इस मैदान पर होगा एमएस धोनी के करियर का आखिरी टी-20 मैच , जताई उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को अपने शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का खिताब जीतने का जश्न मनाया। चेन्नई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में धोनी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन, बीसीसीआई सचिव जय शाह और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि उनका आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में ही हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस लुभावने टूर्नामेंट से संभावित संन्यास के बारे में किसी समय…

आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल के लिए की भविष्यवाणी ‘IPL मेगा ऑक्शन में उन्हें 20 करोड़ से ज्यादा मिल सकते हैं’,

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है और उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो इस ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है। आकाश ने यहां भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम लिया है। आकाश ने यह बात भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान कही। इस मैच को भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और राहुल की जोरदार फिफ्टी…

कोलकाता में आज दिखेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ कई बदलाव, भारत की प्लेइंग XI ऐसी हो सकती है

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है और अब टीम की निगाहें क्लीन स्वीप पर हैं। कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे, जिन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। पूरी तरह से टी-20 कप्तान बनने के बाद रोहित की यह पहली सीरीज है, जिसमें पहले दोनों मैचों में उन्होंने टॉस जीते हैं। इससे उन्हें…

ब्रिटेन बोला – तालिबान के सहयोग के बिना ना तो कुछ संभव है न तो मुमकिन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा है कि उनके पास अफगानिस्‍तान के लोगों की मदद करने के लिए वहां की तालिबान सरकार के साथ काम करना ही होगा। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्‍प नहीं है। ब्रिटेन की पार्लियामेंट में लेबर पार्टी की साराह चैंपियन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्‍होंने ये जवाब दिया है। उन्‍होंने पूछा था कि अफगानिस्‍तान के हालात किसी नरक जैसे बन गए हैं। ऐसे में ब्रिटेन की सरकार अफगानिस्‍तान के लोगों की मदद के लिए कैसे और क्‍या कर रही है।…

कोरोना पाबंदियों के खिलाफ आस्टि्रया में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, दफ्तरों में की जमकर तोड़फोड़

आस्टि्रया, रूस, नीदरलैंड और चेक गणराज्य समेत यूरोप के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों में दोबारा पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। पाबंदियों का विरोध भी शुरू हो गया है। नीदरलैंड्स और आस्टि्रया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की। इसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नीदरलैंड्स के रोटरडम शहर में पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या…

अजब गजब : क्या वाकई ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई ‘केंकड़े की सेना रोड पर करते दिखे परेड

दुनिया का हर देश अपनी सुरक्षा के लिए सेना तैयार करता है. देश ज्यादातर जल, वायु और थल सेना पर फोकस करते हैं. कुछ देश ख़ास जानवरों को ट्रेन कर अलग से एक सेना बनाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वहां की सड़कों पर घूम रहे केंकड़े की सेना नजर आ रही है. इस वीडियो को देख कई लोगों ने कहा कि क्या ऑस्ट्रेलिया ने केंकड़े की सेना तैयार की है? ट्विटर पर पार्क्स ऑस्ट्रेलिया नाम के अकाउंट पर इस…

अजब गजब : दारू पार्टी में दिखा सांप तो भूनकर खा गए नशेड़ी, फिर हो गई ऐसी हालत

शराब पीकर आपे से बाहर हो जाने की घटनाएं आपने भी खूब देखी और सुनी होंगी. कोई बेवजह की लड़ाई में पड़ जाता है तो कोई बीच सड़क हंगामा करने लगता है. राजस्थान के धौलपुर में इससे बिल्कुल अलग तीन दोस्तों ने दारू पार्टी के दौरान सांप (ड्रंक में एते स्नेक ) को ही भूनकर खा लिया. फिर उनमें से एक आदमी की हालत इतनी खराब हुई कि वो घंटों बेहोश पड़ा रहा. ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है. जो भी इन नशेड़ियों की करतूत सुन…