इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 200 रन का टारगेट 16.3 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम 5 स्थान की छलांग लगाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु सातवें नंबर आ गई। मुंबई अब अगर बचे हुए सभी मैच जीत गई तो प्लेऑफ में सीधे क्वालिफाई कर जाएगी। टूर्नामेंट में आज चेन्नई और दिल्ली के बीच लीग स्टेज…
Day: May 10, 2023
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया, पढ़िए रिपोर्ट
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। खान को अल कादिर यूनिवर्सिटी स्कैम केस में मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इमरान यहां 2 मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे।खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वॉर्टर पर हमला कर दिया। लाहौर में फौज के एक कमांडर के घर को आग के हवाले कर दिया गया। कई और फौजी अफसरों के घर हमले किए गए हैं।इमरान को अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में गिरफ्तार…
दिल्ली में 13 मई को होगी राघव और परिणीति की सेरेमनी, 150 लोगों को भेजा गया न्योता
AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को होगी। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग सेरेमनी दिल्ली में होगी। इसके लिए राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के करीब 150 लोगों को न्योता भेजा गया है।हालांकि राघव या परिणीति में से किसी ने इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। दोनों को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर जरूर स्पॉट किया गया था, जहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। पिछले एक महीने में दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ लंच पर जा…
”द केरला स्टोरी” पश्चिम बंगाल में बैन, पढ़िए रिपोर्ट
लव जिहाद और आतंकवाद पर बनी फिल्म ”द केरला स्टोरी” को लेकर मप्र में भी सियासत लगातार जारी है। मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस फिल्म के बहाने बीजेपी नेताओं और शिवराज सरकार पर हमला बोला। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फिल्म पर पश्चिम बंगाल में बैन लगाने पर ममता बनर्जी को घेरा।भोपाल के अयोध्या बायपास इलाके में कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज के सीएनजी पंप का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने द केरला स्टोरी को लेकर कहा- बात ये है…
रावण के बाद ऐश्वर्या-विक्रम की ऑनस्क्रीन तीसरी फिल्म, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया
ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने एक महीने से कम समय में ही बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्ममेकर मणि रत्नम की इस फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए बैनर लाइका प्रोडक्शन ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- बॉक्स-ऑफिस पर PS-2 बढ़िया परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।पोन्नियन सेल्वन 2 2022 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियन सेल्वन का सीक्वल है। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोंनियिन सेल्वन पर बेस्ड है। फिल्म पोन्नियन…
डेंगू-चिकनगुनिया के मच्छरों को दूर रखने में मददगार हैं ये 3 तेल
आजकल के मौसम में शाम को बाहर बैठने से पहले दस बार सोचना पड़ता है। यहां पहले से मौजूद मच्छर का डर हमें मौसम का आनंद भी नहीं लेने देता है। मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों को भी जन्म देते हैं। हममें से कई लोग इनके आतंक से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट लिक्विड या क्रीम का इस्तेंमाल करते हैं। मगर कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो जाती हैं। इससे बेहतर है कि मच्छरों से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जाएं। कुछ ऐसे…
