सीएम योगी का ऑक्सीजन को लेकर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि अगर कोई ऑक्सीजन सिलेंडर लेने जाता है तो, डाक्टर की पर्ची दिखाने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रेमेडेसिवर, जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा और ऐसे लोगों की सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से हर आदमी आक्सीजन के पीछे न भागे। जिसे डाक्टर ने जिसे आक्सीजन की आवश्यकता बताया है, उसे…

औरैया के बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी हुई मौत

उत्तर प्रदेश की औरैया (सदर) सीट से बीजेपी विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटों के भीतर उनके पिता रामदत्त दिवाकर (92) की भी शनिवार को मौत हो गई। गौरतलब है, कोविड-19 संक्रमित रमेश चंद्र दिवाकर का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, उनके पिता रामदत्त दिवाकर भी कई दिनों से बीमार थे।

शहडोल: सिंहपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

शहडोल(sandeep sahu)। थाना सिंहपुर क्षेत्रांर्गत 22 अप्रैल को सूचनाकर्ता दीपक कोल पिता बेसहना कोल उम्र 27 वर्ष नि0 इमली टोला सिंहपुर का हमराह अपने भाॅंजा के साथ थाना उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि दिनांक 21.04.21 को करीबन शायं 06 बजे ग्राम निपनिया से मेरे जीजा कोमल उर्फ नरधू कोल द्वारा फोन से मुझे बताया कि तुम्हारी बहन खत्म हो गयी है, और अपना फोन काट दिया। तब मैं अपने माता-पिता को यह बात बताकर माता-पिता के साथ अपनी बहन के ससुराल ग्राम निपनिया गये, तो देखे कि मेरी बहन…

शहडोल: कोतवाली पुलिस की बडी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध राजश्री गुटखा एवं तम्बाखू किया जप्त

शहडोल(sandeep sahu)। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 24 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकल से राजश्री प्रीमियम गुटखा एवं तम्बाखू अवैध बिक्री करने के उद्धेश्य से जयस्तंभ तरफ से न्यू गाॅधी चैक तरफ जा रहा हैै। कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए न्यू गाॅधी चैक में जयस्तंभ तरफ से आने वाले मोटर सायकल को रोककर पुछताछ किया गया तो उसने अपना नाम अनिरूद्ध गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 23 वर्ष नि0 रामपुर जिला अनुपपुर का होना बताया। आरोपी के पास रखे बोरियों…

हरियाणा में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित गुरुग्राम समेत 6 ज़िलों में धारा-144 लागू

हरियाणा सरकार ने शनिवार को कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 6 ज़िलों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत और रोहतक में धारा-144 लागू कर दिया। इन ज़िलों में 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लग गया है। राज्य सरकार ने इन ज़िलों में सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को लागू करने का आदेश दिया।

आजमगढ़: हास्पिटल में आक्सीजन न मिलने पर एक गरीब ने खोया अपना भाई

आजमगढ़: पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या बढ़ती जा रही है। अब आक्सीजन आ जाने से पिछले 24 घंटों में कुछ राहत हुई है । लेकिन अस्पतालों के बाहर अभी भी काफी संख्या में मरीज लाइन लगाए देखे जा रहे हैं जिन्हें आक्सीजन की अति आवश्यकता है इसी बीच एक गरीब ने अपने भाई को बचाने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों से गुहार लगा रहा था। कि उसके भाई को ऑक्सीजन दिलवा दे नही तो भाई मर जाएगा। लेकिन उसकी गुहार लगाने पर कोई भी हल…

प्रयागराज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी शनिवार को संगम सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तहत 02 मई, 2021 को होने वाली मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में बैठक करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को मतगणना से सम्बंधित सभी तैयारियों को समय से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर निर्धारित मानक के अनुसार सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को मतगणना स्थल पर निर्धारित दूरी के अनुसार वैरीकेटिंग एवं लोहे की जाली लगाये जाने के निर्देश…

जया प्रदा ने एक बार फिर किया खुलासा- रोमांटिक सीन में धर्मेंद्र का होता था कैसा हाल? शत्रुघ्न सिन्हा को कहा कंजूस

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। जिन्हें लोग आज भी याद करते दिखाई दे जाते हैं। वो एक दौर में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। यही कारण है कि उन्होंने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े हीरोज के साथ काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक शो पर अपने को-स्टार्स धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि रोमांटिक सीन्स में धर्मेंद्र की हालत कैसी हो जाती…

आखिर क्यों अजय देवगन ने ठुकराई यशराज सुपरहीरो फिल्म!

