प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु जाएंगे। वे राज्य की पूरी हो चुकी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित (PM Modi in Tamilnadu) करेंगे। साथ ही 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 11 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक राजमार्ग परियोजना भी शामिल है। तमिलनाडु में जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं पुलिस विभाग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2,960 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का उद्घाटन…
Day: May 26, 2022
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओवैसी को चुनौती ‘शिवलिंग का पता लगाने के लिए तेलंगाना की हर मस्जिद की करेंगे खुदाई’,
तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी एसके का एक विवादित बयान सामने आया है। बंदी एसके ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि जहां-जहां मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, वहां शिवलिंग मिलते हैं। इसी प्रकार राज्य की ज्यादातर मस्जिद में भी शिवलिंग मिलेंगे। उन्होंने इसी के साथ ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा कि वह राज्य में सभी मस्जिदों की खुदाई कराएंगे और यदि परिसर में शव बरामद हुए तो मुसलमान इसका दावा कर लें, नहीं तो परिसर से शिवलिंग मिलने पर इसे हिन्दुओं को सौंप दिया जाए।
