रायपुर -मुख्यमंत्री से सहमत नहीं, यूनिवर्सल हेल्थ महत्वपूर्ण:सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जानकारी में आए बिना मुख्यमंत्री सचिवालय से फैसले लिए जा रहे हैं। आज टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुख्यमंत्री के एक फैसले पर अपनी असहमति जता दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस बारे में उनसे किसी ने चर्चा भी नहीं की है। दरअसल 27 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया था, सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के…

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का नया वादा

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से वादा किया है कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर बिजली के दाम कम किए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बेतुके बिजली के बिल मिलते थे. सरकार पंजाब की तरह ही बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी. आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली बेहद कम रेट पर है. हमें पंजाब…

यूपी सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में की धांधली: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनका अलोकतांत्रिक व्यवहार संवैधानिक संस्थानों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, “लोग उन्हें (भाजपा को) उनकी भाषा में जवाब देने जा रहे हैं। सपा 2022 में विधानसभा में 350 सीटें जीतकर वापस आएगी और भाजपा कुछ सीटों पर सिमट जाएगी और विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर हो जाएगी।” सपा नेता ने कहा, “मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में…

राज्यों में संगठन पर पकड़ मजबूत कर रहे राहुल, प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति में दिग्गजों की नहीं चली

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कमान थामने को लेकर ऊहापोह का दौर चाहे अभी खत्म नहीं हुआ हो मगर यह साफ होता जा रहा कि राज्यों में पार्टी संगठन पर राहुल गांधी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। केरल में पीढ़ीगत बदलाव करने के बाद तेलंगाना में भी पार्टी हाईकमान ने राहुल के भरोसेमंद लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी को कई पुराने नेताओं के एतराज को दरकिनार कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बागडोर सौंपी है। केरल और तेलंगाना से ठीक पहले महाराष्ट्र में नाना पटोले को प्रदेश कांग्रेस की कमान…

जयशंकर ने की यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मुलाकात, कोरोना की चुनौती व वैक्सीन इक्विटी पर की चर्चा

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय भागीदारी आयुक्त जुट्टा उरपिलेनेन से मुलाकात की और कोरोना चुनौती पर चर्चा करने के साथ वैक्सीन के लिए न्यायसंगत पहुंच और एक निष्पक्ष यात्रा व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया। जयशंकर दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में सोमवार को ग्रीस से इटली पहुंचे। जयशंकर ने यूरोपीय कमिश्नर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय भागीदारी आयुक्त के साथ अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि हमने कोरोना चुनौती,…

इस्लामाबाद में रहते हैं तालिबानी परिवार, बड़बोले गृहमंत्री शेख राशिद ने खोल दी पाकिस्तान की पोल

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच, पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने स्वीकार किया है कि राजधानी इस्लामाबाद सहित उनके देश में अफगान तालिबान के परिवार रहते हैं। अहमद ने यह भी कहा कि तालिबान को पाकिस्तानी अस्पतालों में चिकित्सा उपचार मिलता है। टोलो न्यूज के अनुसार उनका बयान ऐसे समय में आया है जब युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सेना की वापसी की समयसीमा नजदीक आ रही है। तालिबान के हमले के कारण पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। शीद ने इस्लामाबाद…

वेस्टइंडीज के दिग्गज होल्डिंग का चैंकाने वाला बायन, कहा- IPL क्रिकेट नहीं है

इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने पर लगातार बातें की जा रही है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन को बीच में स्थगित करने के बाद दोबारा इसे सितंबर- अक्टूबर के बीच कराया जाना है। यूएई में टूर्नामेंट के बचे हुए बाकी 31 मुकाबलों का आयोजन किया जाना है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने आइपीएल को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि आइपीएल क्रिकेट नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वह इस टी-20 लीग में कमेंट्री क्यों नहीं करते…

श्रीलंका दौरे पर इन 5 नए खिलाड़ियों पर होगी नजर, किसको मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में खेली जाने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुआई में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सोमवार को मुंबई से कोलंबो पहुंची। इस दौरे पर नियमित कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बिना पहुंची है। इस दौरे पर पूर्व दिग्गज और नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। चार सप्ताह के दौरे…

