पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी कोओलंपिक स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपये

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर हॉकी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पहले, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई थी। सोढ़ी ने कहा कि राज्य के 11 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। भारत टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे…

सीमा पूनिया का डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक्स के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें से एक डिस्कस थ्रो में भारत को सीमा पूनिया से उम्मीदें हैं। सीमा पूनिया ने अपने दूसरे प्रयास में 60.57 मीटर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फिलहाल वह इस स्कोर के साथ छठे स्थान पर चल रही हैं। पहले स्थान पर क्रोएशिया की एस पेरकोविच हैं, जिन्होंने 63.75 मीटर की दूरी तय की है। सीमा ने तीसरे प्रयास में 58.93 की दूरी तय की। ग्रुप ए में अपने दूसरे प्रयास में 15 में से केवल तीसरे…

लवलीना ने पक्का किया पदक, सिंधु ने रोशन किया ​उदास दिन

लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को वेल्टरवेट (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारत के लए ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी रिंग से कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर लिया जबकि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक के लिए तैयार हैं।पुरुषों की हॉकी टीम ने मेजबान जापान को लगातार तीसरी जीत के लिए 5-3 से हराया 1972 के बाद पहली बार अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही। शुक्रवार की जीत ने भारत का ग्रेट ब्रिटेन के साथ क्वार्टर फाइनल संघर्ष तय किया। महिला हॉकी टीम ने…

पूरी दुनिया की कोरोना वायरस बांटने वाले चीन में एक बार फिर से कोविड के मामले आये सामने

 चीन की राजधानी बीजिंग समेत देश के 15 शहर बुरी तरह डेल्टा वेरिएंट की चपेट में आ गए हैं. सरकारी मीडिया ने इसको दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद सबसे बाद सबसे बड़ा संक्रामक रोग करार दिया है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार कोरोना मामलों में नई वृद्धि पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक एयरपोर्ट से फैलनी शुरू हुई है. जिसके बाद यह पांच अन्य प्रातों के साथ बीजिंग नगरपालिका में भी बुरी तरह से फै ल गई है. कोरोना के फैलते…

अगले सप्ताह से सबसे सख्त लॉकडाउन लगाएगा मनीला

राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने शुक्रवार को कहा कि फिलीपींस की राजधानी मनीला 6 अगस्त से 20 अगस्त तक कोविड -19 मामलों के पुनरुत्थान के बीच सबसे सख्त लॉकडाउन लगाएगी।रोके ने कहा कि मेट्रो मनीला शुक्रवार से बढ़े हुए प्रतिबंधों के तहत रहेगा, जब तक कि अगले सप्ताह सख्त तालाबंदी नहीं हो जाती।उन्होंने एक बयान में कहा कि मेट्रो मनीला के लिए बढ़े हुए प्रतिबंध अन्य क्षेत्रों के बढ़े हुए प्रतिबंधों के साथ सामान्य सामुदायिक क्वारंटीन की तुलना में अधिक कड़े हैं।प्रवक्ता ने कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों को…