कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के रास्ते अब होंगे अलग, BCCI अधिकारियों को दी जानकारी- रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री जल्दी ही टीम से अलग होने वाले हैं। इस साल यूएई में भारत की मेजबानी में आइसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। जानकारी के मुताबिक यह बतौर कोच शास्त्री का आखिरी टूर्नामेंट होगा। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम मुख्य कोच के तौर पर लिया जा रहा है। टीम इंडिया के मुख्य कोच शास्त्री का कार्यकाल इस साल खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड उनके…

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म पर आलिया भट्ट का दिलचस्प खुलासा

फ़रहान अख़्तर ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर निर्देशन में अपनी वापसी का एलान किया। इंडस्ट्री में जब भी फ़रहान की निर्देशन में कमबैक की चर्चा छिड़ती थी तो उम्मीद रहती थी कि वो डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फ़िल्म से कैमरे के पीछे जाएंगे, मगर फ़रहान ने एक बिल्कुल अलग फ़िल्म की घोषणा करके चौंका दिया। फ़रहान ‘जी ले ज़रा’ के ज़रिए पूरे 11 साल बाद निर्देशन में लौट रहे हैं। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी और 2023 में फ़िल्म जब रिलीज़ होगी, तब तक फ़रहान को…

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी का खुलासा, कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ पार कर दी थी हद …

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नज़र आ रही हैं। यहां पहले ही दिन से शमिता सुर्खियों में हैं। पहले राज कुंद्रा के केस बीच शमिता का इस शो का हिस्सा बनना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला था। वहीं अब घर के अंदर शमिता, प्रतीक सहजपाल के साथ हुए झगड़े और एक खुलासे की वजह से खबरों में हैं। हाल ही में शमिता ने ये खुलासा किया है कि कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ बदतमीज़ी की थी, जिसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफर को चेतावनी भी…

Kareena Kapoor के बेटे जहांगीर के नाम पर विवाद, सैफ अली खान की बहन ने किया बचाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान अपने छोटे बेटे को लेकर शुरुआत से ही काफी प्रोटेक्टिव नज़र आई हैं। जब्कि बड़े बेटे तैमूर अली ख़ान के वक्त में ऐसा नहीं था। तैमूर के जन्म के बाद ही उनकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ गई थी, वहीं कुछ दिन बाद नाम भी रिवील हो गया था। हालांकि तैमूर के नाम को लेकर उस वक्त काफी हंगामा हुआ था, जो कि करीना के  छोटे बेटे के नाम को लेकर भी शुरू हो गया है। तैमूर  के बाद अब छोटे बेटे की वजह से…

बहराइच: उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में मनाया गया अमृत महोत्सव कार्यक्रम

दिनांक 10.08.2021 को उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ राष्ट्रगीत के गायन से हुआ।कार्यक्रम को ARP पवन शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सब्बीर अहमद तथा प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सैनी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात अज्ञात अमर सेनानियों को याद किया।नवल कुमार पाठक ने कहा राष्ट्रप्रेम एवम राष्ट्रभक्त की नवीन चेतना को पूर्ण करना,भारत के आजादी के 75 वे वर्ष गाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तथा देश की आजादी में…

अजमेर: बिल्ली का बच्चा समझ गांव ले आए फिर क्या हुआ

अजमेर जिले के मसूदा क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार हो रहा है। ग्रामीणों में दहशत है, लेकिन सोमवार को अजीब वाकया हुआ। यहां बच्चों ने बिल्ली समझ कर एक बच्चे को पकड़ लिया। बच्चे उसके साथ खेलते रहे। जब बच्चे उसे लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण डर गए। उन्होंने बताया कि यह पैंथर का बच्चा है। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पैंथर के शावक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शावक की पुष्टि के लिए…

मुंबई: पत्नी को मनाने का खतरनाक प्लान

गुस्से में गांव गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए पति ने बच्चों की मौत की झूठी कहानी गढ़ दी। पत्नी को यकीन हो जाए, इसके लिए बेटे को कफन पहनाया। बेटी के गले में फंदा डाल दिया। इसके बाद दोनों के फोटो लेकर पत्नी को भेज दिए। आरोपी दूसरी बार अपनी बेटी के गले में फंदा डालकर लटका रहा था कि तभी डरकर वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और बच्चों को बचाया। पिता पर हत्या की कोशिश का केसपड़ोसियों ने मामले की जानकारी कुरार पुलिस…

दिल्ली: मुस्लिम विरोधी नारेबाज़ी के आरोप में भाजपा नेता सहित छह लोग गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए हैं. बता दें कि बीते आठ अगस्त (रविवार) को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नामक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता को लागू करने के पक्ष में रैली हुई थी, जिसमें प्रत्यक्ष तौर पर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया गया था. आरोप है कि इस दौरान भड़काऊ और मुस्लिम विरोधी नारेबाजी की…

जातीय जनगणना: कई पार्टियों में दिखी जुगलबंदी, एनडीए के सहयोगी दलों ने भी किया समर्थन

ओबीसी निर्धारण का अधिकार राज्यों को देने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई चर्चा ने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई धार दी है। चर्चा के दौरान कई दलों ने जातीय गणना की मांग उठाई। चर्चा के दौरान सरकार के सहयोगी जदयू और अपना दल के साथ कई विपक्षी दलों ने जाति आधारित जनगणना की मांग की। एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, एनसीपी की सुप्रिया सुले ने भी जाति आधारित जनगणना के साथ आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से आगे बढ़ाने की मांग की। भाजपा की संघमित्रा मौर्य…