गोल्डी बराड़ ने भेजा था सलमान को धमकी भरा ईमेल, सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने दर्ज कराई शिकायत

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल किसी और ने नहीं बल्कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भेजा था। मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने इस धमकी मामले की जांच के लिए इंटरपोल की मदद ली। गोल्डी बराड़ वही कुख्यात अपराधी है जिसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में सबसे पहले आया था।मुंबई पुलिस के मुताबिक उसे गोल्डी के यूके में छिपे होने का शक है। मुंबई पुलिस ने ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए यूके सरकार को पत्र भी लिखा है। पुष्टि हुई तो पुलिस गोल्डी को भारत…

मनोज बाजपेयी ने अपनी वाइफ को लेकर क्या बोला, पढ़िए खबर

मनोज बाजपेयी लगभग 30 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनकी वाइफ शबाना रजा ने उनकी एक्टिंग जर्नी की तारीफ की।मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘सत्या’ में उनके गैंगस्टर रोल के बाद कई ऑफर मिले थे। इस फिल्म में मनोज ने गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का रोल किया था। मनोज ने बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन ऐसा रोल नहीं मिला जैसा वो चाहते थे। इस वजह से…

फिल्म माफिया की कोई कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल नहीं पूछते, मेरी कंट्रोवर्सी पर चिल्लाते हो, पैपराजी पर चिल्लाई कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने प्रियंका के बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर जाने के लिए करण जौहर को जिम्मेदार ठहराया है। अब इसी बीच उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी से फिल्मी माफियाओं को लेकर तंज कसा।इस वीडियो में कंगना कहती हैं, ‘वैसे काफी चालाक हैं आप लोग हां? अगर फिल्म माफिया की कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो सवाल नहीं पूछते और मेरी कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं। तुम लोग सवाल क्यों नहीं पूछते, मैं सब समझती हूं’। हालांकि, कंगना ने ये बातें हंसते हुए पैपराजी…