सिर्फ लखनऊ में 1 दिन का कारोबार 17 लाख, ग़दर 2 ने मचाया ग़दर

आजकल रुपहले पर्दे पर फिल्म गदर-2 जगमगा रही है। OTT से संघर्ष में घिस रहे फिल्मों के संसार को नई संजीवनी मिल गई है। फिल्म में जिस तरह से गदर के बीच से प्रेम परवान चढ़ा ठीक उसी तरह से सिनेमा उद्योग भी दशकों की दुश्वारी के बाद लहलहा रहा है। खासतौर पर अपने अस्तित्व के लिए हांफ रहा सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने गुल्लक को भरते हुए लंबे अंतराल के बाद देख जा रहा।सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने सुनहरे दौर की यादों और कमाई में मग्न है। अतीत के आनंदालय के…

लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में कुल 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान

लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी जिले में कुल 26 सड़क निर्माण कार्यों के लिए अब 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। और सड़क राज्य निधि के अंतर्गत इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।निर्माण कार्य के धनराशि आवंटन के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी राज्य सरकार की ओर से दे दी गई है।लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व…

जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों…

राहुल गांधी लड़ें या कोई लड़े अमेठी ही नहीं, इस बार रायबरेली में भी जीतेंगे : भूपेंद्र चौधरी

2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने को लेकर यूपी में सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने बयान दिया कि लोकसभा का चुनाव राहुल अमेठी से लड़ेंगे। इसे लेकर अब वार पलटवार देखने को मिल रहा है।इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि अमेठी में चाहे राहुल लड़ें या कोई और जीतेगी फिर बीजेपी ही। जीत का अंतर इस बार पिछली बार से ज्यादा होगा। इतना ही नहीं, रायबरेली में भी इस बार बीजेपी…

शनिवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण लूना-25 स्पेसक्राफ्ट की स्थिति इमरजेंसी

रूस के लूना-25 स्पेसक्राफ्ट में शनिवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि ऑर्बिट बदलने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। इससे ठीक ढंग से ऑर्बिट चेंज नहीं हो सकी। मैनेजमेंट टीम स्थिति का एनालिसिस कर रही है।रूसी एजेंसी ने तकनीकी खराबी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लूना-25 को प्री लैंडिग ऑर्बिट में भेजने के दौरान इमरजेंसी की स्थिति बनी। लूना को 21 अगस्त को चांद पर लैंड करना है।लूना-25 स्पेसक्राफ्ट को 11 अगस्त को सोयूज 2.1बी रॉकेट के जरिए…

टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा, जानिए वेदर और पिच रिपोर्ट

भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाएगा। मुकाबला द विलेज स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। शाम 7:00 बजे टॉस होगा।पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम के पास लगातार तीसरी बार आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने का मौका होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार टी-20 सीरीज खेली गई है और दोनों बार टीम इंडिया को जीत मिली।पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने 24…

गदर 2, OMG और जेलर के क्रेज के बीच क्या घूमर टिक पायेगी, जानिए

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म घूमर रिलीज के पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 85 लाख रुपए ही कमा सकी। हालांकि, गदर 2, OMG और जेलर के क्रेज के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है।घूमर डायरेक्टर आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सैयामी खेर क्रिकेटर का रोल कर रही हैं जबकि अभिषेक बच्चन कोच का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इंटरनेशनल डेब्यू मैच से ठीक पहले रोड एक्सीडेंट में सैयामी अपना एक हाथ गवां देती हैं। कोच से मिलने के बाद सैयामी की जिंदगी बदल…

जल्द हीआएगी गदर-2 के बाद बॉर्डर-2, पुरानी स्टारकास्ट से सिर्फ सनी देओल नजर आएंगे

गदर-2 के बाद सनी देओल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल आने की संभावना है। बॉर्डर के डायरेक्टर जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता और सनी देओल इसके लिए सोच-विचार कर रहे हैं। कहानी की बैकग्राउंड 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़ी टीम पिछले दो-तीन साल से प्लानिंग कर रही थी। फिल्म में पुराने एक्टर्स को नहीं लिया जाएगा। पहले पार्ट से सनी देओल इकलौते एक्टर होंगे जो बॉर्डर-2 में नजर आएंगे।पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी फिल्म के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर…

नवाबी नगरी में हो रहा है फ़िल्मी सितारों का जमावड़ा, जानिये कौन कौन आया?

नवाबी नगरी में ‘2.0’के स्टार कास्ट नजर आएंगे। रजनीकांत एक तरफ जहां लखनऊ से अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ आ सकते है। अक्षय हालांकि शनिवार को ही लखनऊ आने वाले थे लेकिन निजी कारणों से उनका प्रोग्राम टल गया। बताया जा रहा है अब रविवार को वह लखनऊ आएंगे।रजनीकांत शुक्रवार शाम से ही लखनऊ में है। शनिवार को उन्होंने सबसे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ…