कोरबा जिला के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कसाईपाली में लगातार 24 घंटे हुई बारिश के कारण एसीबी कंपनी दीपका के राखड़ डेम के टूटने से ग्राम कसाईपाली में कृषि भूमि व गांव के मकान में पानी घुस गया,पानी घूस जाने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया ,और ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है इसे कारण ग्राम कसाइपाली के समस्त ग्रामवासियों द्वारा इस कंपनी के मेन गेट में आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
Day: June 14, 2021
रायबरेली: ऊंचाहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की
ऊंचाहार,रायबरेली।पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ मैं टीवी पत्रकार की हुई संदिग्ध मौत के मामले में ऊंचाहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। विदित है कि प्रतापगढ़ जनपद के एबीपी गंगा चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। जिसको लेकर हत्या कर शव फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना से 2 दिन पूर्व पत्रकार ने कुछ शराब माफियाओं से अपनी जान का खतरा बताया था इससे संबंधित पत्र भी सोशल मीडिया…
रायबरेली: 4 गांव में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 6 पदों के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना भी संपन्न हो गई।
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड महराजगंज क्षेत्र के 4 गांव में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 6 पदों के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना भी संपन्न हो गई। सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 से शिमला देवी 59 मत पाकर अपनी एकमात्र प्रतिद्वंदी मिटाना को 17 मतों से पराजित कर दिया। जबकि इसी गांव सभा के सुनील ने 68 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सूरज को 69 वोटों से हरा दिया। इसी गांव के वार्ड नंबर 9 से फूलमती 67 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंदी मोनी को 19 वोटों से हराया। जबकि…
रायबरेली:मासूम से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
ऊंचाहार -एक तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । ज्ञात हो कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सफाई कर्मी की मासूम बेटी के साथ गांव के एक किशोर ने हैवानियत को अंजाम दिया था । जिससे मासूम की हालत खराब हो गई थी । उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी । जिसमे पुलिस को सोमवार को सफलता मिल…
रायबरेली: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलशी
ऊंचाहार-क्षेत्र के पूरे चौहान में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सोमवार की सुबह गांव निवासी छविनाथ की पुत्री मनीषा 20 वर्ष घर पर ही बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि करंट से…
रायबरेली: सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को अंजाम दे रहा एक दंबग परिवार
महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर बनाए गए तमाम कानूनों को धता बताते हुए तहसील क्षेत्र के तरौजा मजरे कुंभी गांव में एक दबंग परिवार द्वारा होलिका दहन स्थल बाबा भवन दास की कुटी जाने वाला मार्ग तथा तालाब और ग्राम सभा की कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई है। उप जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को टीम बनाकर मौके की जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।आपको बता दें…
रायबरेली: जिला महामंत्री के रूप में युवा नेता को सर्व सम्मत से मनोनीत किया
रायबरेली: गत दिवस डॉक्टर मारुति मिश्रा को रायबरेली जनपद में एक बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जिला महामंत्री के रूप में युवा नेता को सर्व सम्मत से मनोनीत किया है l श्री मिश्र को महामंत्री नियुक्त होने के बाद बछरावां में प्रथम आगमन पर स्थानीय भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बारी-बारी से बधाई देते रहे l भाजपाइयों के अनुसार श्री मिश्र का मनोनयन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति व सहमति एवं रायबरेली जनपद के नेताओं…
रायबरेली: दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी पर मतदाताओं ने जताया भरोसा
डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ प्रथम से दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी पर एक बार फिर मतदाताओं ने भरोसा जताया है और भारी मतों से जीता कर जीत का सेहरा बांध दिया पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज ब्लॉक सभागार डलमऊ में संपन्न हुई जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य व 18 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना कराई गई डलमऊ प्रथम से पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र कुमार की मृत्यु के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी खुशबू ने नामांकन कर एक बार फिर मतदाताओं के बीच पहुंची सुबह 8:00 बजे…
रायबरेली: मृतक प्रधान की बहू को मतदाताओं ने फिर पहनाया ताज
बछरावां /रायबरेली: स्थानीय विकास खंड की ग्रामसभा चुरुवा के मतदाताओं ने पुन: मृतक प्रधान श्रीमती आशा त्रिवेदी पत्नी कमलाकांत त्रिवेदी की पुत्रवधू को हुए उपचुनाव में फिर से ताज पहना दिया । ज्ञात हो कि इस ग्राम सभा में पूर्व में हुए चुनाव में आशा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को 189 मतों से हराकर विजई घोषित हुई थी ।परंतु दुर्भाग्य यह रहा की मतगणना से पूर्व ही आशा देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।परिणाम स्वरूप इस ग्राम सभा में पुनः चुनाव कराना पड़ा और स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी के…
बहराइच: टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास ,मिली सफलता
तहसील पयागपुर ब्लाक विशेश्वरगंज में दिनांक 14/6/21 को उपजिलाधिकारी पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती ,वीडियो अमित मिश्रा ,अधीक्षक उत्कर्ष ,नायब तहसीलदार विनीत सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण में वैक्सीनेशन कैंप गंगवल का निरीक्षण किया. गंगवल में यह जानकारी प्राप्त हुई कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा टीकाकरण ना करवाए जाने के कारण पिछले तीन बार कैंप लगाया गया. जिलाधिकारी डॉ• दिनेश चंद्र सिंह जी द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सूत्रों का प्रयोग करते हुए प्रधान गंगवल सिराज को प्रेरित कर टीकाकरण कराया. उसके उपरांत प्रधान गंगवल के द्वारा एक प्रेरणादायक वीडियो बनाकर…
