अमृतपाल सिंह समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय हाईकमीशन से तिरंगा उतारा, तोड़फोड़ की

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की गई। रविवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर जमा हुए। बिल्डिंग में घुसे और तिरंगा उतार दिया। खालिस्तान समर्थकों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, ‘फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ (हमें न्याय चाहिए) और ‘वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह’ (हम अमृतपाल के साथ हैं)। एक शख्स को ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ कहते हुए भी…

234 बॉल रहते ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से भारत को हराया, क्या कमिया थीं जानिए

आज का दिन भारतीय फैंस चाहकर भी भुला नहीं सकेंगे, रविवार को विशाखापट्टनम में भारत को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी (विकेट और बची बॉल के लिहाज से) हार का सामना करना पड़ा। 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 234 बॉल रहते 10 विकेट से हराया। पिछला रिकॉर्ड 212 बॉल का था। जो 2019 में न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में बनाया था। भारतीय टीम वनडे में छठी बार 10 विकेट से हारी है।इस जीत से तीन मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ…

मौका मिला तो जरुर विराट का किरदार प्ले करूंगा.. वो एक इंस्पिरेशन हैं : राम चरण

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद से ही रामचरण को ग्लोबल आइकन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स पर बेस्ट फिल्म करना चाहते हैं। अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे।इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राम चरण से पूछा गया कि वो आगामी दिनों में किसी तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इस सवाल…

परवीन बाबी का फोटो देख वियतनाम से भारत आए थे बॉब क्रिस्टो, जानिए पूरी कहानी

मिस्टर इंडिया फिल्म का एक सीन है। जिसमें एक अंग्रेज भगवान हनुमान की मूर्ति से मार खाते हुए जय बजरंग बली के नारे लगाता है। ये शख्स बॉब क्रिस्टो हैं। वहीं, अमिताभ के फेमस डायलॉग- हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है। इस डायलॉग में अमिताभ से लड़ने वाले शख्स भी बॉब ही हैं। कई फिल्में कीं, कई बड़े रोल निभाए, लेकिन इनके चाहने वाले कम और इनसे नफरत करने वाले ज्यादा हैं। इसके बावजूद इनकी असल जिंदगी इतनी रोमांचक रही है कि इन पर एक…

हैदराबाद में 23 मार्च को मुहूर्त पूजा के बाद शुरू होगी शूटिंग, टॉलीवूड में डेब्यू करेंगी जान्हवी कपूर

‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर जीतने के बाद जूनियर एनटीआर ने अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। जूनियर एनटीआर 23 मार्च से फिल्म ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि फिल्म के लिए 23 मार्च को हैदराबाद में मुहूर्त पूजा की जाएगी। फिल्म के मेकर्स ने इस न्यूज को शेयर करते हुए लिखा- स्टॉर्म अलर्ट #एनटीआर30 मुहूर्तम ऑन 23 मार्च! डायरेक्टर कोराताला सिवा की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है।फिल्म में एनटीआर के सतह जान्हवी कपूर लीड रोल…