उमरिया: कोरोना काल में मीडिया को प्रशासनिक मदद की दरकार

वैश्विक महामारी कोरोना काल के लंबे अंतराल मे जिले के मीडिया साथियों को मदद की दरकार है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक मदद की मांग की है।इस मौके पर कलेक्टर से उन्होंने कहा कि मीडिया साथियों को विशेष कार्ड मुहैया कराया जाए जिससे परिवार के पालन पोषण में अनाज आदि कि ज़रूरी उपलब्धता ज़रूरतमंद मीडिया साथी सुनिश्चित कर सके,साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर करने आपदा काल के किसी मद से ज़रूरी मद दिलाया जाए,जिससे आर्थिक रूप से तंगी के शिकार मीडिया…

उमरिया: नगर मे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए लगाये गये कर्फ्यू का पालन नही करने वाले व्यक्तियों कार्यवाही

बिरसिंहपुर/पाली: नगर मे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए लगाये गये कर्फ्यू का पालन नही करने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हें घरों मे ही रहनें की समझाईश दी जा रही है। इसी के तहत अनुविभागीय अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह जाट व थाना निरीक्षक आरके धारिया के नेतृत्व मे प्रकाश चौक व बस स्टैंड मे बेवजह घूम रहे एवं दो पहिया पर डबल सीटर जा रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। सांथ ही ऐसे लोगों को धारा 188 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए…

रायबरेली: लॉकडाउन में भी एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

सतांव- (रायबरेली) ! पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा लॉकडाउन में घूमने वाले युवाओं से पूछ-ताछ करती एंटी रोमियो की महिला कांस्टेबल शोहदों की चेकिंग की गई साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कस्बे एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं, से उनकी सुरक्षा के संबंध में भी वार्ता की गई एवं कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने माक्स लगाने हेतु हिदायत दी गई बालिकाओं, महिलाओं, को उच्चाधिकारियों के नंबर भी प्रदान किये गये। इस दौरान…

रायबरेली: 3 सबसे सशक्त नेता एमएलसीदिनेश प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय व सदर विधायक आदिति सिंह का जिला पंचायत चुनाव में अहम भूमिका

सतांव- (रायबरेली) ! सबसे अहम बात तो यह है कि जनपद के 3 सबसे सशक्त नेता एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय वह सदर विधायक आदिति सिंह, कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। दिनेश सिंह जहां मैनेजमेंट work तोड़ जोड़ की राजनीति में सबसे आगे देखेंगे तो वही मनोज पांडेय व आदिति सिंह की गूगल अलग ही दिशा तय करेगी। किसकी जीत और किसकी पट हो गई यह तो आने वाला समय बताएगा इस बार का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव…

रायबरेली: वाहन चोरी का मामला पंजीकृत

लालगंज रायबरेली।लालगंज पुलिस ने अल्लाह नगर से चोरी हुयी बुलेरो पिक अप के मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उल्लेखनीय है कि अल्लाह नगर लालगंज निवासी जमील अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार की बुलेरो पिक अप 30 अप्रैल की रात चोरी चली गयी थी।मामले मे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है,लेकिन अभी तक चोरी गये वाहन का पता नही चल सका है।

रायबरेली: ऊँचाहार में लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराया गया

ऊंचाहार-प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा सोमवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है और इसका सख्ती से पालन हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश भी दिये गये है।गुरुवार को नगर खरौली रोड, बस स्टैंड, थाना चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और लोगों से लॉक डाउन का पूर्णतया पालन करने की अपील भी की है।इसके अलावा खुली हुई छिटपुट दुकानों को भी बन्द कराया गया है।वहीं इसी…

रायबरेली:नगर स्थित कोतवाली का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया और इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

ऊँचाहार-नगर स्थित कोतवाली का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया और इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है।वहीं पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।गुरुवार की दोपहर कोतवाली का पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया ,सबसे पहले उन्होंने मिशन सेवा शक्ति के अंतर्गत मौजूद महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से शिकायती पत्रों के निस्तारण सम्बंधित जानकारी हासिल की और कुछ शिकायती पत्रों की जांच पड़ताल भी की।उसके बाद पीआरवी पुलिस के उपस्थिति रजिस्टर की…

