मौर्य राजा ने 500 हाथी से कैसे जीता अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। पूरे देश में तालिबानियों के डर के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। दुनिया के अलग-अलग देश अपने हिसाब से तालिबान की इस हरकत को जायज नाजायज ठहराने में जुटे हैं। लेकिन अब तक दुनिया के किसी भी मुल्क ने अफगानिस्तान में शांति बहाली के कोई प्रयास नहीं किए हैं।अफगानिस्तान की आम जनता बेहाल है। महिलाओं और बच्चों का सबसे बुरा हाल है। दुनियाभर के एक्सपर्ट अफगानिस्तान के मसले पर अमेरिका की नाकामियों…

यूपी में जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्‍तार, अमित शाह और जेपी नड्डा से सीएम योगी की मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज

उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द ही मंत्रिमंडल विस्‍तार हो सकता है। गुरुवार को नई दिल्‍ली पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इसकी सम्‍भावना जताई जा रही है। लखनऊ के सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम हुई गृह मंत्री अमित शाह के घर हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। उम्‍मीद जताई जा रही है कि…

पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श, पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण करना चाहिए और एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। यह बात उन्होंने बुधवार को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कही।  पंडित नेहरू का बड़ा योगदान, अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि कानून बिल, तेल के दाम व पेगासस वायरस को लेकर विपक्ष की ओर से…

काेरबा: 2 माह का ढाई लाख बकाया, पेट्राेल पंप में उधार नहीं चुकाया ताे मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल ब्लैक लिस्टेड

पेट्राेल पंप में अब तक निजी कंपनियाें व फर्म काे समय पर भुगतान न करने के कारण ब्लैक लिस्टेड हाेते सुना गया हाेगा, लेकिन काेरबा के एक पेट्राेल पंप में मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल ही ब्लैक लिस्टेड हाे गई है। इससे 4 सप्ताह से पंप से डीजल सप्लाई बंद है। इससे हाॅस्पिटल में इमरजेंसी के लिए ऑन काॅल ड्यूटी में उपयाेग हाेने वाले एंबुलेंस समेत डीजी सेट का संचालन प्रभावित हाे रहा है। अब अधिकारी जेब से नकद रकम लगाकर एंबुलेंस के लिए डीजल खरीद रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल…

कोरबा : सुबह मिला खून से सना शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कैटरिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। ठेकेदार का शव अगले दिन गुरुवार सुबह खून से सना मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। हत्या की सूचना के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। मौके पर जांच करती पुलिस। संजय नगर के नहर पारा निवासी…

कोरबा: ट्रैक पर बोल्डर से बालको से रायगढ़ जा रही मालगाड़ी कोल हैंडलिंग एरिया में पटरी से उतरी

कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने से की 10 नंबर रेल लाइन पर एक गुड्स ट्रेन डिरेल हो गई, जो बालको से रायगढ़ जा रही थी। गुड्स ट्रेन खाली थी। इससे बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर लाने में अधिक परेशानी नहीं हुई। घटना से उक्त ट्रैक पर 5 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना सुबह 7.30 बजे की है। जानकारी होते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए डिरेल हुई गुड्स ट्रेन के बोगी को पटरी पर लाने के लिए…

कोरबा: थाने में पुलिस से विवाद

कुसमुंडा थाना पहुंचकर पुलिस से विवाद करने वाले टीवी एक्टर व उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विरेंद्र पटेल व उसके भाई का गेवरा बस्ती के पास पाेस्टर लगाने काे लेकर विमल अग्रवाल से विवाद हुआ था। जिसकी रिपाेर्ट लिखाने के लिए विमल अग्रवाल थाना आया था। जिस पर दाेनाें भाइयाें के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिसके कुछ देर बाद विरेंद्र पटेल अपने भाई धीरेंद्र पटेल के साथ थाना पहुंचा और हंगामा करने…

एक्ट्रेस की टीम ने बताई सच्चाई.कैटरीना ने विक्की कौशल संग नहीं की है सगाई,

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिनमें कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स ने सगाई कर ली है. जिसकी वजह से कैटरीना विक्की ट्विटर पर भी ट्रेंड होने लगे थे. लेकिन ये खबर एक केवल अफवाह ही निकली है. इस पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने तो कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है मगर कैटरीना की टीम ने इस पर एक बयान दिया है जो बताता है कि दोनों…

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग अब कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठेंगे

कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की ओर से होस्ट किया जाने वाले वाले केबीसी का ये 13वां सीजन होगा. इस बार इसका आगाज 23 अगस्त से शुरू हो रहा है. इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि कौन बनेगा करोड़पति में इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान अब बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी दिखने वाले हैं. लोगों ने अबतक गांगुली सहवाग की जोड़ी को क्रिकेट के मैदान पर देखा है जो काफी सफल…

सहदेव दिरदो को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी,’बचपन का प्यार लड़के को क्यों मिल रहा है इतना फेम

बचपन का प्यार गाना गाकर सोशल मीडिया मीडिया सनसनी बने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो देखते ही देखते स्टार बन गए हैं। रैपर बादशाह के साथ गाना गाकर सहदेव को एक नई पहचान मिली है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें सहदेव की ये सफलता से जलन हो रही है। बादशाह के साथ सहदेव का ये गाना धूम मचा रहा है लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर सहदेव ट्रोल कर रहे हैं।सहदेव को ट्रोल करते हुए लोग कह रहे हैं कि उनमें कोई सिंगिग टैलेंट नहीं हैं। हीं इस…

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद सुनहरे परदे पर नजर आ सकते है, पत्नी साक्षी ने दिए बड़े संकेत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) इस समय आईपीएल में अपनी तैयारी को लेकर व्यस्त है. इसी बीच धोनी के भविष्य को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबरों की माने तो धोनी एक बार फिर से सुनहरे परदे पर वापसी कर सकते हैं. इस बात के संकेत उनकी पत्नी साक्षी ने दिए हैं.दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने धोनी एंटरनमेंट नाम की एक प्रोडेक्शन कंपनी का निर्माण किया था. अब धोनी इसे आगे ले जाना चाहते हैं. इसको लेकर पत्नि साक्षी ने एक युवा…

पीटरसन ने कहा तीसरे टेस्ट में सीमित ओवरों के बल्लेबाजों को उतारे इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने घरेलू टीम प्रबंधन से अंतिम एकादश में बड़े पैमाने पर बदलाव करने को कहा है। लॉर्डस टेस्ट के पांचवें अंतिम दिन के आखिरी दो सत्रों में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी इसी कारण इंग्लिश टीम दूसरा टेस्ट 151 रनों से हारकर पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई। पीटरसन ने बुधवार को अपने ब्लॉग में लिखा, मैं तीसरे टेस्ट के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव की वकालत करता हूं। वे लॉर्डस में पांचवें दिन की तरह बल्लेबाजी…

ओलंपिक पदक विजेताओं का योगी सरकार ने किया सम्मान, नीरज चोपड़ा को मिली इतनी रकम

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया अन्य ओलंपियनों को सम्मानित किया. इस दौरान योगी सरकार की ओर से जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपए बतौर पुरस्कार दिए गए. नीरज चोपड़ा ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो आज ये इतना बड़ा स्टेज है, बहुत अच्छा लग रहा है,ये नहीं लग रहा है कि ये एक राज्य…

1990 के दशक के अपने शिया दुश्मन मजारी की प्रतिमा तालिबान ने गिराई

तालिबान ने 1990 के दशक में अफगानिस्तान गृह युद्ध के दौरान उनके खिलाफ लड़ने वाले एक शिया मिलिशिया के नेता की प्रतिमा को गिरा दिया है. सोशल मीडिया पर साझा की जा रही तस्वीरों से यह जानकारी मिली है. तस्वीरों में दिख रही प्रतिमा अब्दुल अली मजारी की है. इस मिलिशिया नेता की 1996 में तालिबान ने प्रतिद्वंद्वी क्षत्रप से सत्ता हथियाने के बाद हत्या कर दी थी. मजारी अफगानिस्तान के जातीय हजारा अल्पसंख्यक शियाओं के नेता थे पूर्व में सुन्नी तालिबान के शासन में इन समुदायों को उत्पीड़न का सामना…

जुलाई में ही दी थी काबुल दूतावास के US अधिकारियों ने अफगानिस्तान सरकार के पतन की चेतावनी

अफगानिस्तान में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छिटपुट स्थानों पर अफगानों ने राष्ट्रध्वज के साथ प्रदर्शन किया और शासन संबंधी बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रहे तालिबान ने हिंसा से उसे दबाने की कोशिश की. देश पर तालिबान के कब्जे के कारण फिलहाल काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल है और अमेरिका वहां हालात काबू करने में जुटा है. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने आयात पर आश्रित 3.8 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश के सामने खाद्यान्न की भारी कमी होने की चेतावनी दी है. शिक्षित युवा महिलाएं, अमेरिका सेना…