फुटबॉल खेलकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने किया टाइमपास, दूसरा मैच 20 नवंबर को

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम पहला मुकाबला खेलने उतरी थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में फुटबॉल खेलकर टाइमपास करते नजर आए। BCCI ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब दूसरा टी-20 मैच 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन वेलिंगटन में लगातार बारिश हो रही थी। डेढ़-पौने दो घंटे तक बारिश रुकने…

मोदी से मुलाकात ने रिवाबा की लाइफ बदली, एक फोन से मिला टिकट

गुजरात के सौराष्ट्र में आने वाले जामनगर को छोटी काशी और सौभाग्य नगर भी कहा जाता है। यहां के बाल हनुमान मंदिर में 1964 से 24 घंटे रामधुन चल रही है। मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इन दिनों जामनगर इलेक्शन की वजह से चर्चा में है। BJP ने यहां से टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया है।कभी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली गईं रिवाबा 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं। उसके बाद…

ना शादी की और ना ही घर खरीदा, ज्यादा कमाई हो तो लोगों में बांट देते हैं पैसे

ये हैं सुरेंद्र राजन। कई फिल्मों में आपने इन्हें देखा होगा। खासतौर पर महात्मा गांधी के रोल में। बापू के रोल के लिए पूरे बॉलीवुड में इनसे मुफीद कोई और कलाकार नहीं है। कद-काठी, चेहरा और यहां तक की आवाज भी कुछ-कुछ गांधी जी से मिलती जुलती है। यही कारण है इन्होंने कोई एक दर्जन बार बड़े पर्दे पर महात्मा गांधी को जिया है। अब सुरेंद्र राजन फिल्मों में भले ही छोटे-मोटे रोल में दिखाई देते हैं लेकिन आलादर्जे के कलाकार और बेहद अलहदा इंसान हैं। ये एकमात्र एक्टर हैं…

लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर छोड़ने वाली थीं फिल्म इंडस्ट्री, 70 के दशक की ट्रेंड सेटर थीं जीनत

70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान का 71वां बर्थडे है। जीनत अमान ने उस दौर में फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखा था, जब एक्ट्रेसेस इंडियन लुक में ज्यादा नजर आती थीं, लेकिन वेस्टर्न लुक में नजर आकर उन्होंने इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू किया। बोल्डनेस की वजह से उन्हें सेक्स सिंबल का भी क्रेडिट मिला। हालांकि, 5 दशक के करियर में उन्होंने 33 फिल्मों में ही काम किया।पेरेंट्स का तलाक, पिता का निधन और मां की दूसरी शादी देखते हुए जीनत अमान का बचपन काफी उथल-पुथल में…

नगर निकाय चुनाव का बताया सच, समाजसेवा के बदले जनता बनाना चाहती है पार्षद

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अक्टूबर महीने में किए गए डोर टू डोर सत्यापन कार्य के दौरान नगर निकायों की मतदाता सूची 66 हजार मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। अक्टूबर एवं नवंबर, दोनों महीनों में करीब सवा लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। निकाय चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण भी शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही शासन की ओर से अनुमोदन के बाद स्थानीय स्तर पर वार्डों के आरक्षण जारी कर आपत्ति मांगी जाएगी।लखनऊ…