भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड में खेला जा रहा है। लंदन के द ओवल मैदान पर पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया स्टंप्स तक मजबूत स्थिति में है। टीम ने 3 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। दोनों दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर ही विकेट ले सके। आज दूसरे दिन का खेल…
Day: June 8, 2023
14 दिन से हिंसा मामले में जेल में इमरान की करीबी, कौन हैं ये जानिए
9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार खदीजा शाह के लिए अमेरिका ने कॉन्स्यूलर एक्सेस मांगा है। खदीजा के पास पाकिस्तान के अलावा अमेरिकी सिटीजनशिप भी है। तमाम मशक्कत के बाद खदीजा को 23 मई को गिरफ्तार किया जा सका था। उन्हें बचाने के लिए सरकार और विपक्ष ने पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन फौजी ठिकानों पर हमलों की वजह से आर्मी चीफ ने कोई रियायत नहीं दी थी। इसी दबाव के चलते खदीजा को गिरफ्तार किया गया था। 9 मई को…
धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का टीजर रिलीज,
कैप्टन कूल महेंद्रसिंह धोनी अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का टीजर रिलीज हो गया है। इस तमिल फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। फिल्म को जुलाई 2023 में रिलीज करने की तैयारी है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बैनर तले बन रही इस फिल्म को माही और साक्षी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। इस फिल्म से म्यूजिक डायरेक्टर रमेश तमिलमणि बतौर डायरेक्टर डेब्यू…
होटल चेन की मालकिन, एक्ट्रेस होने के साथ साथ क्या क्या हैं शिल्पा शेट्टी ?
आज बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का 48वां बर्थडे है। कम उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग की फिर फिल्मों में आ गईं। उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही।फिल्मी करियर के शुरुआत में ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर रहा, लेकिन 3 साल ही ब्रेकअप हो गया। दोषी ठहराते हुए शिल्पा नेअक्षय पर धोखा देने का आरोप लगाया।बिट्रिश रियलिटी शो का हिस्सा रहने के दौरान उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ा कि सरकार को दखल देना पड़ा। शादी की तो राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने शिल्पा…
वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी स्टेडियम में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान आदिपुरुष रिलीज किया गया, जानिए
मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष की रिलीज का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 6 मई को फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी स्टेडियम में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। अब इस ट्रेलर लॉन्च को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस इवेंट को ग्रैंड बनाने के लिए जितने पैसे खर्च किए गए वो फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन की फीस के बराबर है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में लगभग 50 लाख…
