आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे धनबाद, कई योजनाओं का करेंगें शुभारभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद आयेंगे। वे रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। बेरोजगारों को नियुक्त पत्र तभी देंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य मंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर लगी है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) तथा बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर भी पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।हवाईपट्टी से सर्किट हाउस तथा सर्किट हाउस से कार्यक्रम…

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची आएंगी , सांसदों-विधायकों से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची आएंगी। वे यहां करीब पांच घंटें रहेंगी। इस दौरान समर्थन के मुद्दे पर राज्य के सियासी दलों का नब्ज भी टटोलेंगी। द्रौपदी मुर्मू 11 बजे दिन में विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। रांची आने के बाद वह बीएनआर होटल में एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय…

100 करोड़ का आंकड़ा किया ‘जुग जुग जियो’ ने पार

एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘जुग जुग जियो’ ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। अब हाल ही में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर वरुण और अनिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। वरुण धवन ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा, “100 करोड़ वर्ल्ड वाइड हो गया है। आप सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं अनिल कपूर ने लिखा, “इससे ज्यादा खुशी की…

बॉलीवुड के कुछ अजीबोगरीब मामले , अधिक देर तक राष्ट्रगान गाने पर अमिताभ पर दर्ज हुआ था केस

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा से ही अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और लीगल पचड़ों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। जहां एक तरफ इनके चाहने वाले लाखों में हैं वहीं चंद ऐसे भी हैं जो इनपर अजीबो-गरीब इल्जाम लगाते हुए केस दर्ज करवा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स और उनसे जुड़े सबसे अजीब केस के बारे में-एक्टर ने 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके में दिल्ली पुलिसकर्मियों का जिक्र करते हुए ठुल्ला शब्द का इस्तेमाल किया था। ऐसा करने से आमिर कानूनी मुसीबत में पड़…

पहली फीमेल सुपरस्टार थी नसीम बानू , आज उनकी पुण्यतिथि पर खास

भारतीय सिनेमा जगत में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया है। चालीस के दशक में भी ऐसी ही एक अदाकार नसीम बानू थी, जिन्हें ब्यूटी क्वीन और पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। आज के सिने प्रेमी शायद ही उन्हें जानते होंगे। 1930 के दशक से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने 1950 दशक तक अपनी एक्टिंग को जारी रखा था। आज उन्हीं नसीम बानू की बर्थ एनिवर्सरी है।नसीम बानू का असली नाम रोशा आरम बेगम था। उनका जन्म 4…