फिल्म ‘छत्रपति’ का हिंदी रीमेक 12 मई को रिलीज होगी, लखनऊ पहुंचे सितारे

SS राजामौली की तेलुगु ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘छत्रपति’ का हिंदी रीमेक 12 मई को रिलीज होगी। 18 साल पहले आई प्रभास की फिल्म के हिंदी रीमेक को सेम टाइटल ‘छत्रपति’ दिया गया है। फिल्म के प्रमुख सितारे श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरुचा मंगलवार को प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे।उन्होंने लखनऊ के कबाब के स्वाद से लेकर इमामबाड़ा पर दर्शकों के साथ सेल्फी तक ली। दोनों को ही लखनऊ का खानपान काफी पसंद आया। नुसरत का कहना है कि यहां के खाने के लिए सभी तरह की डाइटिंग को छोड़ा…

लोगों ने फिल्म को डिजास्टर बताया था..फ्लॉप होती तो प्रोड्यूसर्स को क्या जवाब देता : राजामौली

एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दिशा को लगभग बदल कर रख दिया था। हालांकि जब 2015 में ये फिल्म रिलीज हुई तब राजामौली काफी चिंतित थे। उन्हें इस बात की आशंका थी कि कहीं फिल्म फ्लॉप न हो जाए।राजामौली ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा कि बाहुबली देश की पहली पैन इंडिया फिल्म थी। जब फिल्म रिलीज हुई तो उसे हर जगह से सराहना मिल रही थी लेकिन तेलुगु भाषी राज्यों में फिल्म को लेकर बुरे रिव्यूज सुनने को मिल रहे थे। राजामौली ने कहा…

आयशा झुलका ने फिल्मों से क्यों कसा किनारा , जानिए

खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर और मासूम जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का को बड़े पर्दे पर आए हुए काफी समय हो चुका है। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीनियस में देखा गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में मिल रहे काम से असंतुष्ट थीं। वो किसी ग्लैमर गर्ल या सामान की तरह फिल्म में नहीं कास्ट होना चाहती थीं।टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि…

वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर में सबसे पहले वोट डाला, अलीगढ़ के मतदान केंद्र पर EVM में आई खराबी

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 9 मंडलों के 38 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रताप इंक्लेव स्थिति बूथ पर सुबह 7 बजे पहला वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के मुद्दे को लेकर वोट डाला है। पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। सभी सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत होगी। इधर अलीगढ़ के एक मतदान केंद्र पर EVM मशीन में खराबी आ गई है। जिसके चलते मतदान रुका हुआ…

1 पोल भाजपा को तो 4 पोल में कांग्रेस की सरकार, कर्नाटक मेन किसकी सरकार ?

कर्नाटक विधानसभा के चुनावी नतीजे 13 मई को आएंगे। लेकिन 10 में से 5 एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के आसार नहीं दिख रहे। 4 पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। 1 पोल भाजपा को बहुमत दे रहा है। वहीं 5 सर्वे जेडीएस को 20 से 38 सीटों के अनुमान के साथ किंगमेकर बता रहे हैं।