कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ़ दर्शक बड़ी तादाद में आकर्षित हुए। सिनेमाघर बंद होने की वजह से फ़िल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आयीं और फिर बॉलीवुड एक्टर्स के ओटीटी की ओर आने का सिलसिला शुरू हुआ। पूरब कोहली जैसे बॉलीवुड कलाकार काफ़ी अर्से से इस प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे हैं, मगर सैफ़ अली ख़ान के बाद नामी सितारों का ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर आने का सिलसिला तेज़ हुआ। पिछले साल अभिषेक बच्चन प्राइम की वेब सीरीज़ ब्रीद- इन टू द शैडोज़ से ओटीटी का हिस्सा…
Month: June 2021
जानें, धूम 4 किस बात को अक्षय ने बताया फेक,
अक्षय कुमार ने हाल ही में मीडिया से बात की हैl इस मौके पर उनसे जब ‘धूम 4’ के बारे में पूछा गयाl तब उन्होंने इसे फेक न्यूज करार दिया हैl दरअसल इस बात की खबरें उड़ रही थी कि सलमान खान के साथ अक्षय कुमार धूम 4 में नजर आ सकते हैंl हालांकि अक्षय कुमार ने अब इन खबरों को झूठी खबरें करार दिया हैl एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें वायरल होती है कि वह धूम 4 में नजर…
कंगना रनोट ‘ऐंटी नेशनल लिब्रूस’ को मिस कर रही हैं, सभी बुलाया Koo एप पर
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट को ट्विटर से कुछ महीने पहले ही बैन कर दिया गया है। जिसके बाद कंगना के ट्विटर फॉलोअर्स और फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। कंगना अब ट्विटर की जगह कू एप पर एक्टिव रहने लगी हैं। अब हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भी कू एप पर आने के लिए न्यौता दिया है।दरअसल कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने विचारों को भी यहीं पर फैंस के साथ साझा करती…
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सीजन 14 के दूसरे हिस्से से बाहर रहेंगे , कप्तान ने दिया ऐसा बयान
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से का आयोजन सितंबर में यूएई में होना है. लेकिन अब यह लगभग साफ हो चुका है इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी आईपीएल सीजन 14 के दूसरे हिस्से में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. लिमिटिड ओवर्स टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में जगह बनाना बेहद मुश्किल होगा.दरअसल, एरॉन फिंच उन खिलाड़ियों के फैसले पर हैरान हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है. कमिंस और वॉर्नर समेत सात…
शेफाली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, स्नेह राणा ने भारत को हार से बचाया,
युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेल जा रहे एकमात्र टेस्ट में हार से बचने में कामयाब रही. स्नेह राणा की नाबाद 80 और तानिया भाटिया की नाबाद 44 रन की पारी ने टेस्ट मैच को चौथे दिन ड्रॉ करवा दिया. शेफाली वर्मा को हालांकि उनकी 96 और 63 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी…
विरासत में कुर्सी मिलती है…मेडल नहीं : मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह से लखनऊ आने पर तीन मुलाकातें हुईं थीं, लेकिन उनसे बात करने का मौका दूसरी बार में मिला। करीब 15 साल पहले एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि थे और सोफे पर सबसे आगे लाल ब्लेजर में बैठे थे। परिचय देते ही बोले, पूछो बेटा क्या पूछना है? काफी देर से मन में घुमड़ रहे सवाल आपस में उलझ गए और पहला सवाल ही ऐसा था कि सोचकर हंसी आती है। मैंने पूछा कि लखनऊ आकर कैसा लगा, मिल्खा हंसे और बोले, बहुत अच्छा लगता…
राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुत्ते चैंप की मौत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को बताया कि उनके कुत्ते ‘चैंप’ की घर में मौत हो गइ है। जर्मन शेफर्ड नस्ल का यह कुत्ता 13 वर्ष का था।बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने एक बयान में कहा,” 13वर्षों से वह हम सबका चहेता साथी था और पूरा बाइडन परिवार उससे बहुत प्यार करता था। बाइडन का यह बयान राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डाला गया है। परिवार डेलवेयर के विलमिंगटन में अपने घर में सप्ताहांत मना रहा है। बयान में कहा गया,” हमारे सबसे खुशी के…
भारत समेत अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दुबई ने दी ढील
दुबई (Dubai) ने भारत (India) समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है. हालांकि, ऐसे लोगों के लिए यूएई द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके (Covid-19 Vaccines) की दोनों खुराक (Dose) लेना अनिवार्य है. मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है. गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट और आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया व भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अद्यतन होने की घोषणा की. इस…
रायबरेली: मिठाई विक्रेता ने बदमाशों ने 10 हजार लूटे
लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव-चिलौला मार्ग पर लोन नदी के पुल के समीप स्थित एक मिठाई की दूकान से अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रूपये नगदी लूट कर चम्पत हो गये। मिठाई विक्रेता के चिल्लाने पर बदमाशों ने फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज का रहने वाला सुरेश गोड़िया कोनी गांव के समीप मिठाई की दूकान करता है। रात 10 बजे के करीब मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाश उसकी दूकान में घुस गये और एक ने मिठाई पूछी तो दूसरे ने तमंचा निकाल…
रायबरेली: दलित युवक के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरनमऊ गांव निवासी दलित युवक के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी रामलखन पासी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मुंशीगंज स्थित एम्स अस्पताल में सहायक सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं बीते शुक्रवार की शाम वो ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तभी जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगमगदीपुर गांव के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग से भीख की…
रायबरेली: मां जानकी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्री षंकरेष्वर मन्दिर स्थापना का कार्य पूर्ण
