाई में मग्न है। अतीत के आनंदालय के…

लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में कुल 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान

लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी जिले में कुल 26 सड़क निर्माण कार्यों के लिए अब 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। और सड़क राज्य निधि के अंतर्गत इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।निर्माण कार्य के धनराशि आवंटन के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी राज्य सरकार की ओर से दे दी गई है।लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व…

जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों…

राहुल गांधी लड़ें या कोई लड़े अमेठी ही नहीं, इस बार रायबरेली में भी जीतेंगे : भूपेंद्र चौधरी

2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने को लेकर यूपी में सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने बयान दिया कि लोकसभा का चुनाव राहुल अमेठी से लड़ेंगे। इसे लेकर अब वार पलटवार देखने को मिल रहा है।इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि अमेठी में चाहे राहुल लड़ें या कोई और जीतेगी फिर बीजेपी ही। जीत का अंतर इस बार पिछली बार से ज्यादा होगा। इतना ही नहीं, रायबरेली में भी इस बार बीजेपी…

शनिवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण लूना-25 स्पेसक्राफ्ट की स्थिति इमरजेंसी

रूस के लूना-25 स्पेसक्राफ्ट में शनिवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि ऑर्बिट बदलने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। इससे ठीक ढंग से ऑर्बिट चेंज नहीं हो सकी। मैनेजमेंट टीम स्थिति का एनालिसिस कर रही है।रूसी एजेंसी ने तकनीकी खराबी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लूना-25 को प्री लैंडिग ऑर्बिट में भेजने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। लूना को 21 अगस्त को चांद पर लैंड करना है।लूना-25 स्पेसक्राफ्ट को 11 अगस्त को सोयूज 2.1बी रॉकेट के जरिए…

टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा, जानिए वेदर और पिच रिपोर्ट

भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा। मुकाबला द विलेज स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। शाम 7:00 बजे टॉस होगा।पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम के पास लगातार तीसरी बार आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने का मौका होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार टी-20 सीरीज खेली गई है और दोनों बार टीम इंडिया को जीत मिली।पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने 24…

गदर 2, OMG और जेलर के क्रेज के बीच क्या घूमर टिक पायेगी, जानिए

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म घूमर रिलीज के पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 85 लाख रुपए ही कमा सकी। हालांकि, गदर 2, OMG और जेलर के क्रेज के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है।घूमर डायरेक्टर आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सैयामी खेर क्रिकेटर का रोल कर रही हैं जबकि अभिषेक बच्चन कोच का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इंटरनेशनल डेब्यू मैच से ठीक पहले रोड एक्सीडेंट में सैयामी अपना एक हाथ गवां देती हैं। कोच से मिलने के बाद सैयामी की जिंदगी बदल…

जल्द हीआएगी गदर-2 के बाद बॉर्डर-2, पुरानी स्टारकास्ट से सिर्फ सनी देओल नजर आएंगे

गदर-2 के बाद सनी देओल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल आने की संभावना है। बॉर्डर के डायरेक्टर जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता और सनी देओल इसके लिए सोच-विचार कर रहे हैं। कहानी की बैकग्राउंड 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़ी टीम पिछले दो-तीन साल से प्लानिंग कर रही थी। फिल्म में पुराने एक्टर्स को नहीं लिया जाएगा। पहले पार्ट से सनी देओल इकलौते एक्टर होंगे जो बॉर्डर-2 में नजर आएंगे।पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी फिल्म के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर…

नवाबी नगरी में हो रहा है फ़िल्मी सितारों का जमावड़ा, जानिये कौन कौन आया?