न्यूजीलैंड के कप्तान बोले, टीम इंडिया बहुत मजबूत है, एक टेस्ट के फाइनल से कभी पूरी तस्वीर नहीं दिखती

न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता (डब्ल्यूटीसी) टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि एक (टेस्ट) मैच वाला फाइनल रोमांच पैदा करता है लेकिन, इससे पूरी तस्वीर बयां नहीं होती कि विराट कोहली की भारतीय टीम कितनी मजबूत है। बारिश से प्रभावित डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हराया था। विलियमसन ने कहा, ‘यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है लेकिन, यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता। हम जानते हैं कि भारत एक मजबूत टीम है। वह एक महान टीम…

Katrina Kaif ने विक्की कौशल को छोड़ इस एक्टर को दिया अपने प्रोडक्ट्स की मॉडलिंग का ‘ऑफ़र’

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन को उनके साथ काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए जन्मदिन की बधाई दी। कटरीना कैफ़ ने भी अर्जुन को जन्मदिन विश किया, लेकिन दोनों की बातचीत तब दिलचस्प हो गयी, जब कटरीना ने मज़ाक-मज़ाक में अर्जुन को अपने ब्रैंड के बाई कटरीना की मॉडलिंग का ऑफ़र दे दिया।  कटरीना ने अर्जुन को बर्थडे विश देते हुए लिखा कि ईश्वर करे, यह साल तुम्हारे लिए प्यार, ख़ुशियों और शांति लेकर आये। अर्जुन अपनी हाज़िरजवाबी और मज़ाकिया स्वभाव…

एक किताब में अनुपम खेर को मिली ये पुरानी तस्वीर, किरण खेर, जितेंद्र और शोभा कपूर के साथ आए नज़र

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों अनुपम अपने होमटाउन हिमाचल गए हुए हैं, जहां से वो लगातार फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर कर फैंस के साथ अपने हैप्पी और सैड मूमेंट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक अनसीन फोटो शेयर की है जिसमें वो पत्नी किरण खेर, बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं। अनुपम की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर उनकी जवानी के दिनों की है, फोटो में सभी…

Aaliyah Kashyap ने पिता अनुराग कश्यप को दी अपनी पहली कमाई की ट्रीट, बिल भुगतान करते हुए दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बहुत बार इन दोनों को साथ में देखा जाता है। हाल ही में अनुराग और आलिया कश्यप अपने एक सवाल-जवाब वाले खास सेशन की वजह से चर्चा में थे। अब एक बार फिर से बाप-बेटी की यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। आलिया कश्यप ने अब अपने पिता अनुराग कश्यप को अपनी पहली कमाई से ट्रीट दी है। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप ने खुद दी है। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर…

रायबरेली: बिजली का करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत

।ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे रामदीन का पुरवा मजरे कमोली गांव में फर्राटा बिजली के पंखे में उतर रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों के सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।उक्त गांव निवासी गंगादीन गर्मी से निजात पाने के लिए सोमवार की दोपहर चारपाई के पास फर्राटा पंखा लगाकर चारपाई पर आराम कर रहे थे। तभी उनकी तीन वर्षीय पुत्री मीनाक्षी पास आई और पंखे को हाथ से पकड़ लिया। पंखे को पकड़ते ही वह बिजली के…

रायबरेली: बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया,

ऊंचाहार/ रायबरेली -कोतवाली क्षेत्र के रामसांडा गांव के निकट बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी संजय श्रीवास्तव का जमुनापुर चौराहे पर मेडिकल स्टोर है, जिसे वो रविवार की रात करीबन दस बजे बन्द करके घर जा रहा था तभी रामसांडा गांव के निकट बाईक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और मारपीट की बात कहने लगे और फिर चाकू…

