जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संदर्भ में विधानसभा के नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन को कक्षों में साफ-सफाई, पोताई, प्रकाश की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को कराये जाने के लिए कहा है। इसी क्रम में उन्होंने तहसील सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया साथ ही निर्वाचन से सम्बंधित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। तत्क्रम में जिलाधिकारी ने…
Day: January 18, 2022
क्यों रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह नहीं बनाया जाना चाहिए टेस्ट कप्तान
कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है और इसको लेकर लगातार बहस जारी है कि अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा। दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, तो ज्यादातर लोगों की राय है कि उन्हें ही टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का ऐसा बिल्कुल भी मानना नहीं है। गावस्कर ने अच्छी तरह एक्सप्लेन किया है कि आखिर क्यों रोहित को टेस्ट टीम की कमान सौंपना…
मार्को जेनसेन की टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ नोकझोंक पर कही बड़ी बात
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ टेस्ट सीरीज के दौरान आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथी जसप्रीत बुमराह के साथ मैच में हुई नोकझोंक को लेकर उनके मन में कोई बुरी भावना नहीं है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सीरीज को 2-1 से जीतने में सफल रही। जेनसेन और बुमराह के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट के दौरान कुछ बहस हुई थी। इस 21 साल के खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) के ट्विटर हैंडल के जरिये मीडिया से बातचीत में…
अपनी ही पार्टी के नेता इमरान खान के लिए मुसीबत बने, सरकार की आलोचना पर नूर को दिया नोटिस
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए विपक्ष के साथ-साथ अब अपनी ही पार्टी के नेता मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इसके लिए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने नेशनल असेंबली के सदस्य नूर आलम खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नूर ने इमरान खान सरकार की तीखी आलोचना की की थी, जिसके बाद उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।बता दें कि नूर आलम खान ने नेशनल असेंबली मं हुई संसदीय बैठक के दौरान…
ओमिक्रोन का मामला बीजिंग में सामने आया,
चीन ने सोमवार को कहा कि बीजिंग में मिले ओमिक्रोन के इकलौते मामले के लिए अमेरिका और हांगकांग के रास्ते कनाडा से आया एक डाक जिम्मेदार है। बीजिंग में अगले महीने से विंटर ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं, जिसको लेकर अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है।चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन की जिस महिला को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है उसके पास 11 जनवरी को कनाडा से एक डाक के जरिये कुछ दस्तावेज मिले थे। चीन का कहना है कि संक्रमित महिला में जो स्ट्रेन मिला…
विकास बनाम लोकलुभावनी राजनीति पर जागो..मतदाता जागो,
पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) में विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। देश की कुल 4121 विधानसभा सीटों में से 690 यानी करीब 17 फीसद प्रत्याशी इस प्रक्रिया में चुने जाएंगे। देश के करीब चौथाई मतदाता इसमें अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। राजनीतिक अहमियत के अलावा इन विधानसभा चुनावों की देश की एकता, अखंडता और विकास में भी अहम भूमिका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर सीमाई प्रदेश हैं।गोवा के भू-राजनीतिक महत्व का अपना इतिहास है। उत्तर प्रदेश, पंजाब अन्न के कटोरे हैं जो देश…
गोवा में चुनाव लड़ना चाहती थी कांग्रेस के साथ NCP,
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गोवा विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहती थी लेकिन दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हो पाया। खुद राकांपा नेता व महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। नवाब मलिक ने कहा, “हम कांग्रेस के साथ गोवा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। कल हमारे महासचिव और एक मंत्री गठबंधन के बारे में बात करने के लिए गोवा जाएंगे।” गोवा में 14…
कैराना से समाजवादी पार्टी ने आपराधिक छवि के व्यक्ति को दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला,
उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने और राजनीतिक दलों द्वारा आपराधिक छवि के व्यक्ति को टिकट दिए जाने का कारण बताने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है। याचिका में समाजवादी पार्टी द्वारा कैराना से गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में आरोपित नाहिद हसन को टिकट दिए जाने को आधार बनाया गया है। कहा गया है कि राजनीतिक पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 48 घंटे के अंदर उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का ब्योरा प्रकाशित…
21वीं वेडिंग एनिवर्सरी परAkshay Kumar ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट, कहा- हर दिन होता है तुम्हारे साथ नया
खिलाड़ी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में पावर कपल्स में गिनें जाते है। दोनों ही आज अपनी शादी की 21 साल गिरह मना रहे हैं। यूं तो दोनो ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। लेकिन आज दिन कुछ खास है। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पहले एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने पति को सोशल मीडिया के जरिए विश किया। तो वही अब अक्षय कुमार ने भी अपना प्यार दिखाते हुए ट्विंकल के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और…
4 साल पुरानीअल्लू अर्जुन की फिल्म हिंदी में हो सकती है रिलीज,
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज की हिंदी भाषी दर्शकों के बीच सफलता के बाद अब कुछ और पुरानी दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी डब वर्जन जल्द हिंदी बेल्ट में पहुंचने की सम्भावना बन गयी है। अगर सोशल मीडिया ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण की 2018 की फिल्म रंगस्थलम इस रेस में सबसे आगे है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का हिंदी डब वर्जन रिलीज के लिए तैयार है।तेलुगु फिल्म रंगस्थलम 2018 के मार्च महीने में रिलीज हुई थी और…
Oo Antava का हुक स्टेप देखते ही हंस पड़े अल्लू अर्जुन और सामंथा
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने ना केवल साउथ में बल्कि हिन्दी बेल्ट में भी धुआंधार कमाई की। दर्शकों ने फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है उससे मेकर्स के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए। ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दमदार अभिनय से लेकर डायलॉग और गाने सब हिट रहे। सामंथा प्रभु के आइटम नंबर Oo Antava..Oo Oo Antava ने तो धूम मचा दिया। इसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। गाने में अल्लू अर्जुन और सामंथा…
अजब गजब : पालतू कुत्तों के लिए काल बन गया मालिक, हालत देखकर कांप जाएगी रूह!
कहते हैं कि कुत्तों से वफादार जानवर इस दुनिया में दूसरा कोई नहीं होता. शायद इस वजह से ही इंसान अक्सर कुत्तों को ही पालतू जानवर बनाकर घर में रखता है. मगर एक बात तो तय है कि कुत्ते जितना इंसान को प्यार करते हैं, उतना इंसान कुत्तों को प्यार नहीं करता है. हाल ही में ब्रिटेन से एक दिल दहला देने वाली घटना का पता चला है. यहां एक मालिक ने अपने पालतू कुत्तों पर इतना अत्याचार किया है कि उनकी जिंदगी लगभग खत्म ही होने वाली थी. इंग्लैंड…
अजब गजब : महिला की खूबसूरती से जलती हैं औरतें, कोई नहीं करता दोस्ती, सोशल मीडिया पर तलाशती है फ्रेंड्स
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो खूबसूरत होना नहीं चाहता. हर किसी को अपने लुक्स की बहुत फिक्र होती है. कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अच्छे लुक के लिए अपने चेहरे और सौंदर्य पर काफी ध्यान देते हैं, यहां तक कि वो सर्जरी भी करवा लेते हैं. मगर अमेरिका की एक महिला को खूबसूरत होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उसकी समस्या ये है कि कोई भी उसका दोस्त नहीं बनना चाहता है. मिशिगन की रहने वाली एरियाना ने हाल ही में मिरर…
