कोरोना टीकाकरण अभियान में आगे आये कोलकाता के फुटबॉल क्लब

कोलकाता के तीन क्लब सदर्न समिति, कालीघाट मिलन संघ एफसी और भारतीय फुटबॉल संघ कोरोना के खिलाफ अभियान में जुड़ गए हैं और लोगों को मुफ्त टीके मुहैया करा रहे हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर में तीन लाख से अधिक मामले रोजाना आ रहे हैं और पिछले दस दिन में 3500 लोग मारे जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 18431 मामले आए हैं और 117 मौतें हो चुकी है। छह मई से सदर्न समिति, कालीघाट मिलन संघ एफसी और आईएफए कोलकाता में टीकाकरण का इंतजाम करेंगे।’ सदर्न समिति…

इंग्लैंड की टिकट कटाने में असफल रहे हैं. हार्दिक और पृथ्वी, प्रसिद्ध कृष्णा कर सकते हैं डेब्यू

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी. हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ इंग्लैंड की टिकट कटाने में असफल रहे हैं.न्यूजीलैंड और भारत के बीच 18-22 जून तक साउथंप्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा. शेड्यूल के मुताबिक, टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी. पहला मैच ट्रेंट ब्रिज में होगा, दूसरा…

आईपीएल नीलामी में बार-बार नजरअंदाज किए जाने से चेतेश्वर पुजारा का छलका दर्द

आईपीएल 2021 से चेतेश्वर पुजारा की लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी हुई। इस साल फरवरी में हुई नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा। पुजारा का ये बेस प्राइज था। इससे पहले आईपीएल के 6 सीजन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना था। उन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल में खेला था। पंजाब की तरफ से उन्होंने 6 मैचों में 124 रन बनाए थे। उन्होंने साल 2013 मेंरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना एकमात्र अर्धशतक जड़ा था। इस मैच…

भारत को सहायता भेजने के लिए तैयार है अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

भारत में कोरोना वायरस से भयावह होती स्थिति से पार पाने के लिए अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि महामारी की शुरुआत में भारत ने अमेरिका की मदद की थी, अब हम भारत की सहायता के लिए खड़े हैं। मदद का आश्वासन देते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ‘महामारी की शुरुआत में, जब हमारे अस्पताल के बेड कम पड़ने लगे तब भारत ने सहायता भेजी थी। आज, हम भारत को उसकी ज़रूरत के समय में…

डब्ल्यूटीओ प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवेला बयान : कोविड से निपटने में टीका सिर्फ मददगार है

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 टीके को लेकर पेटेंट नियम हटाने की पहल को अमेरिकी प्रशासन के समर्थन से टीका की पहुंच को बढ़ाने में मदद मिल सकती है लेकिन जरूरी नहीं कि यह सबसे “अहम मुद्दा” हो क्योंकि यूरोप के अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि ज्यादा टीकों का निर्यात एक ज्यादा बड़ी प्राथमिकता है।डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला ने शुक्रवार को एक वीडियो क्रांफ्रेंस में कहा कि व्यापार संगठन का लक्ष्य “टीका असमानता से निपटने में विकासशील देशों के लिए टीके तक…

घबराएं नहीं, सकारात्मक सोच से हारेगा कोरोना : डॉ. नवल किशोर शाक्य

लखनऊ (दस्तक चाणक्य के सम्पादक आदर्श कुमार से विशेष वार्ता): कोरोना पॉजिटिव होने पर घबराएं नहीं, बल्कि अपनी सोच सकारात्मक रखें। आत्मविश्वास को मजबूत रखें। कोरोना को हराने के लिए यह जरूरी है। चिकित्सकों की सलाह का पालन करें। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाई का सेवन करें। ऐसा कर आप निश्चित रूप से कोरोना को मात देने में सफल रहेंगे। यह बातें लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल के सृजन डॉ नवल किशोर शाक्य ने कही । उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के नए रोगियों में बढ़ोत्तरी रही है । जांच रिपोर्ट…

