चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं. इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच एल बालाजी और एक बस क्लीनर शामिल है. इन सभी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि टीम के बाकी खिलाड़ी निगेटिव हैं. माना जा रहा है कि विश्वनाथन, बालाजी और क्लीनर की रिपोर्ट गलत भी हो सकती है, इसलिए उनका दोबारा टेस्ट भी किया गया. यदि वे फिर से पॉजिटिव निकलते हैं, तो उन्हें टीम के बायो बबल से बाहर 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा. ये रिपोर्ट्स…
Day: May 4, 2021
कोरोना से संक्रमित है आईपीएल के 14वें सीजन में ये 7 खिलाड़ी
आईपीएल का 14वां सीजन कोविड-19 महामारी के कारण थम सा गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का 30वां मैच भी कोविड की भेट चढ़ गया. ये मैच स्थगित कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों में, खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और ग्राउंडमैन अलग-अलग स्थानों पर पॉजिटिव पाए गए हैं. आज कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. आपको बताते हैं ऐसे कौन से खिलाड़ी है जो इस सत्र में पॉजिटिव पाए गए हैं.कोविड -19 पॉजिटिव खिलाड़ियों की सूची; नीतीश राणा –…
BCCI ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश,
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने चार दिन पहले यानी 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था. आज दोपहर में खबर आई थी कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोनावायरस पॉजिटव पाए गए हैं. कोलकाता ने अपना आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ ही खेला था और उस मैच में वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे.आपको बता दें कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती…
एस. जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले, कोरोना समेत कई अहम मामलों पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ब्रिटेन के चार दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे, जहां पर उन्होंने G-7 की बैठक में शिरकत की। कोरोना महामारी के बीच G-7 ने विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। साथ ही कोरोना महामारी समेत कई गंभीर मसलों पर चर्चा हुई।बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मेरे पुराने दोस्त एंटनी ब्लिंकन से मिलकर काफी अच्छा लगा। हम दोनों में कोरोना महामारी और वैक्सीन उत्पादन को लेकर चर्चा…
27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा ने लिया तलाक का फैसला
अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा से तलाक लेना का फैसला किया है। शादी के 27 साल बाद Bill Gates (बिल गेट्स) और Melinda Gates (मेलिंडा गेट्स) ने कहा है कि अब दोनों साथ नहीं रह सकते हैं। इस तरह दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हम दोनों ने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला कर लिया। हमें ये…