अजय देवगन इन दिनों अपमकिंग फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया ‘को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अवाला वह ‘मैदान’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’,’RRR’ , ‘मे डे’ और ‘थैंक गॉड’ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि अजय ने यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो यह यह एक सुपरहीरो फिल्म थी, जो कि करीब 180 करोड़ के बजट में बनने…

मशहूर फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को हुआ वैक्सीनेशन के कारण लाभ, कोरोना वायरस से उबरे

मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि कोरोना वायरस से अब वह ठीक हो गए हैंl साथ ही उन्होंने इस बारे में भी बताया कि वैक्सीनेशन का उन्हें लाभ हुआ है और वह जल्दी उबर पाए हैंl कोरोना महामारी की दूसरी लहर पूरे देश में बड़ी तेजी से फैली हैl बॉलीवुड के कई कलाकार इसकी चपेट में आ चुके हैंl इसमें समीरा रेड्डी, अर्जुन रामपाल और संदीप सोपारकर जैसे कलाकार शामिल हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इस बारे में बताया भी थाl 17 अप्रैल…

ये है 4 भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों के बेटे जो जल्द कर सकते हैं भारत के लिए डेब्यू,

भारत ने क्रिकेट को महान खिलाडी दिए है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ इत्यादि जैसे दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति से खेल को गौरवान्वित किया है. लेकिन हम इन खिलाड़ियों को हमेशा खेलते नहीं देख सकते हैं. इन दिग्गजों के संन्यास के बाद कई अन्य युवाओं ने उनकी जगह भरने की कोशिश की हैं. हालाँकि इस लेख में हम 4 ऐसे क्रिकेटरों के बारे में जानेगे, जिनके बेटे जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. 1) अर्जुन तेंदुलकर- (सचिन तेंदुलकर) अर्जुन तेंदुलकर पर अपने बेटे के नाम…

KKR पर भारी पड़ा वानखेड़े का ग्रहण, शाहरुख की टीम का स्टेडियम में खराब रिकॉर्ड जारी

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का वक्त अच्छा नहीं चल रहा है. शाहरुख खान की KKR ने सीजन की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर की थी, लेकिन इसके बाद से ही टीम की हालत बुरी हो गई है. टीम की बैटिंग ने अभी तक काफी निराश किया है और हार के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार रही है. यही कारण है कि इस टीम को लगातार 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. शनिवार 24 अप्रैल को भी KKR का यही हाल हुआ और राजस्थान…

आखिर क्यों लगातार हार रही है कोलकाता की टीम,

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के साथ आगाज किया था। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आइपीएल 2021 के अपने पहले मैच में 10 रन से हराया था। इसके बाद से लगातार टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर ने टूर्नामेंट की अपनी लगातार चौथी हार झेली। हार का कारण वैसे तो खिलाड़ियों का एकजुट प्रदर्शन नहीं करना है, लेकिन केकेआर की टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों का मैनेजमेंट नहीं कर पा रही है…

कोविड मामलों की बढ़ती लहर देख पाकिस्तान के पीएम ने सेना से मांगी मदद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान सेना से कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए एसओपी को लागू करने में पुलिस कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करने को कहा है. उन्होंने चेताया कि अगर मौजूदा दौर जारी रहा तो पाकिस्तान को जल्द ही भारत जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है. राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, “मैं आपसे एसओपी का पालन करने की अपील कर रहा हूं, ताकि हमें ऐसे कदम उठाने की जरूरत…