रायबरेली:दो बाईक में जोरदार भिड़ंत बाइक सवार बुरी तरह से घायल

ऊँचाहार-तहसील क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग स्थित उमरन बाजार में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।गुरुवार की दोपहर नगर के खरौली रोड निवासी अर्जुन कुमार 23 बाइक से किसी आवश्यक कार्य से उमरन बाजार गया हुआ था तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई घटना में अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद…

रायबरेली: ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

ऊचाहर/ रायबरेली कोरोना वायरस से बचाव के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना लगातार कार्य कर रहा है l महामारी के इस समय एनटीपीसी हर वो कदम उठा रहा है जिससे यह बीमारी न फैले l इसी कड़ी में एनटीपीसी ऊंचाहार ने ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया l एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख भोला नाथ , महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण असित दत्ता , अपर महाप्रबंधक मानक संसाधन वंदना चतुर्वेदी ने एक विशेष कार्यक्रम में ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉक के आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का…

रायबरेली:मेडिकल स्टोर संचालकों ने आपदा को अवसर समझकर ग्राहकों से वसूल रहे मनमानी रकम

खीरों रायबरेली। जहां कोरोनावायरस उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है, सरकारी तंत्र दवा और ऑक्सीजन का रोना रो रहा हैं। वही मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा गरीब, बेबस और लाचार लोगों से आपदा को अवसर में बदल कर अपनी जेबें भर रहे हैं। कीमत से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दवाएं बेची जा रही हैं। यही नहीं मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा खीरों क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ कर मेडिकल स्टोरों पर सरकारी दवा धड़ल्ले के साथ बेची जा रही है। सरकारी तंत्र इस महामारी में निर्लज्ज और…

रायबरेली: सही मायने में सफाई कर्मी है कोरोना योद्धा-व्यापार मंडल अध्यक्ष

महराजगंज: कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण ने जहां हर गतिविधियों पर विराम लगा दिया है, वहीं कोरोना काल में सफाई कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ गया है। नगर पंचायत महराजगंज में एक बार फिर डोर टू डोर सैनिटाइजेशन तथा सफाई का काम जोरों पर चलाया जा रहा है। सफाई कर्मी वास्तव में कोरोना योद्धा है। जो अपनी पीठ पर 15 किलो की केन बांधकर नगर के सभी वार्डों में सुबह से शाम तक सैनिटाइजेशन का काम करते रहते हैं। आपको बता दें कि, कोरोना संक्रमण को…

उमरिया: पिता को खुद के बेटे ने हे उतरा मौत के घाट

उमरिया कोतवाली थाने की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ददरौंड़ी निवासी निवासी राजू कोल की लाठियों से पीट – पीट कर हत्या उसके सौतेले पुत्र हीरा लाल अगरिया ने कर दिया। सिविल लाइन चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम रामदीन बैगा और उसका भाई रामफल बैगा मृतक राजू कोल की बाड़ी तोड़ कर ले जा रहा था तो राजू के पुत्र ने मना किया जिस पर विवाद होने लगा। उसी समय राजू कोल का सौतेला पुत्र हीरा लाल अगरिया आ गया और रामदीन बैगा का पक्ष लेते…

उमरिया – रोको-टोको अभियान के तहत कोरोना से बचाव का दिया जा रहा है संदेश

उमरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री चैहान लोगों से मास्क पहनने का निरंतर आग्रह कर रहे हैं। जिसको लेकर आज उमरिया जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक शिवशंकर शर्मा के मार्गदर्शन में पाली विकाश खंड के मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उमरिया से सम्बद्ध उत्कर्ष सोशल डेवेलपमेंट फाउंडेशन के पंजीकृत कोरोना वालेंटियर के सहयोग से कोरोना की…