कोरबा: जिले में हो रही झमाझम बारिश,दर्री डैम से छोड़ा जा रहा नदी में पानी
कोरबा। मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रविवार की शाम से जिले में लगातार बारिश हो रही है। रविवार की पूरी रात लगातार बारिश होने की वजह से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी ओर बांगो डैम का वाटर लेवल भी तेजी से बढ़ने लगा है।साथ ही दर्री डैम का वाटर लेवल बढ़ने से सोमवार की सुबह दर्री डैम के गेट को खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है,जिससे नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया…
निक जोनस को आ रही है पत्नी की याद, एक्ट्रेस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस उनकी तरह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों यह दोनों एक-दूसरे से दूर अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रही हैं तो वहीं निक जोनस लॉस एंजिल्स में अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पत्नी से दूर निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को काफी याद कर रहे हैं। इस बात को निक जोनस ने खुद सोशल मीडिया पर बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा कर प्रियंका चोपड़ा को याद…
‘मैं एक एडल्ट स्टार नहीं बनना चाहता’ : पारस
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता पारस छाबड़ा ने खुलासा किया है कि उन्हें पर्दे पर बोल्ड और अंतरंग सीन्स करने के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अपनी खुद की सीमाएं समझते हुए मना कर दिया। पारस छाबड़ा का मानना है कि वह बोल्ड सीन्स करके एक एडल्ट स्टार नहीं बनना चाहते हैं। पारस छाबड़ा टीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 5 के विजेता रहे हैं। साथ ही वह बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट में से एक थे। पारस छाबड़ा ने पर्दे पर बोल्ड सीन ऑफर होने को लेकर अपने एक इंटरव्यू में…
अंकिता लोखंड़े ने सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर करवाया हवन
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरा एक साल हो गया है। 14 जून साल 2020 को सुशांत के मुंबई वाले घर पर उनका निधन हो गया था। एक्टर का यूं अचानक इस दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए एक सदमा था जिसे लोग अब तक नहीं भुला पाए हैं। यही वजह है एक साल के बाद भी लोग अक्सर किसी न किसी वजह से सुशांत को याद करते रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों की वजह से, तो कभी उनकी समझदारी की वजह से एक्टर…
राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच के तौर पर जा , साथ ये होंगे गेंदबाजी और फील्डिंग कोच
भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीनें श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। भारत की एक टीम प्रमुख खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड में मौजूद है। ऐसे में बीसीसीआई ने श्रीलंका का दौरा फिक्स कर वहां पर दूसरी टीम भेजने का फैसला किया है। भारत की श्रीलंका जाने वाली टीम का ऐलान पिछले ही दिनों 10 जून को कर दिया गया। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन कप्तान, तो भुवी उपकप्तान श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। तो वहीं इंग्लैंड के दौरे पर नहीं चुना जाने…
T20 सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। लंबे समय के बाद एक तेज गेंदबाज की वापसी हुई है, क्योंकि जोफ्रा आर्चर टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ 23 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा की। इसी के साथ इस बात का भी ऐलान हो गया कि ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी टी20 टीम में हुई है। वोक्स आखिरी बार नवंबर 2015 में पाकिस्तान के…
जडेजा दिखे डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले जबरदस्त फॉर्म में ,इंट्रा स्क्वायड मैच में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इन दिनों साउथैम्पटन में इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच खेल रही है। इसी मैदान पर 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार को भारतीय टीम के बीच खेले गए इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच की वीडियो क्लिप शेयर की। ये वीडियो प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन का है। इस क्लिप में…
शहडोल: सीएम ने की शहडोल जिले में किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य की सराहना
शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों की जिलेवार कोविड-19 महामारी की स्थितियांे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर को हरहाल में रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जिलों के प्रत्येक समितियों द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाएं, बिना टीके के व्यापारी व ग्राहक घर से बाहर न घूमें और मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव स्लोगन से सभी को वैक्सीनेशन कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहनों में माइक से कोरोना…
शहडोल: नगर सेवा अभियान नगर पालिका धनपुरी द्वारा चलाया गया विषेष अभियान
धनपरी । शहडोल संभाग के कमिष्नर राजीव शर्मा की पहल पर पूरे शहडोल संभाग में वर्षा ऋतु के पूर्व दिनांक 30 मई 2021 से 15 जून 2021 तक विषेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है । नगर पालिका धनपुरी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं प्रषासक नगर पालिका धनपुरी के निर्देषानुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के मार्गदर्षन एवं स्वयं की देखरेख में दिनाॅक-13 जून 2021 को अभियान के पन्द्रहवें दिन नगर पालिका धनपुरी के वार्ड क्र0-21 में नगर सेवा अभियान संचालित किया गया । वार्ड के सभी नालियों,…
चीन ने G7 के एक्शन से डरने पर दी धमकी-छोटे समूह कभी दुनिया पर राज नहीं करते
चीन ने रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन बीत गए जब वैश्विक निर्णय देशों के एक ”छोटे समूह” द्वारा लिए जाते थे। जी-7 शिखर सम्मेलन में बीजिंग कोविड-19 की उत्पत्ति, मानवाधिकारों के उल्लंघन और उसके बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को लेकर आलोचना के केंद्र में था। जी -7 यानी कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता लंदन में मिले, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के आर्थिक दबदबे, मानवाधिकार उल्लंघनों के अलावा कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच के लिए…