फलस्तीनी चरमपंथियों और इजरायल में आपसी विद्रोह , हिंसा के मामलों में वृद्धि से यरुशलम में गहरा तनाव

गाजा पट्टी से फलस्तीनी चरमपंथियों ने शनिवार रात इजरायल में लगभग तीन दर्जन रॉकेट दागे तो दूसरी ओर इजरायली सेना ने हमास समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमले किये. पिछले कुछ माह में सीमा पार हिंसा के मामलों में वृद्धि से यरुशलम में तनाव गहरा गया है. पूर्वी यरूशलम में सैंकड़ों फलस्तीनियों की इजरायल पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद ये रॉकेट दागे गए हैं. दोनों पक्षों के बीच झड़प में कम से कम चार पुलिसकर्मियों और छह प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. रमजान के महीने में…

रायबरेली:प्रधान पद के प्रत्याशी की लाठी डंडो से पीटकर की हत्या ।

डलमऊ /रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोईली मजरे जोहवा नटकी गांव में शनिवार को दोपहर के समय बकरी चराने जा रहे अधेड़ प्रधान पद प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार पुत्र हीरालाल उम्र लगभग 50 वर्ष की गांव के ही एक युवक द्वारा पीछे से आकर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे सूचना पाकर मृतक के परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लाया गया जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव…

रायबरेली: हजारो का माल चोरो ने किया पार मुकदमा दर्ज

लालगंज /रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे चैहान मजरे जगतपुर भिचकौरा गांव मे चोरी की घटना हुयी है।चोरी की घटना से आहत अनुपम सिंह पुत्र बिन्दा दीन ने अपनी चाची व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।चोरी की घटना मे करीब 60 हजार रूपये का माल चोरो ने पार कर दिया है।अनुपम सिंह ने बताया कि वे साकेत नगर लालगंज मे रहते है।उनका पैतृक आवास पूरे चैहान गांव मे है।गांव मे ही चोरी की घटना हुयी है।चोरी की घटना के बाबत पडोस की चाची से जब उन्होने…

रायबरेली:50 प्रतिसत उपस्थिति से ही चलेगा कोच कारखाना

लालगंज /रायबरेली।आधुनिक रेलकोच कारखानेे के जीएम ने निर्देस जारी कर एडमिन सहित पूरी फैक्ट्री मे एक दिन मे आधे कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है।अब पूरे कर्मचारी रोज कारखाने नही आयेंगे।कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक सरकारी प्रतिष्ठान मे 50 प्रतिसत कर्मचारियों के ही आने के आदेस है,जिसके चलते एमसीएफ मे भी कोरोना गाइडलाइन लागू कर दी गयी है।अब रोस्टर के अनुसार ही कर्मचारी काम पर आयेंगे।प्रत्येक कर्मचारी एक दिन छोडकर ही अपनी उपस्थिति देगा।

रायबरेली: दबंग ने की मारपीट जिसमे पांच लोग घायल

लालगंज/ रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के सोहाईबाग मजरे आलमपुर के रोहित कुसवाहा,उसकी मां राजेस्वरी,पत्नी संगीता,भाई मोहित व सुरेस को धनाभाद के कुछ लोगों ने मारा पीटा है।मामले मे रोहित ने गहिरेस्वर,सोनू व साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।रोहित से मिली जानकारी के अनुसार वो परिवार सहित धनाभाद गेहूं की फसल काटने गया था।मेड पर बाइक खडी कर दी थी।तभी सोनू ट्रेक्टर निकला और उसने कहा कि बाइक हटाओ।मेरे बाइक हटाते हटाते मुझे मारने लगा।बचाने दौडे मेरे परिजनों को भी प्रतिपक्षीगणों ने एक राय होकर मारा पीटा है।मामले मे…

रायबरेली: अज्ञात बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत युवती घायल

खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के गुरुबक्सगंज-मौरावां मार्ग पर स्थित उन्नाव जिले के चन्दनखेड़ा गाँव के पास शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात बुलेरो के चालक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि घायल युवती की गम्भीर दशा में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची मौरावां पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने अज्ञात बोलेरो…