मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए यह सीजन काफी संघर्षपूर्ण रहा है. टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है. फिलहाल वह 13 मैचों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. मंगलवार को मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पर बड़ी जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मुंबई और केकेआर अंकों के लिहाज से फिलहाल बराबरी पर है और दोनों टीम के पास एक-एक मैच और बचा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई को जीत के…
