माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद जहां पूरे यूपी में अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश चल रही है। वहीं, शनिवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बर्खास्त प्रोफेसर शाइस्ता परवीन और उसके बेटों के पक्ष में उतर गए हैं। बर्खास्त प्रोफेसर सम्पूर्णानन्द मल्ल दोनों के बचाव के पक्ष में टाउन-हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे हैं।दरअसल, डॉ. सम्पूर्णानंद मल्ल गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पूर्व संविदा शिक्षक रहे हैं। लेकिन, उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल पहले बर्खास्त…
Day: April 25, 2023
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे लखनऊ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नीतीश ने कहा, “जो लोग आज राज करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। केवल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ हम सभी लोग एकजुट होंगे।नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा, “सब लोग जब एकजुट हो जाएंगे। फिर हम लोग बैठकर तय कर…
आखिर क्यों चीन कोविड-19 की सच्चाई छिपा रहा, इंटरनेशनल टीम को इन्वेस्टिगेशन नहीं करने दी
साल 2020 के शुरुआती दिनों की बात है। दुनिया में एक नई बीमारी तेजी से फैल रही थी। इसे कोविड-19 नाम दिया गया। अमेरिका और चीन के साइंटिस्ट्स ने इससे जुड़ा कुछ अहम डेटा जारी किया। इसमें बताया गया था कि यह वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है और लोग मारे जा रहे हैं। तमाम तरह की हेल्थ वॉर्निंग्स और अलर्ट जारी किए किए। मकसद था कि इस वायरस से निपटने के लिए तमाम देश मिलकर काम करें। बहरहाल, चंद दिनों में ही यह रिसर्च पेपर और डेटा गायब…
सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 रन से हरा दिया, पढ़िए रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम पर हैदराबाद को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी, लेकिन मुकेश कुमार ने वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन के सामने 5 ही रन दिए और टीम को जीत दिला दी। इससे पहले दिल्ली ने मैच में 5 गेंदों पर 3 विकेट गंवाने के बाद वापसी की। वॉशिंगटन सुंदर के थ्रो ने सेट बैटर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन ने SRH…
फिल्म मेकिंग के साथ क्लोदिंग बिजनेस में हाथ आजमाएंगे आर्यन खान, पढ़िए रिपोर्ट
फिल्म मेकिंग के साथ-साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन अब क्लोदिंग बिजनेस में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने सोमवार को अपने लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड D,Yavol का फर्स्ट लुक शेयर किया। आर्यन के इस क्लोदिंग ब्रांड के टीजर में शाहरुख खान की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।चर्चित वीडियो क्लिप में शाहरुख चॉक से ब्लैकबोर्ड पर टाइमलेस शब्द कट करते हैं। तभी एक पेंट ब्रश फर्श पर गिरता है और शाहरुख उसे उठाते…
डिंपल कपाड़िया ड्रग्स माफिया के रोल में दिखेंगी, ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ से ओटीटी पर डेब्यू
डिंपल कपाड़िया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस सीरीज में सास और बहू मिलकर ड्रग माफिया, खून-खराबा और गोलीबारी करती हुई नजर आएंगी। ट्रेलर का वीडियो ईशा तलवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।ट्रेलर के बाद फैंस सीरीज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसमें डिंपल कपाड़िया के अलावा राधिका मदान ,आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल, ईशा तलवार, अंगिरा धर और मोनिका डोगरा भी…
कपिल शर्मा शो में वापस आ रहे हैं कृष्णा अभिषेक, पढ़िए खबर
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जल्द ही द कपिल शर्मा शो पर लौटेंगे। मीडिया इंटरव्यू में खुद कृष्णा ने कन्फर्म किया है कि वो द कपिल शर्मा शो के इस सीजन में एक बार फिर दिखाई देंगे।दरअसल, चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर विवाद होने की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था। इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट में जो प्रॉब्लम थी, वो अब सॉल्व हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि पैसों को लेकर जो अनबन थी उसे भी सुलझा लिया गया है और अब उन्हें कान्ट्रैक्ट से कोई…