नवाबी नगरी में ‘2.0’के स्टार कास्ट नजर आएंगे। रजनीकांत एक तरफ जहां लखनऊ से अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ आ सकते है। अक्षय हालांकि शनिवार को ही लखनऊ आने वाले थे लेकिन निजी कारणों से उनका प्रोग्राम टल गया। बताया जा रहा है अब रविवार को वह लखनऊ आएंगे।रजनीकांत शुक्रवार शाम से ही लखनऊ में है। शनिवार को उन्होंने सबसे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ…

हरदोई :अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश हेतु चलाया जायेगा वृहद अभियानः-डीएम

हरदोई : जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की तथा अवैध स्प्रिट, अलकोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त रूप से पांच टीमों का गठन किया है और गठित टीमों द्वारा 20 अगस्त से 05 सितम्बर 2023 तक अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी तथा अल्कोहल परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित अभियान चलाकर कर चेकिंग की जायेगी।जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय गठित सभी टीमों को निर्देश दिये है…

हरदोई :किसान हानिकारक खरपतवार के उन्मूलन के लिये विशेष प्रयास करें:- नरोत्तम कुमार

हरदोई : जिला कृषि रक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार ने किसान भाईयों को सूचित किया है कि, वर्तमान में गाजर घास जिसे आमतौर पर पारथेनियम ग्रास, सफेद टोपी, असाढी गाजर एवं चटक चांदनी नाम से जाना जाता है, एक विदेशी आक्रामक खरपतवार है जो कि प्रति दिन एक गम्भीर समस्या का रूप ले रहा है। 1950 के दशक में अमेरिका से आया यह खरपतवार पहले रेलवे ट्रैक, सड़क के किनारे बंजर और खाली पड़ी जमीनों में पाया जाता था। परन्तु अब यह खेतों तक पहुँच कर किसानों की उपज पर बुरी…

हरदोई :निरीक्षण के दौरान अद्यावधिक सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित रहें:- सौम्या गुरूरानी

हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा 23 अगस्त 2023 को विकास खण्ड कार्यालय शाहाबाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिलहारी, मॉल अमुत सरोबर मगियावां तथा अस्थायी गौ आश्रय स्थल कोडरा सरैया का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि निरीक्षण के दौरान अद्यावधिक सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित रहें।

हरदोई :21 से 29 अगस्त 2023 तक मनाया जायेगा खेल सप्ताह:- मन्जू शर्मा

हरदोई: उपक्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर 21 से 29 अगस्त 2023 तक खेल सप्ताह मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत स्पोर्ट स्टेडियम में जाने हेतु के निर्देश दिये गये है, के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम 21 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग फुटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता तथा 28 अगस्त को जूनियर बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स और 28 व 29 अगस्त 2023 को जूनियर वालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय की इच्छुक टीमांे/खिलाड़ियों…

हरदोई :प्रवेश हेतु नवीन विकल्प की कार्यवाही 20 से 22 अगस्त तक की जा सकेगी

हरदोई: प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में प्रवेश सत्र अगस्त-2023 में द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों का विवरण वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया- 2023 के अनुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों से संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण (केवल राजकीय संस्थानों हेतु), उपवर्ग एवं लिंग का नवीन विकल्प परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष आमंत्रित किया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको प्रथम एवं द्वितीय चरण में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है, कि…

हरदोई :24 अगस्त को होगा रोजगार मेलें का आयोजन

हरदोई :जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालर्य द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन करके बेरोजगार अभ्याथियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में (बी0एन0 डिग्री कालेज) शाहाबाद, 24 अगस्त 2023 को प्रातः 10.00 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की कई कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०/डिप्लोमा/कौशल विकास प्रशिक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थी आयु 18-40 वर्ष के…

हरदोई :जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,राजस्व विभाग की सभी टीमें अपनी-अपनी बाढ़ चौकियों पर रहें सक्रिय:-मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज तहसील सवायजपुर के थाना अरवल के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव बेहटा मुड़िया, अली शेरपुर, तथा अदनियापुर का नाव से जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा बढ़ते पानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिन घरों में पानी भर गया है वहाँ खाने-पीने आदि की कोई समस्या न होने दें। पानी बढ़ने पर ग्रामवासियों को स्कूल आदि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये। मवेशियों के लिए भूसा, चारे आदि व्यवस्था करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की सभी…

हरदोई :जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

हरदोई : अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 19/08/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा महिला बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो…