इंग्लैंड दौरे से सामने आई बड़ी खबर, भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

कोविड 19 का फैलना सिर्फ इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के भी दो खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के दो सदस्यों को कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन अच्छी बात ये है कि दोनों खिलाड़ी इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं, जिनमें से एक खिलाड़ी को किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी का टेस्ट नेगेटिव आ चुका है, जबकि दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18…

IPL 2021 का रास्ता साफ, BCCI ने इस T20 लीग के शेड्यूल में कराया बदलाव

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के 2021 सीजन के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ और क्रिकेट वेस्टइंडीज के अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग की आयोजन समिति के बीच हुई बातचीत के बाद अब सीपीएल के नए शेड्यूल की पुष्टि हो गई है। CPL 2021 का आयोजन अब 26 अगस्त से होगा, ताकि आइपीएल 2021 के साथ इसकी भिड़ंत न हो। सीपीएल टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होगा और IPL 2021 के…

Kareena Kapoor Khan के ख़िलाफ़ पुलिस शिकायत, प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान मुश्किलों में फंसती नज़र आ रही हैं। उनके ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज़ करवायी गयी है। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को समेटने के लिए जो किताब लिखी है, उसका शीर्षक प्रेग्नेंसी बाइबल है, जिसकी वजह से एक समुदाय के लोगों में रोष है।  पुलिस अधिकारियों के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला महाराष्ट्र के बीड इलाक़े का है। अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे की ओर से बीड के शिवाजी नगर…

Rahul Vaidya-Disha Parmar Wedding: दिशा की मेहंदी रस्म की पहली तस्वीर, राहुल ने दिखायी वेडिंग ड्रेस की झलक

राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं और दोनों परिवार इस वक़्त तैयारियों में मसरूफ़ हैं। बुधवार को दिशा की मेहंदी रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उनकी दोस्त ने शेयर की हैं। वहीं, राहुल दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस की झलक सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की।  राहुल और दिशा ने पिछले हफ़्ते अपने फैंस को ज़बरदस्त तोहफ़ा दिया, जब उन्होंने शादी का कार्ड शेयर करके सूचना दी कि 16 जुलाई को दोनों शादी कर रहे हैं।…

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन, जवाब ने जीता दिल

बॉलीवुड में सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की। दोनों का ब्रेकअप होनो के सालों बाद भी लोग इनकी मोहब्बत को याद करते हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान की जिंदगी में भी एक के बाक काफी हसीनाओं की एंट्री हुई। पर सलमान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एश्वर्या संग अभिषेक की शादी पर बात की है। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान…