पंजाब भाजपा नेता मिलेंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और गृह मंत्री अमित शाह से

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात करेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए भी शिष्टमंडल ने समय मांगा है और संभावना है कि आज शाम को वह भाजपा नेताओं से मिल सकते हैं। रविवार को शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करके करतारपुर साहिब कारिडोर खोलने की मांग की थी। अमित शाह के साथ भी इस विषय पर चर्चा हो सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। नड्डा के इस दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है। इस दौरान जेपी नड्डा पहले देहरादून जाएंगे। इसके बाद वह 11 बजे देहरादून से चमोली के लिए रवाना होंगे। यहां पर नड्डा सैनिक सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जेपी नड्डा का अल्मोड़ा जाने का भी कार्यक्रम है। अल्मोड़ा में जेपी नड्डा भाजपा की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आज शाम को ही जेपी नड्डा रुद्रपुर जाएंगे, रात्रि विश्राम वहीं कर अगले दिन…

ड्रग्स पर लगाये अंकुश , ये युवाओ की जिंदगी खराब कर रहा : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से कहा है कि वे ड्रग्स के खतरे से निपटने और इस समस्या पर अंकुश लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। रविवार को तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मुख्यमंत्रियों को ड्रग्स के खतरे से निपटने और इसका प्रसार रोकने को प्राथमिकता देनी चाहिए। नशे का इस्तेमाल हमारे युवाओं की जिंदगी और उनके भविष्य को तबाह कर रहा है।गृह मंत्री ने राज्यों से यह उम्मीद भी जताई कि वे बाल यौन शोषण की घटनाओं के…

आँवला/बरेली – आँवला स्टेट बैंक चौराहा पर हिंदू जागरण मंच आँवला ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला।

आँवला – हिंदुत्व के सम्मान में हिंदू जागरण मंच मैदान मेंहिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोकोहरम जैसे आतंकवादी मानव संघारक संगठनों से करने वाले सलमान खुर्शीद का पुतला स्टेट बैंक चौराहा पर हिन्दू जागरण मंच आंवला के कार्यकर्ताओं ने फूंका। इस मौके पर जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, जिला प्रचार प्रमुख सुनील सौभरी, नगर महामंत्री अवनेश शंखधार, थाना संयोजक तुलसी हिंदू, बेटी बचाओ प्रमुख राजेश सक्सेना, भूमि संरक्षण प्रमुख देवराज चंद्रा, नगर प्रचार प्रमुख अरुण पाराशरी, कोषाध्यक्ष नीटू खंडेलवाल, ओमेंद्र सिंह , युवा वाहिनी नगर महामंत्री सोनू सिंह, युवा मंत्री कार्तिक…

आस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर को दिया गया प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब

आस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफलता हासिल की, लेकिन कंगारू टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर का बड़ा योगदान रहा। वो अपनी टीम के लिए इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान रन बनाने के मामले में निरंतर रहे और फाइनल मैच में भी अपनी अर्धशतकीय पारी से टीम के लिए जीत का रास्ता तैयार किया। डेविड वार्नर की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’…

टी 20 विश्वकप में बाबर आजम करीब पहुंचकर भी नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन आस्ट्रेलिया की खिताबी जीत के साथ हो गया और ये टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी। टी20 वर्ल्ड कप के सातवें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पहले नंबर पर रहे। हालांकि ओवर आल टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर बने हुए हैं और इस बार उनका रिकार्ड टूटने से बच गया जबकि बाबर आजम उनके काफी करीब पहुंच गए…

बल्लेबाजों पर लगे कलंक को धुलना आसान नहीं T20 World Cup में

ICC T20 World Cup जीतने की गारंटी ये नहीं है कि एक बल्लेबाज कोई टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। T20 विश्व कप जीतने की गारंटी ये है कि टीम अच्छा प्रदर्शन एक या दो मैच में नहीं, बल्कि हर एक मैच में करे और ज्यादातर मौकों पर एक नया मैच विनर बनकर उभरे। ऐसा आस्ट्रेलिया की टीम ने कर दिखाया है और यही कारण है कि टीम खिताब जीतने में सफल रही है। अलग-अलग मैचों में कंगारू टीम की ओर से अलग-अलग मैच विनर निकले हैं। हालांकि, बल्लेबाजों पर…

एक समय अभिनेता आमिर खान और शाह रुख खान की दीवानी थी रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के यह सितारे जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आते रहते हैं। यह…

अभिनेत्री नीलम कोठारी के पिता का हुआ निधन , फिल्म जगत में उमड़ी शोक की लहर

नीलम के पति और अभिनेता समीर सोनी ने भी भावुक नोट लिखा हैl उन्होंने लिखा है आपकी आत्मा को शांति मिले अंकलl आपने आपका जीवन किंग साइज जिया है। आपको बहुत मिस करेंगेl नीलम की पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे हैंlनीलम कोठारी के पिता का निधन हो गया हैl इसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता को याद कर एक भावुक पोस्ट लिखा हैl नीलम कोठारी ने 14 नवंबर को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दीl नीलम कोठारी ने पिता सुशील कोठारी के…

चीन पर बांग्लादेश ने किया हमला, हिंद महासागर में किसी एक देश की ताकत बढ़ने को गलत बताया

हिंद महासागर में चीन की बढ़ रही ताकत और बदल रहे शक्ति संतुलन पर बांग्लादेश ने सवाल उठाया है। हिंद महासागर में किसी एक देश का प्रभाव बढ़ने को गलत बताया है। बांग्लादेश ने हिंद महासागर में शांतिपूर्ण, समावेषी और मुक्त आवागमन की पैरवी की है। बांग्लादेश की ओर से यह बयान 17 नवंबर को हिंद महासागर के किनारे के देशों की एसोसिएशन (आइओआरए) की मंत्री स्तर की बैठक से पहले आया है।बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन ने मीडिया से बातचीत में कहा, हिंद महासागर को लेकर…

करीब 200 देश साथ मिलकर कदम बढ़ाने पर राजी हो गए , संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन काप-26 में शामिल हुए

ग्लासगो में निर्धारित समय से एक दिन आगे तक चले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में धरती को बचाने के लिए करीब 200 देश साथ मिलकर कदम बढ़ाने पर राजी हो गए हैं। काप-26 शिखर सम्मेलन में ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के लिए जिम्मेदार उत्सर्जन में कमी लाने के लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से शनिवार को एक समझौते पर सहमति जताई। इस सम्मेलन में भारत की धमक बढ़ी है और वह कोयला, पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय चरणबद्ध…