रायबरेली: चौकीदार ने कर्मचारियों का वेतन न देने का लगाया आरोप

।ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर दमगनिया मजरे बभनपुर गांव निवासी व्यक्ति ने एनटीपीसी के कर्मचारियों पर बेटा ना देने का आरोप लगाते हुए संयंत्र के प्रबंधक से शिकायत की है।उक्त गांव निवासी चंद्रपाल यादव का आरोप है कि वह एनटीपीसी संयंत्र के इंडोर प्रा0 लिमिटेड कंपनी में चौकीदार के पद पर तैनात है। और लगातार दो वर्षों तक चौकीदारी की। जिसके बाद उसे बिना नोटिस दिए हुए कोरोना काल मैं घर बैठा दिया गया। कहा गया की महामारी के बाद फिर से तुम्हें कंपनी में रख लिया जाएगा। बीते चार…

रायबरेली: वैक्सीन की कमी का दंश झेल रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी

लालगंज रायबरेली। सोमवार को वैक्सीन की भारी कमी होने के चलते सेंटरों पर से बहुत से लोगों को बिना वैक्सीन लगवा ही वापस लौटना पड़ा है।टीकाकरण ना होने के चलते लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया ।स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सेंटरों पर हजारों लोग पहुंच गए थे लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल 500 डोज वैक्सीन ही उपलब्ध कराई गई थी जिसके कारण लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों का आक्रोश भी सहना पड़ा। वास्तव में अब टीकाकरण…

रायबरेली: जिला पंचायत सदस्यों का अभिनन्दन कर क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव बढा रहे है भाजपा का जनाधार

रायबरेली: सेवा ही संगठन के तहत भाजपा का जनाधार बढाने के बाबत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह ने जिला पंचायत सदस्य कोमल यादव के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया।भाजपा नेता दिलीप यादव ने जिला पंचायत सदस्य को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप यादव ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियो को भी लोगों के सामने रखा।क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान का जितना विकास पिछले 50 वर्षाें मे नही…

रायबरेली: ईमानदार साबित करने की कोशिश में जुटा है निलम्बित भ्रष्ट दरोगा

लालगंज-रायबरेली। लालगंज नगर के निलम्बित पूर्व चैकी इंचार्ज बहाली के लिए पूरी कसरत कर रहे हैं। इस भ्रष्ट दरोगा की करतूतें न केवल लालगंज बल्कि खीरों थाने में चर्चित है। इसकी भ्रष्ट कारगुजारियों के लोग गवाह हैं। इसके बावजूद निलम्बित दरोगा अब व्यापार मंडल से लेकर अन्य से ईमानदारी का प्रमाण पत्र लेने के लिए दबाव बना रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले पखवारे पुलिस अधीक्षक ने लालगंज नगर के पूर्व चैकी इंचार्ज को निलम्बित कर दिया था। इस दरोगा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। लालगंज नगर में अबैध…

रायबरेली: ठगी के आरोपी को भेजा जेल

ऊंचाहार। जमुनापुर चौराहा निवासी एक व्यक्ति क्षेत्र के गल्ला व्यवसायियों के साथ ठगी करते हुए उनका अनाज खरीद कर ले जाता था। जिसके बाद फरार हो जाता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।जमुनापुर चौराहा निवासी सियाराम क्षेत्र के गला व्यवसायियों से ठगी का कार्य कर उनका महंगे दामों पर उधार अनाज की खरीद करता था। जिसके बाद वह घर छोड़कर शहर चला जाता था। करीब तीन माह पूर्व पूरे इछनी का पुरवा गांव निवासी संतोष कुमार अग्रहरी का भी इसने महंगे दामों पर अनाज की खरीद की। और…

एटा: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर

एटा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से युवक की हालात गंभीर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को दी सूचना पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेश पुत्र खुशीराम जिला जहानाबाद बताया सूचना के 1घंटे बीत जाने के बाद घटनास्थल पर नहीं पहुंची एंबुलेंस एंबुलेंस की देरी होने पर युवक की तड़प तड़प कर मौके पर हुई मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए एटा भेजा थाना अवागढ़ क्षेत्र के कृष्णा ढाबा के पास का है पूरा मामला सवांददाता: सोनू…