ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे कुर्मिन मजरे पुरबारा गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी प्रेमलाल ने रात मे सोते समय हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा लगा रखा था। लोहे के दरवाजे के ऊपर से गुजरा बिजली का तार कटा होने के कारण दरवाजे में करंट उतर आया। उनकी बेटी संगीता 25 वर्ष सुबह सो कर उठी तो दरवाजा खोला। दरवाजा…
Day: June 4, 2021
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
ऊंचाहार।कोतवाली क्षेत्र के मोखरा गांव में एक युवक ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे पर रखे छप्पर में लगी बल्ली में रस्सी के सहारे गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मोखरा गांव निवासी बद्री प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा श्यामू कुमार बुधवार की शाम परिजनों के साथ खा पीकर सो गया। जिसके बाद रात में घर के दरवाजे पर रखे घास फूस…
रायबरेली: महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप
ऊंचाहार। क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर बच्चे के साथ मारपीट, तथा लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उसका छह वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पड़ोसियों ने डंडे से उसको मारना शुरू कर दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने पर वह घर से छुडाने दौड़ी तो उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया जिससे उसके शरीर के…
रायबरेली: कंप्यूटर शॉप में हुई चोरी की वारदात
लालगंज /रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डिहवा पर मजरे दतौली गांव की एक कंप्यूटर की दुकान में बुधवार की रात चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने सटर को लोहे के जैक से उठाकर अंदर घुस कर चोरी की घटना की है ।दुकान मालिक सत्येंद्र सविता ने बताया कि बदमाशों ने उनकी दुकान से एक कंप्यूटर सहित 9000 रुपए नगद पार कर दिया है।
ऑक्सीजन रिलीफ के लिए विवेक ओबेरॉय ने दिए 25 लाख रुपए, पढ़ें पूरी खबर
अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने 25 लाख रुपए कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता निधि के तौर पर दिए हैंl उन्होंने आई एम ऑक्सीजन नामक इनिशिएटिव को सपोर्ट करते हुए 25 लाख रुपए की राशि समर्पित की हैl विवेक आनंद ओबरॉय कहते है, ‘हम सभी देख रहे है कि दुनिया किस चीज से गुजर रही हैl कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन इनिशिएटिव के माध्यम से हम लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैंl हम पहले ही 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल दिल्ली में चला…
मनोज बाजपेयी ने रिलीज़ से पहले लिखा इमोशनल नोट- ‘हम में से कोई ऐसा नहीं, जिसने…’
अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न आज (3 जून) मध्यरात्रि को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। लगभग डेढ़ साल से अधिक इंतज़ार के बाद दूसरा सीज़न रिलीज़ किया जा रहा है। दूसरे सीज़न का दर्शकों को शिद्दत से इंतज़ार था, जो आज रात को ख़त्म हो जाएगा। सीरीज़ के आने से पहले शो में श्रीकांत तिवारी का मुख्य किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है। मनोज ने लिखा- आख़िरकार, दिन आ ही…
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बिज़नेस करने वालों पर भड़कीं बड़ी बहन मीतू सिंह, दी यह चेतावनी
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को एक साल पूरा हो जाएगा। एक्टर के निधन की पहली बरसी से पहले परिवार ने उनके नाम पर धंधा चमकाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने साफ़ कहा कि सुशांत के नाम पर फ़िल्म, किताब या किसी तरह की व्यावसायिक गतिविध की इजाज़त परिवार ने नहीं दी है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें, पिछले साल 14 जून को सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला…
पुलिस पर लगाए नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने गंभीर आरोप, कहा- नौकरी देने के बहाने कई बार किया रेप
पंजाब से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुधवार को यहा एक नेशनल लेवेल के खिलाड़ी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे नौकरी देने के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है.जानकारी के अनुसार यह मामला पंजाब के लुधियाना का है. यहां एक नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने पुलिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. खिलाड़ी का कहना है कि उसे स्पोर्ट कोटे में सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने कई बार दुष्कर्म किया गया.पुलिस के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोपो पर एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने कल…
स्टेट चैंपियनशिप आनलाइन स्टेट अंडर-18 में नारायण बने स्टेट चैंपियन
पूरे विश्व में कोरोना काल में सभी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित हुई है। शतरंज की भी सभी प्रतियोगिताएं रद हो गई थीं। एआइसीएफ के अध्यक्ष संजय कपूर और यूपी के सचिव एके रायजादा के प्रयासों से शतरंज की स्टेट अंडर-18 चैम्पियनशिप आनलाइन दो और तीन जून को आयोजित हुई। इसमें नियम था कि जिस कमरे में बैठकर खिलाड़ी खेलेगा, वह खेल के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेगा। कैमरे के सामने न खिलाड़ी अपने स्थान से उठ सकेगा और न इधर-उधर देख सकेगा। यदि नेट सर्वर डाउन होगा तो खिलाड़ी स्वत:…
मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, 3 दिन पहले ही लौटे थें घर
पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहने वाले फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा. उन्हें कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है.फिलहाल हालत स्थिर बतायी जा रही है. मोहाली के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के चार दिन बाद एक बार फिर उन्हें भर्ती होना पड़ा है. पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन को गुरुवार को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के नेहरू अस्पताल एक्सटेंशन के आईसीयू में भर्ती कराया…
मेडिकल रैप से पीड़ित लोगो ने डॉक्टर के खिलाफ खटखटाया अदालत का दरवाजा
न्यूयॉर्क (New York) की एक महिला ने एक डॉक्टर पर स्पर्म (Sperm) में हेराफरी करने का आरोप लगाया है. महिला ने ये आरोप 40 साल बाद लगाए हैं. महिला का दावा है कि कई साल पहले वो एक डॉक्टर से प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की समस्या को लेकर मिली थी. इस दौरान डॉक्टर ने बिना उसकी इजाजत के अपने स्पर्म उसके भीतर दाखिल कर उसे गर्भवती कर दिया. अब इस घटना को डॉक्टरों की भाषा में ‘मेडिकल रेप’ (medical Rape) कहा जा रहा है. महिला का नाम बियांका वास है. कोर्ट में…
कैसे उल्टा पड़ा बेंजामिन नेतन्याहू का दांव,सत्ता से बेदखल करने को विरोधी तैयार
करीब दो हफ्ते पहले जब इजरायल सबसे बुरे सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा था, गाजा से रॉकेटों की बौछार हो रही थी, तब कौन सोच सकता था कि वामपंथी, दक्षिणपंथी और मध्यमार्गी जैसी विरोधी विचारधाराओं वाले दल अरब पार्टी के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए सहमत होंगे, जो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करेगी। हाल में जब लड़ाई तेज हुई तब सभी यह सोच रहे थे कि इससे इजरायल में सबसे लंबे समय तक पद पर रहे प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सत्ता पर काबिज…