लालगंज /रायबरेली: लालगंज क्षेत्र के गोविन्दपुर वलौली सिव नगर मे स्थित भगवान शंकरेष्वर मन्दिर मे शनिवार को शुभ मुहुर्त मे माता जानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा भाजपा नेता सुषील शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना शुक्ला के द्वारा की गयी।गौरतलब है कि अक्षय तृतीय 14 मई को धार्मिक मंत्रोचार के बीच भगवान भोले शंकर,राम लक्ष्मण,माता पार्वती,मां दुर्गा,मां लक्ष्मी,भगवान कार्तिकेय,भगवान गणेस,नन्दी और बजरंग बली की स्थापना की गयी थी।मां जानकी की मूर्ति किन्ही कारणों से खंडित हो गयी थी,जिसके चलते राम दरबार अधूरा था।षनिवार को धार्मिक विधि विधान से मां जानकी…
रायबरेली:राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के महराजगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया
रायबरेली: आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह के निर्देशन पर रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह के द्वारा रायबरेली के महाराजगंज नगर पंचायत सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराजगंज ब्लॉक से धर्मेंद्र वर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष पद की एवं अमावा ब्लाक से देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष पद का एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जिसमे मुख्य अतिथि थाना निरीक्षक महोदय कोतवाली महाराजगंज श्रीमती रेखा सिंह रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप…
रायबरेली: प्रधान राजकुमार मौर्य ने हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
ऊंचाहार-क्षेत्र के भान तालाब मजरे सरायं भान में छप्पर के ऊपर भारी भरकम दो पेड़ गिर जाने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं मृत हुए मवेशी की कीमत 60 हजार रुपए बतायी जा रही हैं। शुक्रवार की रात गांव निवासी रामनरेश की भैंस दरवाजे पर छप्पर के नीचे हर रोज की तरह बंधी हुई थी लेकिन रात में हुई बरसात ने छप्पर के पास मौजूद दो महुए के पेड़ों को जमीदोंज कर दिया, वहीं दोनों पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिर गए,…
रायबरेली: अधिकारियों की लापरवाही से 3 माह पूर्व बने पुल मे पड़ी दरार
डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ गंगा घाट पर दो घाटो को आपस मे जोड़ने के लिए लगभग तीन माह पूर्व बनाए गए पुल मे दरार पड़ गई है। विभागीय अधिकारियों की खाऊ कमांऊ नींत के चलते सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की नतीजन तीन माह के अंतर्गत पुल में दरार पड़ गई हैं अब विभागीय अधिकारी अपना अपना दामन बचाने में लगे हुए हैं। डलमऊ कस्बे के सड़क घाट और वीआईपी घाट के मध्य स्थित नाले पर पुल बनवाने के लिए स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने क्षेत्रीय विधायक और शासन से पुल…
रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया
महाराजगंज /रायबरेली : विकासखंड क्षेत्र के अनेक कांग्रेसियों ने महाराजगंज कस्बा स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया बताते चले कि आज दिनांक 19 जून को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी तो वही वृक्षारोपण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी…
रायबरेली: खैरहना का विवाद नहीं संभाल पाई पुलिस, जांच को पहुंची एसडीएम
महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र के खैरहना ग्राम सभा में चुनावी रंजिश को लेकर शुरू हुई गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने में ग्राम सभा के अंदर आगजनी, मारपीट समेत कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी महराजगंज पुलिस आरोपियों को सुधार पाने में नाकाम साबित हुई है। यही कारण है कि गुरुवार को एक बार पुनः ग्राम प्रधान के गुर्गों ने विरोधी वोटर को अकेला पाकर बुरी तरह मारा-पीटा। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित मोइनुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन बाजार सब्जी लेने गया था। आरोप…
रायबरेली: दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य गांव की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर किसी शहर भगा ले गया था। और कुछ दिन बाद किशोरी को साथ लेकर वापस घर लौट आया। किशोरी की मां न्याय के लिए कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो…
रायबरेली: मेड़ौली में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर से सोने चाँदी के जेवरात व नकदी तथा कपड़े सहित लंगभग 6 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव हरीरामखेड़ा मजरे मेड़ौली में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर एक घर से सोने चाँदी के जेवरात व नकदी तथा कपड़े सहित लंगभग 6 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए । शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की । हरीरामखेड़ा निवासी रामगोपाल साहू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी शुक्रवार की रात दरवाजे सो रहे थे । अज्ञात चोर उसके घर के पीछे से छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर…
प्रयागराज- सिटी डेवलपमेंट प्लान बनवाने के दृष्टिगत कंसल्टेंट्स के चयन हेतु रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल प्रेजेंटेशन किया गया।
प्रयागराज-प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अयोध्या की तर्ज पर अन्य जनपदों के साथ प्रयागराज को भी पर्यटन की दृष्टि से और विकसित कराने हेतु एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराने के दृष्टिगत मंडलायुक्त, श्री संजय गोयल, ने आज गांधी सभागार में संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक ली। विजन डॉक्यूमेंट के अंतर्गत अगले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों का किस तरह से विकास किया जा सकता है इस पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही इस विजन डॉक्यूमेंट को…
रायबरेली: रात बारिश के दौरान एक दलित विधवा का घर व छप्पर ढहा
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गाँव लोदीपुर में शुक्रवार की रात बारिश के दौरान एक दलित विधवा का घर व छप्पर आदि ढह गए । जिससे छप्पर के नीचे सो रही दलित विधवा व उसकी बहू व पोता के अलावा मवेशी भी दब गए । शोर शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने छप्पर के नीचे दबे मवेशियों सहित सभी को बाहर निकाला । छप्पर के नीचे दबने से घायल हुई बुजुर्ग विधवा व बहू को पास के एक निजी डॉक्टर के पास लेजाकर इलाज कराया गया । लोदीपुर निवासी दलित…
