पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए आईपीएल 2021 (IPL 2021) में ज्यादा अच्छा वक्त नहीं रहा है, लेकिन शुक्रवार की शाम टीम के लिए शानदार रही. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 34 रनों से शिकस्त देकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. बैटिंग से लेकर बॉलिंग और फील्डिंग तक, टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. पंजाब के लिए ये एक तरह से लगभग परफेक्ट मैच था. लगभग इसलिए, क्योंकि टीम के लिए मैच का अंत तो जीत के साथ…
Day: May 1, 2021
क्रिकेटर आर आश्विन की पत्नी ने किया खुलासा, परिवार के 10 लोग कोविड-19 संक्रमित
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाये गए.दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है.उन्होंने कहा, “एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए. अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे. पूरे सप्ताह यह बुरा…
कोरोना महामारी को लेकरऑस्ट्रेलिया सरकार हुई सख्त, भारत से घर लौटने की कोशिश करने वाले किसी भी खिलाड़ियों पर होगी कार्यवाही
भारत (India) से आने वाले यात्रियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सरकार सख्त हो गई है. सरकार भारत से घर लौटने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए जुर्माना और जेल जैसी सजा देने का प्रावधान करेगी. देश के कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडेनबर्ग ने इस कदम को कठोर बताते हुए इसका बचाव किया, लेकिन कहा कि इसे लाने की जरूरत है. बता दें कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) की सरकार ने भारत से आने वाली सीधी उड़ानों (India Direct Flight) पर पहले ही रोक (Ban) लगा दी है.…
कोरोना की इस लड़ाई में मारीशस ने भारत को भेजे 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक और बोले हम आपके साथ है
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को मदद देने वाले देशों में मॉरिशस भी शामिल हो गया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने कहा कि दोनों देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। मॉरीशस पहले ही 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक की खेप भेज चुका है। उन्होंने कहा, ”मॉरीशस गणराज्य ने भारत में मेडिकल कर्मचारियों को वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने में मदद करने के लिए 200 ऑक्सीजन संकेंद्रक दान किये हैं।” उन्होंने कहा, ”हम इस कठिन समय में भारत के लोगों…
शी जिनपिंग ने भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 30 अप्रैल को भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि मैं भारत की कोविड-19 महामारी की हालिया स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हूं। मैं चीन सरकार, चीनी जनता और अपने नाम पर भारत सरकार और जनता का हार्दिक अभिवादन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मानव समुदाय के बीच घनिष्ठ संबंध है। विश्व के विभिन्न देशों द्वारा सिर्फ एकजुट होकर सहयोग करने से ही महामारी को पराजित…
