लखनऊ में पार्कों का टिकट महंगा हुआ, अंबेडकर पार्क में अब शादी भी करा सकते हैं

अंबेडकर पार्क, गौतम बुद्ध समेत स्मारक समिति के अधीन चल रहे स्मारकों व पार्कों में सुबह शाम टहलना व घूमना महंगा होगा। इसके अलावा अब यहां सहालग के मौसम में आपको बैंड बाजा बारात भी की रौनक भी नजर आएगी। शुक्रवार को शुक्रवार को स्मारक समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। स्मारक समिति की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर कमिटी बनाकर शादी- विवाह समेत होने वाले अन्य आयोजन का रेट तय किया जाएगा। हालांकि स्मारक समिति के पार्कों में टहलने और मासिक…

परिवहन मंत्री ने बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ लेकर सख्ती करने का दिया आदेश

बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ अब सख्ती से निपटने की तैयारी है। परिवहन मंत्री ने इसको लेकर सख्ती करने का आदेश दिया है। राजस्व के नुकसान के लिए जिम्मेदार ऐसे माल वाहनों की गहन जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमे लोडेड के साथ ही अनलोडेड वाहन भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ऐसे वाहनों की चेकिंग…

सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री और सभी बड़े अधिकारियों की रात में बुलाई बैठक, बोले- यह बर्दाश्त नहीं होगा, तत्काल सुधारें

उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर आ रही परेशानी ने अब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। CM योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। यहां तक की उन्होंने ऊर्जा मंत्री से लेकर विभाग के आला-अधिकारियों को तलब कर लिया। शुक्रवार रात योगी ने ऊर्जा मंत्री समेत विभाग के अध्यक्ष और एमडी को बुला लिया। उनसे कटौती का कारण पूछा और नाराजगी जताई। आदेश दिया कि तत्काल अघोषित कटौती को रोका जाए।योगी ने अघोषित बिजली कटौती पर कहा कि तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार लाएं। अधिकारियों को…

पूर्व स्वीडिश फुटबॉलर नीला फिशर ने लिंग जांच के बारे में दहला देने वाला खुलासा किया, पढ़िए रिपोर्ट

स्वीडन की एक पूर्व महिला फुटबॉलर की किताब ने सनसनी मचा दी है। इस किताब में पूर्व स्वीडिश फुटबॉलर नीला फिशर ने लिंग जांच के बारे में दहला देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2011 के वर्ल्ड कप से पहले पूरी स्वीडिश टीम की लिंग जांच की गई। इसके लिए उन्हें डॉक्टर्स के सामने अपने पूरे कपड़े उतारने पड़े थे। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अफवाह थी कि कुछ टीमों में पुरुष खिलाड़ी महिला बनकर खेल रहे हैं। साल 2011 का वर्ल्ड कप जर्मनी में हुआ था। इसी…

जापान में मर्जी से संबंध बनाने की उम्र 16 साल हुई, बिना सहमति संबंध अब रेप होगा

जापान के सेक्स क्राइम लॉ में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां रेप की डेफिनेशन चेंज करने और सहमति की उम्र बढ़ाने के लिए नया कानून पारित किया गया है। नए कानून के मुताबिक बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने को रेप माना जाएगा। अब तक यहां सिर्फ जबरदस्ती संबंध बनाने को ही रेप के दायरे में रखा जाता था। इसके अलावा, कानूनी तौर पर सहमति की उम्र को भी अब 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दिया गया है। जापान की संसद डायट के अपर हाउस में शुक्रवार…

धर्मेंद्र देओल और उनकी फैमली से जुड़े किस्से, जानिए

धर्मेंद्र के परिवार में 6 बच्चे और 13 नाती-पोते हैं, 7 एक्टर्स में 4 सुपरस्टारसनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड दृशा से शादी कर रहे हैं। ये देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली शादी है, जिसे शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री की तमाम नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं, हालांकि धर्मेंद्र के पोते की शादी में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनके परिवार से कौन पहुंचेगा, ये सवाल अब भी बरकरार है। देओल…

जानिए 4 शादियां और कई अफेयर वाली एक्ट्रेस साद होस्नी के बारे में

ठीक 22 साल पहले इंग्लैंड में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि पूरी इजिप्ट फिल्म इंडस्ट्री सहम उठी। सिंड्रेला ऑफ इजिप्ट कही जाने वाली इजिप्ट की सबसे मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस साद होस्नी की खून से लथपथ लाश लंदन की सड़क पर पड़ी मिली। लाश की हालत इतनी बदतर थी कि शुरुआत में उसे पहचान पाना भी मुश्किल था। कुछ समय बाद पता चला कि सड़क से लगी बिल्डिंग की बालकनी से गिरकर उनकी मौत हुई होगी। साद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, ये मौत हादसा थी, आत्महत्या या मर्डर,…

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के बारे में क्या बोले मानव कौल

‘तुम्हारी सुलु’ और ‘साइना’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर और राइटर मानव कौल ने फिल्म ‘काई पो छे’ में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मानव ने सुशांत के बारे में बात की। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में मानव ने बताया कि भले ही फिल्म में उनका सुशांत के साथ सिर्फ एक सीन था पर वे सुशांत के साथ उनके होटल रूम में खूब मस्ती किया करते थे।मानव बोले, ‘भले ही मैं इंडस्ट्री में…