उत्तर प्रदेश में आज फिर बारिश के आसार, मौसम ने ली करवट

यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। झांसी में सुबह से बादल छाए हैं। बुधवार को 37°C के साथ प्रयागराज और झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। वहीं, 13.5°C के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग ने बुलंदशहर, संभल, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं एवं ₹50 लाँख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय कोरांव के कार्यों की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सी0डी0-1 तथा सहा0 अभियंता सी0डी0-1 का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस माह पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि कार्य को ससमय…

प्रयागराज- राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु त्रिवेणी संगम के विहंगम दृश्य अक्षय वट एवं लेटे हनुमान जी का दर्शन कर हुए अभिभूत

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु बुधवार को संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट से मोटरबोट द्वारा गंगा, यमुना सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर आचमन करते हुए नमन किया। संगम के इस विहंगम दृश्य को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी गदगद एवं अभिभूत हो उठे व अपने कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रयागराज में महाकुम्भ, अर्धकुम्भ, माघ मेले के आयोजन व यहां पर पहुंचने वाले दैनिक श्रद्धालुओं/पर्यटकों की जनपद के आर्थिक उन्नति में क्या…

US सीनेट ने दी मंजूरी, भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए एरिक गार्सेटी

लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट (संसद का अपर हाउस) ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब ये पद इतने लंबे वक्त तक खाली रहा।इसके पहले केनिथ जस्टर भारत में अमेरिका के आखिरी राजदूत थे, जिन्हें जनवरी 2021 में अमेरिकी सरकार ने वापस बुला लिया था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गार्सेटी को नॉमिनेट किया…

यूपी को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने , कनिका की कमाल पारी

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पहली जीत हासिल की है। टीम ने यूपी वारियर्ज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लीग के प्ले ऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं।मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार रात बेंगलुरु ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेरिस-दीप्ति की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 135 रन बनाए। 136 रनों का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट…

1 लाख रुपये अपनी डाइटीशियन पर खर्च करती हैं तापसी, बोली ये फैशन नहीं जरुरत है

एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में तापसी ने बताया कि वो हर महीने अपने डाइटीशियन पर 1 लाख रुपये का खर्च करती हैं। इतना ही नहीं तापसी ने बताया कि अक्सर इस बात को लेकर उनकी अपने माता-पिता से बहस हुआ करती है। हालांकि, बाद में तापसी बताती हैं कि आखिर उनके प्रोफेशन में इस तरह के खर्च जरूरी क्यों है?तापसी ने बताया कि उनके पिता बेहद कंजूस हैं। पूरी जिंदगी पैसे बचाने के बाद भी वो खुद…

अनन्या पांडे पहुंची अपने कज़िन अलाना पांडेय की शादी में , पढ़िए रिपोर्ट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी कजिन अलाना पांडे की शादी में पहुंची, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे भी दिखाई दीं। चंकी ने पैपराजी के सामने अपनी बेटी पर प्यार भी लुटाया। वह अनन्या के माथे पर किस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या के लुक की…

राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर को बताने लगी थी अपना पति

गुजरे जमाने के फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी। वहीं से वो शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थीं। वास्तविकता शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी कि अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थीं। शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में…