150 लोगों से अफसर करेंगे मीटिंग, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 24 बड़े उद्यमियों से होगी निवेश के लिए बातचीत,

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान बड़े स्तर पर निवेश लाने के लिए यूपी सरकार अब दक्षिण भारत के उद्यमियों से बात करने वाली है। सोमवार से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में रोड शो करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सुरेश खन्ना और उनके साथ मौजूद प्रतिनिधि मंडल 24 उद्योपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग करेगा। इसके अलावा 150 अन्य लोगों के साथ अफसर मीटिंग करेंगे।रोड शो खत्म होने के बाद वापसी में मंगलवार को ब्रेकफास्ट…

BCCI देगी दिल्ली कैपिटल्स से मिलने वाली 16 करोड़ रुपये और सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के 6 करोड़ रुपये

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋभ पंत की सर्जरी हो चुकी है।उन्हें वापसी में 6 से 9 महीने लग सकते हैं, यानी वे आईपीएल के इस साल के सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसके बावजूद उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था और उन्हें आईपीएल में न खेलने के बाद भी पूरी राशि मिलेगी, हालांकि यह राशि फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि BCCI देगा।दरअसल पंत BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ए में रखा गया है। इस लिस्ट के खिलाड़ियों को 5 करोड़…

संक्रमण को लेकर जापान में वॉर्निंग जारी, शायद 15 जनवरी के बाद मामलों में उछाल आएगा

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच जापान में एक्सपर्ट्स ने कोरोना को लेकर वॉर्निंग जारी कर दी है। जापानी मीडिया NHK वर्ल्ड के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि 15 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा सकता है।इसके अलावा जापान ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चीन से आए यात्रियों के लिए टेस्टिंग जरूरी कर दी है। यानी अब चीन से जापान आने वालों का…

उर्वशी रौतेला ग्लैमरस लुक में एयरपोर्ट पर दिखीं लंबे समय बाद पति के साथ नजर आईं अमृता राव

उर्वशी रौतेला इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्वशी प्रिंसेस लुक में पहुंची। जहां वह पिंक कलर की ड्रेस, ब्लैक मोजे और हाई हील्स में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव भी अपने पति RJ अनमोल के साथ काफी लंबे समय बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दे, अमृता…

संगीता बिजलानी एक बार फिर दिखीं देसी अवतार में, पढ़िए खबर

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस बीच संगीता बिजलानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यलो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संगीता यलो साड़ी में कमाल की लग रही हैं। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में कजरा मोहब्बत वाला गाना सुनाई दे रहा है। संगीता इस गाने में बेहतरीन एक्सप्रेशंस के साथ…

20 की उम्र में मां बनीं फिर फिल्मों में आईं, ज्योतिषी के कहने पर बदला था नाम

फियरलेस नाडिया… इस नाम से शायद कम ही लोग परिचित होंगे। ये थीं हिंदी सिनेमा की पहली स्टंट क्वीन। ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं नाडिया के पिता ब्रिटिश सेना में वॉलंटियर थे जिन्हें काम के सिलसिले में परिवार समेत भारत आना पड़ा। नाडिया 7 साल की थी कि पहले विश्व युद्ध में जर्मन्स ने उनके पिता की हत्या कर दी। बड़ी हुई तो घर चलाने के लिए उन्होंने सर्कस में काम किया। पहले नाम मैरी एन इंवास था लेकिन एक ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर नाडिया कर लिया। डांस…

गौतमबुद्ध नगर: जनपद में एक बार फिर धारा 144 लागू

गौतमबुद्ध नगर: जनपद में 7 जनवरी 2023 की आधी रात से 31 जनवरी 2023 की आधी रात 12:00 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का आदेश है कि ऐसे में कोई भी व्यक्ति जुलूस नहीं निकाल सकता। कहीं पर भी 5 या 5 से ज्यादा लोगों का समूह नहीं बना सकता। सरकारी संस्थाओं के आसपास ड्रोन कैमरे से फोटो और शूटिंग नहीं की जाएगी। इसके अलावा धार्मिक स्थानों पर धार्मिक पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जारी किया आदेशज्वाइंट सीपी लॉ एंड…