मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा बीते दिनों पेश की गई चार्जशीट में अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम नहीं है। आर्यन का मामला मुख्यत: इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पर आधारित था। एनडीपीएस अदालत ने मामले में एनसीबी द्वारा पेश की गई वाट्सएप चैट को बतौर साक्ष्य स्वीकार किया जबकि उच्च अदालत ने इसे पर्याप्त नहीं माना।20 वर्ष पहले बना आइटी एक्ट:-शेष विश्व की तरह भारत भी डिजिटल तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में…
