‘बाबा निराला’ का ओटीटी पर दिखा चमत्कार, महज 32 घंटों में व्यूज हुए 100 मिलियन पार

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज एक बदनाम- आश्रम के तीसरे सीजन को खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं, जिसके चलते आश्रम 3 ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज के तीसरे सीजन ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होते ही दर्शक टूट पड़े और कुछ ही घंटों में व्यूज का रिकॉर्ड बना डाला। एक बदनाम- आश्रम 3 ने महज 32 घंटों में 100 मिलियन…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने रहेंगे बोरिस जॉनसन , 211 वोट के साथ पार की अविश्वास प्रस्ताव की बाधा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। 211 सांसदों को वोट के साथ उन्होंने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। खास बात है कि जॉनसन सरकार बढ़ती महंगाई और पार्टीगेट स्कैंडल के चलते विवादों में घिरी हुई है। खास बात है कि कंजरवेटिव पार्टी के मौजूदा नियमों के अनुसार, इस जीत के साथ ही जॉनसन को कम से कम 12 महीनों तक किसी अन्य अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करना होगा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 359 वोट डाले गए थे। इनमें 148…

सेहत को लेकर फर्जी खबर उड़ाने वालों को एक्टर धर्मेंद्र ने दिया फिल्मी अंदाज में जवाब..

86 साल के हो चुके वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने जोर पकड़ा था। जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं। जिसके बाद उनके चाहने वालों ने भी चैन की सांस ली। धर्मेंद्र यही नहीं रुके अपने प्यार भरे अंदाज में धर्मेंद्र ने उनकी तबीयत को लेकर झूठे रयूमर पर…

क्रास वोटिंग और हार्स ट्रेडिंग का कांग्रेस को डर, जिन चार राज्यों में होगी वोटिंग वहां क्या है समीकरण

कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2022) से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। उसने इस संबंध में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत भी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने शिकायत करते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर और अन्य तरीकों से यह आशंका जताई जा रही है कि राज्यसभा चुनावों में धनबल का भारी खेल हो सकता है।वहीं हरियाणा में 10 जून को होने वाली वोटिंग में साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दूसरी सीट हासिल करने…

चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक : केंद्रीय मंत्री मांडविया

केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक है और आगामी दिसंबर तक इसके आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत के आयात से हाथ खींच लेने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर की कीमतों में गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि इससे अगले छह महीने में कीमतें घट सकती हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने बताया कि भारत ने 16 लाख टन यूरिया का पहले ही आयात पूरा…

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की ओर से की गई कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें क्‍या कहा

एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करने वाली भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दस दिन पहले ही कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। भाजपा ने कार्रवाई तब की है जब खाड़ी देशों में बात बिगड़ने लगी। ओवैसी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा को दस दिन पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। ओवैसी ने कहा कि जब हम एक भारतीय नागरिक, एक मुसलमान के तौर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो आप कोई कार्रवाई नहीं…