साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने बीते 9 जून को शादी रचाई है। चेन्नई में नयनतारा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया है। विग्नेश शिवन पेशे से निर्देशक हैं और साल 2016 से ही वह नयनतारा को डेट कर रहे थे। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी (Nayanthara and Vignesh Shivan Wedding) की तस्वीरें कल शाम से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स से लेकर सेलेब्स इस जोड़ी को लगातार बधाई दे रहे…
Day: June 10, 2022
शांति भंग करने वाले संदेश पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की एफआइआर पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया सामने,
दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने के आरोप में एआईएमआईएम प्रमुख (AIMIM chief) असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर जारी बयानों का अध्ययन करने के बाद उक्त प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- मुझे प्राथमिकी का एक अंश मिला है। यह पहली प्राथमिकी है जो मैंने देखी है। इसमें यह स्पष्ट नहीं…
MSP में बढ़ोतरी के फैसले को नरेन्द्र सिंह तोमर ने सराहा,
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा फसलों की MSP बढ़ाने के फैसले को जमकर सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किया जिसके कारण लगातार फसलों की MSP बढ़ रही है।तोमर ने कहा कि देश में फसलों की बंपर पैदावार भी हो रही है और लगातार सरकार की खरीद भी बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। तोमर ने कहा कि जब 10 साल…
राज्यसभा चुनाव में आज 16 सीटों के लिए राजनीतिक संघर्ष चरम पर
राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चार राज्यों-हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में जबर्दस्त राजनीतिक संघर्ष चल रहा है। महाराष्ट्र में लड़ाई दिलचस्प हो चुकी है। यहां पर राकांपा नेताओं-अनिल देशमुख…
