27 जून को हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान 27 जून को हो सकता है। ICC ने इस दिन मुंबई में एक इवेंट रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होगा।टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से होना है, ऐसे में इस दिन के बाद वर्ल्ड कप में सिर्फ 100 दिन बाकी रह जाएंगे। जिसे देखते हुए टूर्नामेंट शेड्यूल जारी करने के लिए यही दिन बेस्ट नजर आ रहा है। बता दें, BCCI ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को काफी समय…

एक्टर राजपाल यादव ने पहली पत्नी के निधन के बारे में की बात

कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी के निधन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र 20 साल थी, जब अपने पहले बच्चे को जन्म देते वक्त उनकी पत्नी का निधन हुआ था। मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने उस वक्त तो याद किया और बताया कि आखिर कैसे वो उस हादसे से उभर पाए।राजपाल ने बताया कि बहुत कम उम्र में ही उनकी नौकरी मिलिट्री क्लोदिंग फैक्ट्री में लग गई थी। पूरे गांव में इस बात की चर्चा…

कुलजीत पाल का शनिवार को निधन हो गया, ‘अर्थ’ के प्रोड्यूसर रहे कुलजीत

महेश भट्‌ट की फिल्म ‘अर्थ’ के प्रोड्यूसर रहे कुलजीत पाल का शनिवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय कुलजीत बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए मैनेजर संजय बाजपेयी ने बताया कुलजीत को दिल का दौरा पड़ा था।कुलजीत के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड की हस्तियों ने अपना दुख जताया है। फिल्म ‘अर्थ’ के डायरेक्टर महेश भट्‌ट ने भी उन्हें याद किया। महेश ने कहा, ‘कुलजीत एक शेर दिल प्रोड्यूसर थे और वो मेरे अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा मेरे साथ खड़े…