जौनपुर :कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – थाना कोतवाली शाहगंज मल्हज मोड़ के समीप बुधवार को कार की चपेट में आने से स्थानीय गांव निवासी महेंद्र यादव (55) की मौत हो गई । वह नगर के रोडवेज स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे । वे बुधवार को दोपहर दुकान के किसी काम से बड़ा गांव जा रहे थे। मलहज मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जौनपुर : युवक को चकमा दे जालसाजो ने खाते से 42 हजार उड़ाए।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी युवक के खाते से जालसाज उन्हें चकमा देकर ₹42000 उड़ा दिए । पोरई गांव निवासी मोचन पुत्र भागेलु राम प्रजापति मुंबई में रहते थे। वहां एक्सिस बैंक में उनका खाता है जहां वह अपनी मेहनत की कमाई का पैसा जमा किए थे। लाक डाउन के चलते कुछ दिन पूर्व में घर आए थे । सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे उनके खाते वाले मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आई इसके तुरंत बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया। बातचीत…

जौनपुर : काफी जद्दोजहद के बीच प्रशासन ने 72 घंटे बाद घोषित की जिला पंचायत के 83 वार्डो का परिणाम।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश – जिला पंचायत जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 72 घंटे बाद जिला प्रशासन ने काफी जद्दोजहद के बाद घोषित किया । कई वार्डो पर सत्ता पक्ष के लोगों का दबाव दिखा । जहां से अपने हारे प्रत्याशी जिताने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाए हुए थे लेकिन जनता और समर्थकों की वजह से उनकी एक न चल पाई और प्रशासन मजबूरी में सही परिणाम घोषित करना पड़ा। सबसे ज्यादा दबाव वार्ड नंबर 6 व वार्ड नंबर 17 पर हुआ जिस पर सत्ता पक्ष के…

रायबरेली -थुलरई में 15 मौतों से गांव में दहशत

डलमऊ रायबरेली – विकास खंड दीन शाह गौरा की थुलरई गांव में पिछले एक पखवाड़े से एक के बाद एक हुई 15 मौतों से गांव में दहशत फैल गया जुखाम बुखार से इंफेक्शन की शुरुआत हुई और सांस लेने में तकलीफ के बाद मौत हो जाती है ऐसे कई मामले संज्ञान में आए हैं इतनी तादाद में हुई मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ना किसी की जांच की गई और ना ही गांव की फागिंग कराई गई गुरुवार को अचानक गांव में तीन अर्थियां एक साथ…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।

पीलीभीत: आज दिनांक 6 मई 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय ने शहर के गौहनिया चौराहा, लाल रोड, जेपी रोड, मेन मार्केट, नोगमा चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा व बांसुरी चौराहा में भ्रमण कर पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक किया। नोगमा चौराहा पर ट्रैफिक बैरियर की व्यवस्था को दुरूस्त करवाकर वाहनों की चेकिंग करवाई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया। टीआई पीलीभीत को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले…

मोदी ने की केरल सरकार की तारीफ; कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीकों की बर्बादी रोकना महत्वपूर्ण

देश भर में कोरोना से स्थिति खराब है। मामले तीन लाख से चार लाख के बीच आ रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों ने लॉकडाउन भी लगा दिया है। इस बीच देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं वैक्सीन की इस दौरान बर्बादी भी हो रही है। पहले देश के लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। जिसके कारण फरवरी महीने में वैक्सीन की बर्बादी हुई। वहीं अब केरल सरकार ने वैक्सीन की बर्बादी ना हो इसके लिए उपाय किए हैं। जिसकी…

पद संभालते ही ममता ने 29 आईपीएस बदले

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही घंटों के अंदर ममता बनर्जी ने बुधवार को 29 शीर्ष पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से अधिकतर को विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने तैनात किया था। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने निर्वाचन आयोग की तरफ से हटाए गए अपने विश्वस्त अधिकारियों को दोबारा तैनात करते हुए कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक देबाशीष धर को निलंबित कर दिया। कूचबिहार के सीतलकूची क्षेत्र में ही 10 अप्रैल को एक मतदान बूथ पर हमला रोकने के लिए सीआईएसएफ जवानों की…