केरल में सत्ताधारी CPI (M) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग की है। CM पिनाराई विजयन ने फिल्म को संघ परिवार (RSS) की झूठ फैक्ट्री का प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इसे राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के मकसद से बनाया गया है।फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में दावा किया गया है कि केरल की 32 हजार लड़कियों ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया और आतंकी संगठन ISIS में भर्ती हो गईं। फिल्म में 4 लड़कियों की कहानी दिखाई…
Month: May 2023
मेरे परिवार को जो गालियां दीं, उस पर किताब छप जाएगी : प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मोदी जी को मेरे भाई से सीखना चाहिए। मेरा भाई कहता है कि मैं देश के लिए गाली क्या, गोली भी खाने को तैयार हूं। पीएम लिस्ट बनवाते हैं कि उन्हें 91 बार गालियां दी गईं। इन लोगों ने मेरे परिवार को जितनी गालियां दीं, इसकी लिस्ट बनवाएं तो पूरी किताब छपवानी पड़ेगी। प्रियंका ने कहा- किसी ने प्रधानमंत्री जी के ऑफिस में बैठकर एक लिस्ट बनाई है। वो लिस्ट जनता या किसानों की समस्याओं की नहीं है। इस लिस्ट में ये जानकारी है कि…
CCTV से मिला लुटेरों का सुराग, कपड़ा व्यापारी की स्कूटी लूटने वाले 3 गिरफ्तार
लखनऊ में शुक्रवार रात रिवर बैंक कॉलोनी में यहियागंज के कपड़ा व्यवसायी हरिश्चंद्र गुप्ता से लूट हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लूट व्यवसायी के नौकर के दोस्त केंचू उर्फ अनुभव शुक्ला ने साथियों के साथ की थी।डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि व्यवसायी के साथ लूट करने वाले कटरा बेग का रहने वाला केंचू उर्फ अनुभव, जल निगम कठौता झील का आशीष यादव और निशातगंज लाइन सब्जी मंडी का राज सोनकर को पकड़ा गया है। तीनों के पास से लूटी गई स्कूटी,…
वन दरोगा परीक्षा में लखनऊ से साल्वर गिरफ्तार, बोला चर्म रोग के इलाज के लिए पैसे की थी जरूरत
लखनऊ में विकास नगर पुलिस ने प्रयागराज का रहने वाले छात्र प्रदीप कुमार निषाद को गिरफ्तार किया। वह रविवार को विकासनगर इलाके में शांति कान्वेंट इंटर कालेज केंद्र में एक अभ्यर्थी के स्थान पर वन दरोगा की परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ने फोटो मिलान के दौरान उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित वन दरोगा भर्ती पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया था।शांति कांवेंट इंटर कालेज में केंद्र पर परीक्षा चल रही थी। इस दौरान…
सूडान से अब तक ऑपरेशन कावेरी के तहत 3000 भारतीय निकाले गए, पढ़िए रिपोर्ट
सूडान में जारी लड़ाई के बीच अब तक 16 बैच में 3000 भारतीयों को निकाला जा चुका है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- IAF C-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर सूडान पोर्ट से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं। वहीं, 9वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दाह से रवाना हुई। इस फ्लाइट में सवार 186 यात्री कोच्चि के लिए रवाना हुए।
लखनऊ और बेंगलुरु आज इकाना स्टेडियम में होंगे आमने सामने
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। लखनऊ और बेंगलुरु पहली बार इकाना मैदान में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के 15वें मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब लखनऊ को एक विकेट से जीत मिली थी। तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है…
दामिनी मूवी के लिए ऋषि कपूर ने कहा था कि वो भले ही फिल्म के लीड हीरो थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट सनी देओल लूट ले गए थे।
राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्म दामिनी को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फिल्म के बारे में चर्चा की जाती है। फिल्म के एक्टर ऋषि कपूर ने कहा था कि वो भले ही फिल्म के लीड हीरो थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट सनी देओल लूट ले गए थे।ऋषि का कहना था कि फिल्म में उनका किरदार थोड़ा डिफेंसिव था जबकि सनी ने लाउड रोल किया था। यही वजह थी कि फिल्म खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा सनी देओल की चर्चा की गई थी। ऋषि कपूर ने…
सुसाइड नोट जिया की मां ने लिखा था : सूरज पंचोली
जिया खान बहुत अच्छी लड़की थी, उसने कभी मुझ पर पर्सनली या मीडिया में आरोप नहीं लगाए। उसकी फैमिली में कोई काम नहीं करता था। जिया के पास जब तक पैसे थे तब तक ही उसकी फैमिली साथ थी। जब जिया को प्यार और हेल्प की जरूरत थी, तब उसके साथ सिर्फ मैं था, उसकी फैमिली नहीं। इसी वजह से उसने सुसाइड किया। उसकी मां कभी अच्छे डॉक्टर के पास लेकर नहीं गईं। वो सिर्फ जिया को काम करने के लिए पुश करती थीं। उन्होंने कभी जिया के मेंटल इलनेस…
बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है , जानिए कुछ खास बातें
आज एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है। करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पहचान बनाई। तीनों खान स्टार (शाहरुख, आमिर और सलमान) के साथ फिल्में करने वाली अपने दौर की इकलौती एक्ट्रेस हैं।करियर के पीक पर उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। बेटी वामिका के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और अपना प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया। विराट की खराब फॉर्म के लिए अक्सर अनुष्का को ट्रोल किया गया।अनुष्का का जन्म 1 मई…
