आईपीएल 2022 के लिए सभी फ्रेंचाइजियां रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। इस बीच, 2020 की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट पूरी कर ली है। इसमें पिछले दो सीजन में टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले शिखर धवन को दिल्ली टीम रिटेन नहीं करेगी। धवन के अलावा रविचंद्रन अश्विन और कगिसो रबाडा को भी टीम ने रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और एनरिक नॉर्टजे जैसे खिलाड़ियों को टीम…
Day: November 26, 2021
वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन श्रेयस अय्यर शामिल हो सकते है
अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर ने नाबाद फिफ्टी जड़ते हुए रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर अटूट शतकीय साझेदारी निभाई, जिससे भारत ने काइल जेमिसन के झटकों से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चार विकेट पर 258 रन बनाए। अय्यर 75 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उन्होंने अब तक 136 गेंदों का सामना करके सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। साथ ही उन्होंने जडेजा (100 गेंदों पर नाबाद 50 रन) के साथ…
मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या और क्रुणाल को रिटेन नहीं करेगी, अब नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे दोनों भाई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आठ पुरानी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा करेगी। लगभग सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बना ली है, लेकिन फिलहाल यह लिस्ट आउट नहीं हुई है। इस बीच, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अब आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे बल्कि किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अब हार्दिक और क्रुणाल को रिटेन नहीं करेगी। पांड्या ब्रदर्स ने गेंद और बल्ले से…
क्या ‘सूर्यवंशी’ की रफ्तार रोक पाएगी जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ ?
जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) रिलीज हो चुकी है। एक ओर जहां दर्शक इस फिल्म के बारे में अपना रिव्यू रख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म की रिलीज के साथ ही ये चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या सत्यमेव जयते 2, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रफ्तार पर ब्रेक लगाएगी?मिलाप जावेरी निर्देशित फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में दिखाई दे…
एयरपोर्ट पर राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने बनाई दूरी, हूडी से ढंका चेहरा
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में राज शिल्पा अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। राज ने हूडी और मास्क से अपना चेहरा कवर कर रखा था और वह जल्दबाजी में निकल गए। राज को ऐसे देखकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। राज पोर्न केस में बेल मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ कम ही दिखाई दिए हैं।राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी रीसेंटली साथ एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए। इस दौरान राज को पहचानना काफी…
अगले हफ्ते होगी विक्की कौशल और कटरीना की शादी
विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के बारे में भले ही कुछ नहीं बोल रहे लेकिन खबरी अंदर की डिटेल्स खोजकर ला रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में राजस्थान में शादी से पहले ही कटरीना कैफ मिसेज विकी कौशल बन जाएंगी। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि अगले ही हफ्ते दोनों कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे। इतना ही नहीं खबरें ये भी हैं कि कटरीना अपनी होने वाली सासू मां यानी विकी कौशल की मम्मी के साथ शॉपिंग कर रही हैं और उनके…
12 चीनी कंपनियों को किया अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट, पाकिस्तान के परमाणु मिसाइल कार्यक्रम को भी झटका
अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें 12 चीनी कंपनियां भी हैं। अमेरिका ने बुधवार को 27 कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। इनमें चीनी कंपनियों के अलावा पाकिस्तान, रूस, जापान और सिंगापुर की कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका ने इस कदम के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है।अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना एम रैमोंडो ने कहा कि वैश्विक व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में जोखिम उठाने के लिए नहीं बल्कि…
WHO ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बुलाई आपात बैठक, अफ्रीकी देशों पर ब्रिटेन व इजरायल ने लगाया यात्रा प्रतिबंध
दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से मिल रहे संक्रमण के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इससे पहले डेली मेल में प्रकाशित खबरों के अनुसार ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर चेताया है जिसके बोत्सवाना में 32 म्यूटेशन पाए गए हैं। इसके अधिकांश म्यूटेशन अत्यधिक संक्रामक बताए गए हैं और वैक्सीन का असर भी इनपर कम है।एहतियातन ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है अब…
