सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्‍या बातें कही,आइये जाने

सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) को प्रोन्नति में आरक्षण पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण के लिए क्वांटीफेबल (परिमाण या मात्रा के) आंकड़े जुटाने में कैडर को एक यूनिट माना जाना चाहिए न कि संपूर्ण सेवा को। कोर्ट ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए अपर्याप्त प्रतिनिधित्व के आंकड़े जुटाना जरूरी है, साथ ही इसकी समय-समय पर समीक्षा भी होनी चाहिए। प्रोन्नति में आरक्षण के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने के बारे में कोर्ट कोई मानक तय नहीं…

बजट सत्र में दलों को एकजुट करने की पहल करेगी कांग्रेस, महंगाई, चीनी आक्रामकता पर सरकार को घेरेगा विपक्ष,

कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता के साथ लोगों की आय में बढ़ती विषमता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की घेरेबंदी की कोशिश करेगी। पार्टी इसके लिए अन्य विपक्षी दलों का भी साथ लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में शुक्रवार को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। इसमें बजट सत्र में विपक्षी समन्वय के जरिये आय में विषमता के कारण करोड़ों लोगों के फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले जाने के साथ चीनी चुनौती पर बहस…