उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (सपा ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कुशीनगर के फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार किया। चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमले किए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस चुनाव को महाभारत बताकर खुद को अर्जुन का तो अखिलेश को कृष्ण कहा। स्वामी ने यह भी कहा कि जो लोग योगी की गुलामी…
Day: February 28, 2022
भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया : राजनाथ सिंह
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। दुनिया में शांति कायम करने के लिए इस सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बयान के जरिए दुनिया को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमें अपने देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की जरूरत…
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों की सुरक्षित निकासी के दिए निर्देश,
यूक्रेन संकट के मसले पर रविवार को केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी अध्यक्षता की। दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में मौजूदा हालात पर मंथन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत आला अधिकारी शामिल थे।एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में भारतीयों की निकासी…