बुद्ध के अर्थों में सुख क्या है: बौद्ध भिक्षु सुमितरत्न

एक दिन बहुत से भिक्षु बैठे बात कर रहे थे कि संसार में सबसे बड़ा सुख क्या है ? अगर संसार में सुख ही था तो छोड़कर आए क्‍यों ? जब संसार में दुःख ही दुःख रह जाए, तभी तो कोई संन्यस्त होता है। जब यह समझ में आ जाए कि यहाँ कुछ भी नहीं है । खाली पानी के बबूले हैं, आकाश में बने इंद्रघनुष हैं, आकाश कुसुम है, यहाँ कुछ भी नहीं है, तभी तो कोई संन्यासी होता है । संन्यास का अर्थ ही है, संसार व्यर्थ हो…

कोरोना की नई लहर में 129 जिले बढ़ा रहे चिंता

महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, लेकिन अब यह लहर देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल रही है। देश के 129 जिले ऐसे हैं, जहां बीते एक सप्ताह से हर रोज 5,000 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, कोलकाता और देहरादून जैसे शहर नए कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। 10 लाख लोगों पर नए कोरोना केसों के औसत के लिहाज से देखें तो गुरुग्राम में यह 11,695 का है। इसके अलावा कोलकाता भी…

देश के हालात पर सोनिया गांधी ने किये सवाल, केंद्र से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच कांग्रेस ने बिगड़े हालात के लिए केंद्र पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है। साथ ही स्टैंडिंग कमेटी से भी कोरोना के बिगड़ते हालात पर नजर बनाने की गुजारिश की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से…

दिल्ली को रोज़ 700 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति करें: केंद्र से सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली को अगले आदेश तक रोज़ 700 मीट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी होगी। बकौल कोर्ट, “जब हम 700 एमटी कहते हैं तो इसका मतलब रोज़ है…हमें ऐसी स्थिति में न लाएं कि हमें सख्त कदम उठाने पड़ें।” केंद्र ने दिल्ली को बुधवार को 730 एमटी ऑक्सीजन दी थी।

यूपी पंचायत चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा चिंताजनक, सरकार उठाए ज़रूरी कदम: मायावती

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है, “राज्य में पंचायत चुनाव के बाद जिस प्रकार से राजनीतिक हिंसा, झड़प, आगजनी व अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं यह अति-दुखद व अति-चिंताजनक है।” उन्होंने कहा, “राज्य सरकार को इस मामले में गंभीर होकर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की सख्त ज़रूरत है।”

सेंट्रल विस्टा परियोजना ‘क्रिमिनल वेस्टेज’, लोगों की ज़िंदगी पर ध्यान दें: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को ‘क्रिमिनल वेस्टेज’ बताते हुए कहा, “लोगों की ज़िदगी को केंद्र में रखें…नया घर पाने के अपने अंधे अहंकार को नहीं।” गौरतलब है, परियोजना की अनुमानित लागत ₹13,450 करोड़ है जिसके तहत उप-राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नए आवासों का निर्माण क्रमश: मई और दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा।

अब बच्चों की स्कूली किताबों में दिखे सुशांत सिंह राजपूत? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये Photos

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर उनके परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा लेकर आई थी। आज भी लोग सुशांत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज के जरिए उन्हें याद करते दिख जाते हैं। वहीं इस बीच हाल ही में सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी तस्वीरें स्कूली किताबों में देखने को मिली हैं। इन पोस्ट में किताबों की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। स्कूल के बच्चों की किताबों…

कोरोना को देखते हुए गोवा सरकार ने फिल्म और टीवी शो की शूटिंग की परमिशन की रद्द

एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा ने फिल्म और टीवी शो की शूटिंग की सारी परमिशन रद्द कर दी है। यह निर्णय कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखकर लिया गया है। एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा, गोवा सरकार की नोडल एजेंसी है, जो राज्य में शूटिंग से जुड़े मामले की देखरेख करती है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते महाराष्ट्र और चेन्नई के निर्माताओं ने अपनी फिल्म और टीवी की शूटिंग गोवा में शिफ्ट कर दी थी। हालांकि कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए गोवा सरकार की एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ…

