इंडोनेशिया के मेंतवई द्वीप क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया के नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केंद्र नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में 13 किलोमीटर की गहराई पर था। पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित…
Day: August 3, 2021
जापान में गंभीर कोविड संक्रमितों को ही मिलेगी अस्पतालों में जगह, मामले बढ़ने पर लिया गया फैसला
टोक्यो, रायटर। जापान में कोरोना से पूरी तरह से आराम नहीं मिल सका है। देश की ओर से खेलों के महाकुंभ ओलंपिक शुरू होने से पहले व अभी भी तमाम उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में जापान को अस्पतालों में जगह बनाए रखना जरूरी हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि जापान उन रोगियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नीति में बदलाव करेगा जो सीओवीआईडी -19 से गंभीर रूप से बीमार हैं या ऐसा होने का खतरा है। अधिकारियों ने कहा, चिकित्सा प्रणाली पर…
वीवीएस लक्ष्मण ने बताया, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है सबसे बड़ी चुनौती
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से शुरू हो रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के पहले एडिशन के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के दूसरे एडिशन में भारत की सबसे कठिन परीक्षा होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने एक कॉलम में लक्ष्मण ने लिखा,’टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर जीत हासिल करना…
भारतीय पेस अटैक के फैन हुए दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली, बोले- 20 साल तक कायम रह सकता है जलवा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय की फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट में इतनी प्रतिभा है कि वे मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे टॉप गेंदबाजों की जगह ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी को लगता है कि हाल के सालों में भारत की सफलता के लिए बेंच स्ट्रेंथ महत्वपूर्ण रही है। ली ने कहा कि, ‘भारतीय बॉलिंग आक्रमण के बारे में मैं एक शब्द कह सकता हूं कि वह शानदार हैं।’ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की वेबसाइट से कहा, ‘उनके पास अनुभवी…
वसीम जाफर ने इस सीक्रेट मेसेज से बताया कैसा होगा भारत का प्लेइंग XI, हनुमा विहारी को नहीं रखा टीम में
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर पर चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में प्लेइंग XI को लेकर टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ सकता है। इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक सीक्रेट मेसेज के जरिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर ट्वीट किया है। जाफर ने इसमें…
अर्जुन कपूर ने बताया, कैसे सुधरा पिता बोनी से रिश्ता, जाह्नवी और खुशी का था बड़ा हाथ
बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से हुई थी। शादीशुदा बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने पिता के साथ रिश्ते सुधरने का क्रेडिट अपनी हाफ-सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी को दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए। Harper’s Bazaar India को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं अपने पिता के साथ उतना नहीं रहा जितना चाहता था। मुझसे…
‘मदर इंडिया’ को तो किसी ने वुमन सेंट्रिक नहीं कहा, ‘वुमन सेंट्रिक’ टैग जला देना चाहिए- अश्विनी अय्यर तिवारी
निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फ़ी और पंगा जैसी फ़िल्मों से एक सुलझी हुई फ़िल्मकार की पहचान बनाने के बाद अश्विनी अय्यर तिवारी अब उपन्यासकार भी बन गयी हैं। अश्विनी का पहला उपन्यास मैपिंग लव स्टैंड्स पर आ चुका है। यह उपन्यास अंग्रेज़ी भाषा में हैं। अश्विनी चाहती हैं कि जल्द यह हिंदी में भी आए। एक फ़िल्मकार से उपन्यासकार तक पहुंचने की कहानी जानने के लिए जागरण डॉट कॉम के डिप्टी एडिटर मनोज वशिष्ठ ने अश्विनी से बात की। पेश है- एक स्टोरीटेलर के तौर पर आपको आइडिया कहीं…
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स का सरप्राइज, इस तारीख को रिलीज होगा पहला गाना
साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीद अभिनेता में से एक हैं अल्लू अर्जुन। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ के दर्शकों के बीच है बल्कि भारतीय दर्शक भी अल्लू अर्जुन को खूब पसंद करते हैं। जिसके चलते उनकी हर फिल्म का इंतजार उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। फिलहाल अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है ‘पुष्पा’, जिसका इंतजार कई दर्शकों कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय से ही कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक सरप्राइज दिया…
