पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब की फजीहत अब लंदन में ही हो रही है, ‘चोरनी-चोरनी’ के लगाए नारे

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में एक कॉफी शॉप में वहां रहने वाले पाकिस्तानियों ने घेर लिया। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तान में वे बाढ़ की तबाही के बीच विदेश यात्रा करने के लिए मंत्री की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने मरियम का पीछा करते हुए सड़कों पर ‘चोरनी, चोरनी’ के नारे भी लगाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान मरियम ने संयम दिखाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने खुद को मोबाइल फोन में व्यस्त रखा।मरियम औरंगजेब…

टीम से 30 मिनट पहले ही ग्राउंड पर आ गए थे विराट कोहली

हैदराबाद में एक बार फिर भारतीय फैंस को विराट कोहली का चेज मास्टर अवतार दिखा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में किंग कोहली ने 63 रनों की शानदार पारी खेलकर अपना अहम योगदान दिया। कोहली ने 48 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। कोहली लगातार अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रही है, यही वजह है कि तीसरे टी20 के लिए वह टीम के साथी खिलाड़ियों से 30 मिनट पहले ही मैदान पर पहुंच गए थे। जी हां, इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने…

हरियाणा की वर्षा बर्मा ने जीते 7.5 लाख रुपये, कहा- रोज करती थी 10 मिनट प्रैक्टिस

मजदूरी करने वाली हरियाणा की वर्षा बर्मा (Varsha Bumra) रविवार को डांस इंडिया डांस सुपरमॉम्स सीजन 3 (DID Super Moms 3) की विनर बनीं। वर्षा अपने पति और बेटे हंसी के साथ रहती हैं, और एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में काम करके 400-500 रुपये दिहाड़ी कमाती हैं। ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ उन्होंने अपने परिवार और लाखों फैंस का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया बल्कि वह शो से 7.5 लाख रुपये की प्राइज मनी जीतने में भी कामयाब रहीं।अपने सफर के बारे में बात करते हुए वर्षा ने कहा, ‘मैंने…

‘तारक मेहता’ की सोनू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस से मिलने पहुंचीं

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और यह सबसे लंबे वक्त तक प्रसारित होने वाला भारतीय टीवी सीरियल बन चुका है। शो की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक सब कुछ बदला जा चुका है। नए किरदार शो में नई तरह की जान ला रहे हैं। शो में नाविका कोटिया डॉक्टर कुनाल की बहन माया का किरदार निभाती हैं। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद नाविका को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।अक्षरा और अभिमन्यु की जुदाई वाले ट्रैक…

19 साल की अंकिता की हत्या के इंसाफ के लिए उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला और जुबिन नौटियाल आये आगे

उत्तराखंड की 19 साल की अंकिता की हत्या के इंसाफ के लिए पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। इस मामले में उत्तराखंड बेस्ड बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इंसाफ की मांग की है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने और परिवार को इंसाफ दिलाने के सपोर्ट में उतरे हैं।जाने माने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में अंकिता हत्याकांड को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में जुबिन अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग के सपोर्ट में उतरे हैं। जुबिन ने सोशल…