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे की कोरोना से जंग जारी, आईसीयू में भर्ती

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने फैंस से प्रार्थना करने के लिए कहा है।इससे पहले शुभी ने अनिरुद्ध के साथ बेटे की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था- ‘मैं अनिरुद्ध के पास जा रही हूं। उसकी स्थिति गंभीर है। मैं अपने दो महीने के अनिश्क को छोड़कर जा रही हूं और यह मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। एक ओर वह…

जब एक बिज़नेसमैन की मौत पर रोने क लिए चंकी पांडेय को दिए गए थे पांच लाख रुपये

कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ऐसे हैं, जिन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में भाग बुलाने के लिए बाकायदा कीमत चुकाई जाती है। शादी का फंक्शन हो या किसी इवेंट का रिबन काटना हो, सेलेब्स इसके लिए अच्छी-खासी रकम चार्ज करते हैं। मगर, चंकी पांडेय को जो ऑफ़र मिला, वो शायद ही किसी को मिले। दरअसल, चंकी पांडेय को एक बिज़नेसमैन की मौत पर रोने के लिए 5 लाख रुपये का ऑफ़र दिया गया था और इसके पीछे की वजह इस ऑफ़र से भी ज़्यादा अजीब है। चंकी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2009…

आज वर्ल्ड एथलेटिक्स डे पर जानिए कुछ खास

वर्ल्ड एथलेटिक्स डे 2021 इस वर्ष 7 मई को मनाया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स डे की दिनांक प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है जिसे IAAF द्वारा निर्धारित किया जाता है, हालांकि, इसे अधिकांश मई माह में ही सेलिब्रेट किया जाता है। पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स डे 1996 में मनाया गया था। वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहन देना है।क्या है उद्देश्य:-वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का उद्देश्य लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित…

कोरोना के कारण, आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव या श्रीलंका के रास्ते स्वदेश जायेंगे

बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चित समय के लिए रद्द कर दिया है, इस स्थिति में सभी खिलाड़ी भी अपने-अपने घर वापस लौटने लगे हैं. हालांकि ओवरसीज खिलाड़ियों के लिए उड़ानें रद्द होने के कारण दिक्कतें अब भी बनी हुई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी ने भी देश में हवाई यात्रा प्रतिबंधित होने के कारण खिलाड़ियों को श्रीलंका या मालदीव के रास्ते लाने पर विचार किया है. कोच और खिलाड़ी समेत 14 लोग दूसरे रास्ते से लौटेंगे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य अधिकारी निक हॉकले ने बताया है कि बीसीसीआई ओवरसीज…

एक तरफ कोरोना से पसरा मातम,तो दूसरी तरफ मैच न होने से बीसीसीआई को 2500 करोड़ का नुकसान

कोरोना वायरस का कहर भारतीय क्रिकेट पर भी बरस रहा है. गुरुवार को बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने जानकारी दी कि अगर आईपीएल के बचे हुए मैच नहीं हुए तो बीसीसीआई को 2500 करोड़ का नुकसान हो सकता है. वहीं कोरोना वायरस की वजह से भारतीय क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति और राजस्थान के पूर्व रणजी खिलाड़ी विवेक यादव के घर मातम छा गया.भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमार का कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया. इससे दो हफ्ते पहले उनकी मां का भी इस घातक संक्रमण के कारण…

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के ऊपर हुआ बम से हमला,बाल बाल बचे मोहम्मद नशीद

मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति तथा संसद के मौजूदा अध्यक्ष मोहम्मद नशीद गुरुवार को अपने घर के निकट हुए एक धमाके में घायल हो गए और राजधानी के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।पुलिस की मीडिया इकाई ने लिखित संदेश में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसने लोगों से राजधानी माले में धमाके वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करने का अनुरोध किया है। नशीद (53) 30 साल के एकतंत्र शासन के बाद…